Showing posts with label RELATIONSHIP. Show all posts



रिश्ते यूं तो ज़िंदगी में सबसे अहम होते हैं लेकिन कई बार कुछ रिश्ते आपको अंदर से तोड़ देते हैं. समाज या फर्ज के नाम पर ऐसे रिश्तों को ढोकर आप दूसरे खूबसूरत रिश्तों के साथ भी दगा करते हैं. जो रिश्ता आपके भीतर नकारात्मकता भरे, उससे दूरी बनाना ही बेहतर है. जानें, किस तरह के कदम इसमें आपकी मदद कर सकते हैं.




*सबसे पहले ऐसे रिश्ते को पहचानें, जो आपको भीतर ही भीतर नकारात्मक बना रहे हैं. पहचान के बाद अगला चरण है इसे स्वीकार करना. रिश्ता अगर बहुत अजीज है तो उससे दूरी की बात सोचना भी आपके लिए बेहद मुश्किल हो सकता है. ये कोई अजीब बात नहीं. खुद को सुपरपावर न मानें और वक्त लें.



*अगर रिश्ते में बंधे रहना आपकी आजादी और आपकी सोच पर असर डाल रहा हो, तो दूरी जितनी जल्दी बना लें, उतना अच्छा है. इससे आपके सपनों को पूरा करने के लिए आपको वक्त मिलेगा. साथ ही दूसरी जिम्मेदारियां भी ठीक से निभा सकेंगे.



*कई बार एक ही रिश्ता आपका सारा वक्त और सारी ऊर्जा ले लेता है. अगर वो व्यक्ति बीमार या बच्चा या किसी और जरूरत में नहीं है तो उससे सीधी बात करें. बताएं कि आप रिश्ते में रहते हुए कैसा महसूस कर रहे हैं और उससे हल पर बात करें.



*हो सकता है कि अलग होने की प्रक्रिया में आपको या आपके साथी को बहुत तकलीफ हो. इसके लिए काउंसलर की मदद ली जा सकती है. दोस्त या परिवार भी इस दौर से उबरने में कापी मदद कर सकते हैं.



*एक रिश्ते से बाहर निकलकर ऐसे ही किसी दूसरे रिश्ते के ट्रैप में न फंसे. कई बार ऐसा होता है कि एक टूटे रिश्ते का दर्द हमें किसी ऐसे इंसान से जोड़ देता है, जो सही नहीं होता. इससे बचें. अपने शौक और काम को वक्त दें.

डाउनलोड करें Dainik Khabare APP और रहें हर खबर से अपडेट।


दैनिक खबरे से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए DainikKhabare के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें

सेक्स में घट रही है लोगों की दिलचस्पी

आत्मविश्वास है इस समस्या का समाधान



आपको जानकर हैरानी होगी लेकिन यह सच है कि दुनियाभर में लोगों की सेक्स में दिलचस्पी घटती जा रही है। एक डेटा के मुताबिक करीब 4 करोड़ लोग ऐसे हैं जो शादी करने के बावजूद सेक्स नहीं करते हैं। आगे की तस्वीरों में जानें कि आखिर किन वजहों से लोग सेक्स नहीं करते और इस समस्या का हल क्या है...


थकावट की वजह से शक्तिहीन महसूस करना

थकावट की वजह से शक्तिहीन महसूस करना

जब आप ऑफिस में एक लंबे और थकान से भरे दिन के बाद घर वापस आते हैं तो आपके दिमाग में जो आखिरी चीज चल रही होती है वह है सेक्स। उस वक्त आपके शरीर के साथ ही दिमाग को भी सिर्फ आराम चाहिए जो सोने से मिल सकता है। इसलिए ज्यादातर लोग बिस्तर पर पड़ते ही सो जाते हैं।


थकान का समाधान

थकान का समाधान

जरूरी नहीं कि सेक्स रात में ही किया जाए। आप सुबह उठते के साथ सबसे पहले पार्टनर के साथ इंटीमेट हो सकते हैं। या फिर कोई ऐसा वक्त जो आप दोनों को सूट करे।


स्ट्रेस या तनाव

स्ट्रेस या तनाव

एक शादीशुदा कपल की जिंदगी में तनाव सबसे बड़ी रूकावट के तौर पर काम करता है। यह सेक्स के प्रति आपकी कामेच्छा को कम कर देता है। ऐसे में जब कोई आपको छूता है तो आपको घबराहट और चिड़चिड़ापन महसूस होता है।


स्ट्रेस से पाएं छुटकारा

स्ट्रेस से पाएं छुटकारा

स्ट्रेस दूर करने का सबसे अच्छा उपाय है कपल मसाज। आप चाहें तो घर पर ही एक दूसरे को मसाज दे सकते हैं या फिर किसी स्पा में जाकर कपल मसाज का सेशन ले सकते हैं। मसाज के बाद ब्लड फ्लो बढ़ने से आपका तनाव कम होगा और आप अच्छा महसूस करेंगे जिससे सेक्स में भी आपकी रूचि बढ़ेगी।


शरीर को लेकर बुरा महसूस करना

शरीर को लेकर बुरा महसूस करना

यह एक सामान्य समस्या है जो पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं में ज्यादा देखने को मिलती है। इन दिनों हर जगह अवास्तविक शारीरिक संरचनाएं दिखायीं जा रही हैं जिसकी वजह से महिलाएं अपने शरीर के संबंध में बुरा महसूस करने लगती हैं।


आत्मविश्वास है इस समस्या का समाधान

आत्मविश्वास है इस समस्या का समाधान

आपको यह समझना होगा कि सेक्स के संबंध में फोटोशॉप की कई तस्वीरें जो इंटरनेट पर जगह नजर आती हैं वह हकीकत नहीं है। आप अपने शरीर को लेकर जितनी ज्यादा कॉन्फिडेंट रहेंगी आपका पार्टनर भी आपके प्रति उतना ही ज्यादा आकर्षित होगा।


उदासी या विरक्ति

उदासी या विरक्ति

हर दिन एक ही जगह, एक ही तरीके से सेक्स कर-कर के सेक्स लाइफ रूटीन जैसी बन जाती है जिससे लोगों को बोरियत महसूस होने लगती है।


एक्सपेरिमेंट है इसका हल

एक्सपेरिमेंट है इसका हल

नई चीजें ट्राई करें। पार्टनर को सरप्राइज करने के नए-नए तरीके ढूंढें। दिन के समय जब आप दोनों ऑफिस में हों तो पार्टनर को शरारत भरे मेसेजेस भेजें। हर दिन कुछ नया करने की कोशिश करें ताकि आपकी सेक्स लाइफ के साथ ही रिश्ते में भी नयापन बना रहे।



यौन शिक्षा या सेक्स एजुकेशन आज भी हमारे देश में गलत मानी जाती है. सेक्स या गर्भ निरोधक उपायों के बारे में शायद ही किसी स्कूल में या किसी परिवार में ठीक से बताया जाता है.
जबकि सेक्स भी वैसी ही ज़रूरत है जैसी की पेट की भूख. सेक्स के इच्छा से इनकार नहीं किया जा सकता.
सेक्स शिक्षा के अभाव में अक्सर लोग कंडोम मांगने में हिचकिचाते है. उन्हें लगता है कि वो गर्भ निरोधक नहीं मिसाइल मांग रहे है.
आज इस विडियो में हम आपको दिखाते है कि आम तौर पर एक दावा बेचने वाले को कैसे कैसे ग्राहक मिलते है जब बात आती है कंडोम खरीदने की.
CONDOMS
"विडियो में देखिये : भारत में लोग कैसे मांगते है केमिस्ट से कंडोम!"
इनमें से कुछ एक दम बिंदास होते है तो कुछ एकदम डरपोक. कुछ अपनी पसंद ब्रांड और फ्लेवर के हिसाब से कंडोम चुनते है तो कुछ ऐसे भी होते है जो जाते तो है कंडोम खरीदने पर शर्म और डर के मारे सर्दी सरदर्द की दवा ले आते है.
कभी कभी तो ऐसा भी होता है कि लड़का बिस्तर में तो शेर बनता है लेकिन जब कंडोम लाने की बारी आती है तो ये जहमत लड़की को ही उठानी पड़ती है.
कुछ ऐसे लोग भी होते है जो कंडोम खरीदने जाते है और अगर दूकान पर कोई लड़की हुई तो ऐसे सीना चौड़ा करके कंडोम मांगते है जैसे कि पानीपत की लड़ाई के लिए जा रहे हो.

विडियो में देखिये : भारत में लोग कैसे-कैसे मांगते है केमिस्ट से कंडोम!
सबसे कमाल और मज़ेदार बात तब होती है जब आप मौहल्ले के सबसे शरीफ लड़के माने जाते हो और जब कंडोम खरीदने के लिए मेडिकल स्टोर पर जाते हो तो पास के शर्मा या गुप्ता अंकल अपने जोड़ों के दर्द की दवा लेने पहुँच जाते है और आप कंडोम की जगह क्रोसिन खरीदने पर मजबूर हो जाते हो.
तो आइये देखते है ये विडियो और विडियो देखकर बताइए आप इनमे से कौनसे ग्राहक है जब बात हो कंडोम खरीदने की.
बिंदास, फट्टू, या हीरो??
देखे विडियो-

जैसे भी हो लेकिन ये बात हमेशा याद रखे कंडोम खरीदना गलत नहीं है ना ही शर्म का काम है, ये तो सुरक्षा के लिए है.
आपकी और आपकी साथी की.
Powered by Blogger.