कृष्ण जन्माष्टमी पर शुभ मुहूर्त, पूजा विधि।
जयपुर: कृष्ण जन्माष्टमी की तैयारियां शुरू हो गई हैं। 14 अगस्त को धूम धाम से भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। इस बार कृष्ण जन्माष्टमी पर तिथि को लेकर भ्रम फैला हुआ है। 14 अगस्त और 15 अगस्त। ज्योतिषाचार्य बताते हैं, कि 14 अगस्त को व्रत रखना शुभ है, लेकिन इसके साथ साथ विशेष लाभ पाने के लिए कुछ विशेष प्रकार से पूजन करना होगा।
धन प्राप्ति के लिए करें ये उपाय
पंडित सुरेश शर्मा ने बताया कि अपनी मनोकामना पूरी करने के लिए कृष्ण जन्माष्टमी के दिन कुछ उपाय जरूर करें। उन्होंने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण यदि प्रसन्न हो जाते हैं, तो मां लक्ष्मी भी प्रसन्न हो जाती हैं, क्योंकि भगवान कृष्ण को विष्णु का अवतार माना गया है। धन प्राप्त करने के लिए जन्माष्टमी के दिन सुबह स्नान करने के बाद राधा-कृष्ण मंदिर में जाकर भगवान कृष्ण को पीले फूलों की माला अर्पित करें।
हर बाधा हो जाती है दूर
पंडित सुरेश शर्मा बताते हैं कि भगवान श्रीकृष्ण को प्रसन्न करने के लिए सफेद मिठाई, माखन मिश्री, साबूदाने की खीर बनाकर भोग लगाएं, उसमें तुलसी के पत्ते डालें। इसके साथ ही कृष्ण जन्माष्टमी के दिन श्रीकृष्ण के मंदिर में जटा वाला नारियल और 11 बादाम चढ़ाएं, ऐसा करने से आपके किसी भी काम में आने वाली कोई भी बाधा समाप्त हो जाएगी। भगवान श्रीकृष्ण आसानी से प्रसन्न होते हैं और मन की हर मुराद पूरी करते हैं।
ऐसे करें भगवान का अभिषेक
उन्होंने बताया कि कृष्ण जन्माष्टमी वाले दिन भगवान का अभिषेक करने के लिए दक्षिणावर्ती शंख में जल भरकर भगवान कृष्ण का अभिषेक करें। इस उपाय को करने से भगवान कृष्ण के साथ माता लक्ष्मी भी प्रसन्न होती है और मन की हर मुराद पूरी होती है। उन्होंने बताया कि भगवान श्री कृष्ण का पसंदीदा व्यंजन माखन मिश्री हैं, इसका भोग लगाकर वितरण करने से भी प्रभु की विशेष कृपा मिलती है।
Post a Comment
Post a Comment