आखिरकार इंडियन प्रीमियर लीग 2018 के लिए फ्रेंचाइजी ने खिलाड़ियों को टीम में रिटेन करने का ऐलान कर ही दिया। मुंबई में आयोजित हुए एक कार्यक्रम में गुरुवार को विभिन्न टीमों के प्रबंधकों ने रिटेन किए गए खिलाड़ियों के नाम का खुलासा किया।
आईपीएल के 11वें सीजन के लिए केकेआर ने गौतम गंभीर को रिटेन नहीं करके सभी को चौंका दिया। अब आईपीएल में खिलाड़ियों की नीलामी 27-28 जनवरी को होगी जबकि आईपीएल-11 4 अप्रैल- 27 मई तक खेला जाएगा।
विराट कोहली एकमात्र क्रिकेटर रहे जिन्हें 17 करोड़ रुपये मिलेंगे। बता दें कि फ्रेंचाइजी को पहले खिलाड़ी को रिटेन करने पर 15 करोड़ की राशि ही निर्धारित की गई थी।
देखें पूरी टिस्ट इन खिलाड़ियों को टीम ने किया रिटेन (कुल धनराशि 80 करोड़ रूपये)
1. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरूः विराट कोहली, एबी डिविलियर्स, सरफराज खान, शेष धनराशि : 49 करोड़ रूपये।
2. चेन्नई सुपर किंग्स : महेंद्र सिंह धोनी, सुरेश रैना, रवींद्र जडेजा, शेष धनराशि : 47 करोड़ रूपये।
3. मुंबई इंडियंस : रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पंड्या, शेष धनराशि : 47 करोड़ रूपये।
4. दिल्ली डेयरडेविल्स: क्रिस मॉरिस, ऋषभ पंत, श्रेयस अय्यर, शेष धनराशि : 47 करोड़ रूपये।
5. कोलकाता नाइटराइडर्स: सुनील नरेन, आंद्रे रसेल, शेष धनराशि : 67.5 करोड़ रूपये।
6. सनराइजर्स हैदराबाद : डेविड वॉर्नर, भुवनेश्वर कुमार,शेष धनराशि : 67.5 करोड़ रूपये।
7. राजस्थान रॉयल्सः स्टीव स्मिथ, शेष धनराशि : 67.5 करोड़ रूपये।
8. किंग्स इलेवन पंजाब: अक्षर पटेल, शेष धनराशि : 67.5 करोड़ रूपये।
पैसे का बंटवारा ऐसे होगा
* तीन खिलाड़ियों को रिटेन करने पर पहले खिलाड़ी को 15 करोड़ रु., दूसरे खिलाड़ी को 11 करोड़ और तीसरे खिलाड़ी को 7 करोड़ मिलेगा।
* दो खिलाड़ियों को रिटेन करने पर पहले खिलाड़ी को 12.5 करोड़, दूसरे खिलाड़ी को 8.5 करोड़ मिल पाएंगे।
* अगर एक ही खिलाड़ी को रिटेन किया जाता है, तो उसे अधिकतम 12.5 करोड़ रुपए मिल सकते हैं।
* किसी अनकैप्ड प्लेयर को उपरोक्त राशि के बदले रिटेन करने पर फ्रेंचाइजी के ऑक्शन पर्स से 3 करोड़ दिए जाएंगे।
डाउनलोड करें Dainik Khabare APP और रहें हर खबर से अपडेट।
दैनिक खबरे से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए DainikKhabare.com के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें

Post a Comment
Post a Comment