Showing posts with label ANUSHKA. Show all posts


टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड अदाकारा अनुष्का शर्मा का दूसरा रिसेप्शन मंगलवार को मुंबई के द सेंट रेगिस होटल में हुआ. उनके इस रिसेप्शन में नमी हस्तियों ने शिरकत की.
हर कोई अपने आप में ख़ास था. बॉलीवुड के कई दिग्गज अभिनेताओं के साथ खूबसूरत अदाकाराओं ने भी उनके रिशेप्शन में आ कर चाँद चाँद लगाए. हर तरफ ख़ुशी का माहौल था लेकिन उसी बिच कुछ ऐसा हुआ जिसे देख कर हर किसी का दिल उदास हो गया.
नामी हस्तियों ने की शिरकत

anushka-sharma-angry-looks-at-virat-kohli
विराट-अनुष्का के इस रिसेप्शन में खेल जगत से लेकर बॉलीवुड के तमाम सितारों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई. चहु और ख़ुशी के माहौल में अनुष्का का नया रूप भी हमें देखने को मिला. जिसकी तस्वीटे सोशल मिडिया पर काफी वायरल हो रही है.
विराट अनुष्का का झगड़ा
anushka-sharma-angry-looks-at-virat-kohli
दरअसल इंटरनेट पर वायरल हो रही इन तस्वीरों को देखने पर ऐसा लगता है जैसे अनुष्का शर्मा विराट कोहली से काफी गुस्सा हो गई है. गुस्से में ही अनुष्का विराट से कुछ कहने की कोशिश भी कर रही हैं.
सबके सामने हुई नोकझोक
anushka-sharma-angry-looks-at-virat-kohli
विराट-अनुष्का के बिच हुई इस नोक झोक वाली दर्जनभर तस्वीरें इंटरनेट पर काफी वायरल हो रही हैं. इन तस्वीरों को देखकर आप अंदाजा लगा सकते है की अनुष्का अपने पति पर किस तरह ग़ुस्सा करती है.
शांत स्वभाव से सुन रहे थे अनुष्का की बात
anushka-sharma-angry-looks-at-virat-kohli
वायरल तस्वीरें देख कर आप अंदाजा लगा सकते है की अनुष्का विराट पर गुस्सा हो रही है. साथ ही विराट एक दम शांत होकर अनुष्का की बात सुन रहे है और समझने की कोशिश कर रहे हैं.
क्यों भड़कीं अनुष्का विराट पर
anushka-sharma-angry-looks-at-virat-kohli
हालांकि अभी तक इस बात से पर्दा नहीं हटा है की अनुष्का विराट से नाराज क्यों हुई थी. हर कोई जानना चाहता है की अनुष्का विराट पर क्यों भड़कीं थी.
अदाकारी वाली स्माइल
anushka-sharma-angry-looks-at-virat-kohli
हालांकि तस्वीरों में देख सकते है की वह ग़ुस्से को शांत करते हुए खुद को संभालती है और अपने चेहरे पर मुस्कान लाने की कोशिश करती है. हालाकि तब तक उनके झगड़े की कहानी तस्वीरों में हर कोई समझ गया था.

डाउनलोड करें Dainik Khabare APP और रहें हर खबर से अपडेट।


दैनिक खबरे से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए DainikKhabare.com के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें

मुंबई के सेंट रेगिस होटल में अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने बेहद फिल्मी अंदाज में एंट्री मारी. मीडिया को थोड़ा वीडियो देने के बाद दोनों पार्टी हॉल में चले गए. बॉलीवुड से लेकर खेल जगत के तमाम धुरंदर यहां पहुंच रहे हैं. अब तक सुनील गावस्कर, अनिल कुंबले, वीरेंद्र सहवाग, सायना नेहवाल समेत बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन, करण जौहर रणबीर कपूर, अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय, माधुरी दीक्षित, कंगना रनौत, रेखा, कैटरीना कैफ समेत बॉलीवुड के कई दिग्गज विरुष्का की वेडिंग रिसेप्शन पार्टी में पहुंच चुके हैं.

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की मुंबई की रिसेप्शन पार्टी
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की मुंबई की रिसेप्शन पार्टी







मुंबई:  मुंबई के सेंट रेगिस होटल  में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की दूसरी रिसेप्शन पार्टी शुरू हो गई है. अनुष्का और विराट के मेहमानों का आना शुरू हो चुका है. अब तक सुनील गावस्कर, अनिल कुंबले, वीरेंद्र सहवाग, सायना नेहवाल, आर अश्विन, उमेश यादव, जसप्रीत बुमराह, राजकुमार हीरानी, आदित्य रॉय कपूर, रमेश तौरानी, बोमन ईरानी, विधु विनोद चोपड़ा समेत क्रिकेट और बॉलीवुड के कई सितारों का आगमन हो चुका है. कुछ देर पहले स्टाइल आईकॉन विराट और अनुष्का मीडिया के सामने आए और कुछ देर फोटो और वीडियो बनाने का मौका देकर फिर वापस अंदर पार्टी में चले गए हैं.
बॉलीवुड की तमाम बड़ी हस्तियां और क्रिकेट जगत के धुरंदर और बड़े बिजनेस मैन और राजनेता इस पार्टी में चार चांद लगाने पहुंचे रहे हैं. जी हां बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन, करण जौहर रणबीर कपूर, अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय, माधुरी दीक्षित, कंगना रनौत, रेखा, कैटरीना कैफ समेत बॉलीवुड के कई दिग्गज विरुष्का की वेडिंग रिसेप्शन पार्टी में पहुंच चुके हैं.
महफिल सज चुकी है. अनुष्का शर्मा ने विराट कोहली संग 11 दिसंबर को इटली में शादी रचाई थी पर उसमें परिवार के खास लोगों ने ही शिरकत की. उसके बाद दोनों रोम में हनीमून मनाकर दिल्ली लौटे थे जहां 21 दिसंबर को उन्होंने ताज पैलेस होटल में रिसेप्शन पार्टी दी थी. दिल्ली के रिसेप्शन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी दोनों को आशीर्वाद देने पहुंचे थे. दिल्ली रिसेप्शन में विराट कोहली, अनुष्का शर्मा और शिखर धवन के डांस का वीडियो खासा वायरल हुआ था. खास तौर पर वो वीडियो जिसमें अनुष्का मुंह में रुपए का एक नोट दबाकर डांस कर रही हैं.
















खबरों की मानें तो विराट अनुष्का की इस रिसेप्शन पार्टी में बॉलीवुड की तमाम बड़ी हस्तियों, सरीखे खेल जगत के धुरंधर यहां पार्टी की शान बढ़ानें आएंगे. मुकेश अंबानी, सचिन तेंदुलकर बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के अलावा शाहरुख खान जैसे बड़े सितारे विराट अनुष्का की इस पार्टी में चारचांद लगाने पहुंचेंगे. खैर मेहमानों की लिस्ट तो आना बाकी है लेकिन रिसेप्शन पार्टी का वेन्यू तैयार है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लोअर परेल में 40 मंजिला इस सेंट रेगिस होटल के नौवें फ्लोर पर स्थित एस्टर बालरूम में रिसेप्शन पार्टी रखी गई है. 26 दिसंबर को इसे पूरे दिन के लिए बुक किया गया है. बैंक्वट हाल में शाम 8 बजे रिसेप्शन शुरू होगा जो रात के 3 बजे तक चलेगा.
इससे पहले विरुष्का ने 21 दिसंबर को दिल्ली के ताज डिप्लोमैटिक एन्क्लेव के दरबार हॉल विरुष्का ने शादी का पहला रिसेप्शन दिया था. दिल्ली में हुई रिसेप्शन पार्टी में विराट काले रंग की शेरवानी के साथ शॉल लिए नजर थे तो वहीं अनुष्का ने भी सब्यसाची की डिजाइनर साड़ी पहनी थी. दोनों ही इस लिबास में बेहद कमाल लग रहे थे. अब सबकी निगाहें मुंबई के इस ग्रैंड रिसेप्शन पर है. देखना लोगों पार्टी में और क्या चीजें सुर्खियां बनती हैं. तो बाकी की अपडेट जानने के लिए आप बनें रहें दैनिक खबरे के साथ.

डाउनलोड करें Dainik Khabare APP और रहें हर खबर से अपडेट।


दैनिक खबरे से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए DainikKhabare.com के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें

BREAKING NEWS: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी की पहली फोटो So Cute Couple
मुंबई: अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की शादी को लेकर चल रही खबरों पर विराम लग चुका है. विराट और अनुष्का ने अपनी शादी की पहली तस्वीर शेयर कर दी है. कोहली ने अपने ट्विवर पर अपनी और अनुष्का शर्मा की फोटो को साझा किया है. अनुष्का शर्मा और विराट की शादी को लेकर इन दिनों मीडिया पर काफी चर्चाएं चल रही थीं. दोनों की साथ में फेरे लेते हुए फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. कुछ ही मिनटों में हजारों लोग विराट और अनुष्का की फोटो को शेयर कर चुके हैं. 
विराट और अनुष्का शर्मा ने अपनी शादी की तस्वीरे इंस्टाग्राम और ट्विटर पर शेयर कर दी है. अनुष्का शर्मा ने लिखा कि आज हम दोनों एक पवित्र बंधन में बंध चुके हैं. अनुष्का शर्मा ने कहा कि आज का दिन बहुत ही स्पेशल है. सभी फैंस और जिन्होंने बधाई दी उन्हें बहुत बहुत धन्यवाद. बता दें अनुष्का शर्मा और विराट कोहली दोनों ही अपनी शादी की फोटोज में बहुत खूबसूरत लग रहे हैं. अनुष्का शर्मा  ने पिंक कलर का ड्रेस कोड रखा था. विराट ने पिंक कलर की शेरवानी तो अनुष्का शर्मा ने पिंक कलर का लंहगा पहना हुआ है. 
बत दें विरुष्का यानि विराट कोहली और अनुष्का की शादी को लेकर पहले खबरें थीं कि वो लोग 21 दिसंबर को शादी करने वाले हैं. लेकिन फिर खबर आई कि 26 दिसंबर को मुंबई में रिसेप्‍शन पार्टी होगी. विराट और अनुष्का की शादी की झूठी अफवाहों को जानबूझ कर फैलाया गया. ताकि ये कप्पल परिवार और मित्रों के साथ शांति से शादी कर सकें.


डाउनलोड करें Dainik Khabare APP और रहें हर खबर से अपडेट।


दैनिक खबरे से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए DainikKhabare.com के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें


मुंबई: अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की शादी को लेकर मीडिया में कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो इटली में दोनों की शादी हो चुकी है। शनिवार (9 दिसंबर) को अनुष्का ने विराट से इटली के मिलान शहर में शादी कर ली है और जल्दी ही दोनों इसका ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर सकते हैं। 

स्पोर्ट जर्नलिस्ट ने ट्वीट कर कही शादी की बात...

रिपोर्ट्स में एक स्पोर्ट जर्नलिस्ट के ट्वीट का हवाला दिया गया है। इस जर्नलिस्ट ने शनिवार रात 11.06 बजे लिखा, "@imVkohli and .@AnushkaSharma are married. Official announcement anytime! Boom.. #ViratWedsAnushka".

रिपोर्ट्स में यह दावा भी किया जा रहा है कि विराट ने इटली से इंडिया वापस लौटने के लिए फ्लाइट टिकट भी बुक करा लिया है। कथिततौर पर 26 दिसंबर को अनुष्का और विराट मुंबई में रिसेप्शन देंगे।

चर्चा यह भी है

कुछ रिपोर्ट्स इससे उलट दावा कर रही हैं। कहा जा रहा है कि यह शादी 12 नहीं, बल्कि 15 दिसंबर को होगी। 

इतना ही नहीं, इन रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि शादी का वैन्यू मिलान या फ्लोरेंस नहीं होगा। बल्कि यह शादी टस्कनी के बोर्गो फिनोशिटो (Borgo Finocchieto) रिजॉर्ट में होगी। 

हालांकि, जिस स्पोर्ट जर्नलिस्ट ने शादी हो जाने का दावा किया है उसने एक अन्य ट्वीट में अपनी बात दोहराते हुए कहा है कि 15 दिसंबर को अनुष्का और विराट सिर्फ शादी का ऑफिशियल अनाउंसमेंट करेंगे।

जर्नलिस्ट ने ट्वीट में लिखा है, "Virat and Anuskha are already married but the official announcement will be on 15th December. Mark this tweet!"

डाउनलोड करें Dainik Khabare APP और रहें हर खबर से अपडेट।


दैनिक खबरे से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए DainikKhabare.com के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की इटैलियन शादी को लेकर 

काफी अफवाहें उड़ रही हैं.



भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की इटैलियन शादी को लेकर काफी अफवाहें उड़ रही हैं. मीडिया में आई खबरों की माने तो इसी महीने दोनों ही डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए इटली पहुंचने वाले हैं और वहीं दोनों एक-दूसरे से शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. इतना ही नहीं, मीडिया में यह भी खबरें आ गई हैं कि शादी में पहुंचने वाले मेहमानों का भी खुलासा हो गया है. हालांकि इस शादी में कम ही गेस्ट को इनवाइट किया गया है. यहां इनवाइव होने वाले लिस्ट में अनुष्का शर्मा की तरफ से जहां पहली फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' के पहले को-स्टार शाहरुख खान और पीके में को-स्टार रहे आमिर खान को इनवाइट किया है. वहीं विराट ने सचिन तेंदुलकर और युवराज सिंह को निमंत्रण दे चुके हैं.



मीडिया में यह भी खबर आई है कि यदि विराट-अनुष्का इटली में शादी कर रहे हैं तो अनुष्का ने फिल्म 'बैंड बाजा बारात' के डायरेक्टर आदित्य चोपड़ा और मनीष शर्मा को भी आमंत्रित किया है. विराट को क्रिकेट पाठ पढ़ाने वाले उनके कोच राजकुमार शर्मा भी शादी में पहुंच सकते हैं. साथ ही विराट के बचपन के दोस्त और उनके फैमली मेंमर्स भी वहां मौजूद होंगे. हालांकि इस शादी में ज्यादा लोगों को नहीं बुलाया गया है,  यह एक छोटे से फंग्शन के तौर पर अरेंजमेंट किया है.



संभावित मेहमानों के नाम
- शाहरुख खान
- आमिर खान
- आदित्य चोपड़ा
- मनीष शर्मा
- सचिन तेंदुलकर
- युवराज सिंह
- राजकुमार शर्मा (विराट के कोच)
- विराट के बचपन के दोस्त
- फैमिली मेंबर्स




विराट और अनुष्का की शादी का कोई फिक्स डेट अनाउंस नहीं किया गया है. मीडिया की सूत्रों की माने तो 12 से 18 दिसंबर के बीच इटली में शादी होने की संभावना है. यह भी खबर है कि दोनों 12 जनवरी 2018 को मुंबई के बांद्रा में शादी का रजिस्ट्रेशन कराएंगे. विराट और अनुष्का पिछले कुछ सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. दोनों ही अक्सर साथ में इंस्टाग्राम पर फोटो डालते रहे हैं. इतना ही नहीं, विराट-अनुष्का के रिलेशनशिप को लेकर फैंस भी काफी उत्सुक रहे हैं.




बता दें कि युवराज भी दोनों की शादी को लेकर काफी एक्साइटेड दिख रहे हैं. उन्होंने इंस्टाग्राम में स्माइल करते हुए फोटो स्टोरी पोस्ट किया और लिखा कि इस तरह मैं वीकेंड की तरफ नजर जमाया हूं.

yuvraj singh



फिलहाल इस अफवाह में कितनी सच्चाई है यह तो विराट या अनुष्का के आधिकारिक पुष्टि के बाद ही पता चल पाएगी.


डाउनलोड करें Dainik Khabare APP और रहें हर खबर से अपडेट।


दैनिक खबरे से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए DainikKhabare.com के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें


क्रिकेटर विराट कोहली ने दिसंबर में होने वाले श्रीलंका टूर से छुट्टी लेने के लिए अर्जी दी है. कहा जा रहा है कि इसकी वजह हैं अनुष्का शर्मा. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस टूर से छुट्टी लेकर विराट अनुष्का से सगाई करने वाले हैं.


दरअसल दिसंबर में श्रीलंका में टेस्ट मैच सीरीज होनी है. कप्तान विराट कोहली ने इस मैच में न खेलने के लिए बीसीसीआई को छुट्टी की अर्जी दी है. पहले तो यही हैरान करने वाली बात है कि क्रिकेट के लिए दीवानगी की हद तक चले जाने वाले विराट ने खुद ही सीरीज से छुट्टी मांगी है. दूसरी बात ये है कि इस छुट्टी का कारण पूछे जाने पर उन्होंने इसे 'पर्सनल' बताया है. अब ऐसे में एक ही वजह नजर आती है और वो है विराट की अक्सर चर्चा में रहने वाली लवलाइफ.



वैसे भी अनुष्का और विराट के फैंस को बेसब्री से उनके एक बंधन में बंधने का इंतजार है. उनकी इस छुट्टी को भी इसी से जोड़कर देखा जा रहा है. वैसे बीते दिनों दोनों ने एक एड कमर्शियल का वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया था. इसमें वो शादी की कसमें खाते नजर आ रहे थे. इसके बाद दोनों एक साथ डॉक्टर के पास जाते भी नजर आए थे.



बात सिर्फ विराट तक होती तो भी ठीक था, लेकिन सुनने में आया है कि अनुष्का भी दिसंबर में कोई शूटिंग नहीं करना चाहती हैं. अब ये तो वक्त ही बताएगा कि इसके पीछे वजह दोनों की शादी है या कुछ और.

वैसे अनुष्का आखिरी बार जब हैरी मेट सेजल में शाहरुख खान के साथ नजर आई थीं. इन दिनों वह अपने प्रोडक्शन हाउस में बन रही फिल्म परी को लेकर व्यस्त हैं.

विराट कोहली ने अनुष्का के साथ ये तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है- Much needed break with my ❤


Anushka Sharma is Virat Kohli’s ‘love’ giving him his much needed break in New York



नई दिल्ली: आज से न्यूयॉर्क में आईफा अवॉर्ड की शुरूआत हो रही है. बॉलीवुड के सभी बड़े सितारे न्यूयॉर्क पहुंचे चुके हैं. इस समारोह में शामिल होने के लिए अभिनेत्री पहले से ही इस शहर में हैं और उनके साथ उनके ब्वॉयफ्रेंड विराट कोहली भी है. दोनों साथ में क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं. कल विराट कोहली ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर तस्वीर शेयर करके भी अनुष्का के लिए अपना प्यार जताया.
विराट कोहली ने अनुष्का के साथ ये तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है- Much needed break with my ❤



बता दें कि 26 जुलाई से श्रीलंका सीरीज शुरू हो रही है और उससे पहले विराट कोहली अपनी लेडी अनुष्का शर्मा के साथ कुछ समय बिता रहे हैं और छुट्टियां मना रहे हैं. दोनों सितारों के फैंस को ये तस्वीरें खूब पसंद आ रही हैं. ये तस्वीर कल रात ही इंस्टाग्राम पर शेयर की गई है और इसे अब तक 12 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं.
इस सेल्फी से पहले इन दोनों सितारों की ये तस्वीर उनके फैन क्लब ने  सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी.
 

आईफा के अलावा इन दिनों अनुष्का शर्मा अपनी अपकमिंग फिल्म जब हैरी मेट सेजल के प्रमोशन में व्यस्त हैं. इस फिल्म में उनके साथ शाहरूख खान हैं. ये फिल्म सिनेमाघरों में चार अगस्त को रिलीज हो रही है.
ये पहली बार नहीं है जब अनुष्का शर्मा के लिए विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर प्यार जताया है. इससे पहले भी उनके साथ विराट कई तस्वीरें शेयर कर चुके हैं. यहां देखिए-
 

thumb_050116043248 Virat-Anushka-1 virat-anushka-820 virat-anushka-tweet-story-647_120616052944
Powered by Blogger.