मुंबई: अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की शादी को लेकर मीडिया में कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो इटली में दोनों की शादी हो चुकी है। शनिवार (9 दिसंबर) को अनुष्का ने विराट से इटली के मिलान शहर में शादी कर ली है और जल्दी ही दोनों इसका ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर सकते हैं।
स्पोर्ट जर्नलिस्ट ने ट्वीट कर कही शादी की बात...
रिपोर्ट्स में एक स्पोर्ट जर्नलिस्ट के ट्वीट का हवाला दिया गया है। इस जर्नलिस्ट ने शनिवार रात 11.06 बजे लिखा, "@imVkohli and .@AnushkaSharma are married. Official announcement anytime! Boom.. #ViratWedsAnushka".
रिपोर्ट्स में यह दावा भी किया जा रहा है कि विराट ने इटली से इंडिया वापस लौटने के लिए फ्लाइट टिकट भी बुक करा लिया है। कथिततौर पर 26 दिसंबर को अनुष्का और विराट मुंबई में रिसेप्शन देंगे।
चर्चा यह भी है
कुछ रिपोर्ट्स इससे उलट दावा कर रही हैं। कहा जा रहा है कि यह शादी 12 नहीं, बल्कि 15 दिसंबर को होगी।
इतना ही नहीं, इन रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि शादी का वैन्यू मिलान या फ्लोरेंस नहीं होगा। बल्कि यह शादी टस्कनी के बोर्गो फिनोशिटो (Borgo Finocchieto) रिजॉर्ट में होगी।
हालांकि, जिस स्पोर्ट जर्नलिस्ट ने शादी हो जाने का दावा किया है उसने एक अन्य ट्वीट में अपनी बात दोहराते हुए कहा है कि 15 दिसंबर को अनुष्का और विराट सिर्फ शादी का ऑफिशियल अनाउंसमेंट करेंगे।
जर्नलिस्ट ने ट्वीट में लिखा है, "Virat and Anuskha are already married but the official announcement will be on 15th December. Mark this tweet!"

डाउनलोड करें Dainik Khabare APP और रहें हर खबर से अपडेट।
दैनिक खबरे से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए DainikKhabare.com के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
Post a Comment
Post a Comment