विराट कोहली ने अनुष्का के साथ ये तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है- Much needed break with my ❤


Anushka Sharma is Virat Kohli’s ‘love’ giving him his much needed break in New York



नई दिल्ली: आज से न्यूयॉर्क में आईफा अवॉर्ड की शुरूआत हो रही है. बॉलीवुड के सभी बड़े सितारे न्यूयॉर्क पहुंचे चुके हैं. इस समारोह में शामिल होने के लिए अभिनेत्री पहले से ही इस शहर में हैं और उनके साथ उनके ब्वॉयफ्रेंड विराट कोहली भी है. दोनों साथ में क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं. कल विराट कोहली ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर तस्वीर शेयर करके भी अनुष्का के लिए अपना प्यार जताया.
विराट कोहली ने अनुष्का के साथ ये तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है- Much needed break with my ❤



बता दें कि 26 जुलाई से श्रीलंका सीरीज शुरू हो रही है और उससे पहले विराट कोहली अपनी लेडी अनुष्का शर्मा के साथ कुछ समय बिता रहे हैं और छुट्टियां मना रहे हैं. दोनों सितारों के फैंस को ये तस्वीरें खूब पसंद आ रही हैं. ये तस्वीर कल रात ही इंस्टाग्राम पर शेयर की गई है और इसे अब तक 12 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं.
इस सेल्फी से पहले इन दोनों सितारों की ये तस्वीर उनके फैन क्लब ने  सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी.
 

आईफा के अलावा इन दिनों अनुष्का शर्मा अपनी अपकमिंग फिल्म जब हैरी मेट सेजल के प्रमोशन में व्यस्त हैं. इस फिल्म में उनके साथ शाहरूख खान हैं. ये फिल्म सिनेमाघरों में चार अगस्त को रिलीज हो रही है.
ये पहली बार नहीं है जब अनुष्का शर्मा के लिए विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर प्यार जताया है. इससे पहले भी उनके साथ विराट कई तस्वीरें शेयर कर चुके हैं. यहां देखिए-
 

thumb_050116043248 Virat-Anushka-1 virat-anushka-820 virat-anushka-tweet-story-647_120616052944

Post a Comment

Powered by Blogger.