Jaipur: सेंसेक्स ने इतिहास रच दिया है. बुधवार का दिन बाजार के लिए शानदार कारोबारी दिन रहा. सेंसेक्स पहली बार 35,000 के पार पहुंचा और इसके ऊपर बंद होने में भी कामयाब रहा. निफ्टी भी पहली बार 10,800 का स्तर छुने में कामयाब रहा. सेंसेक्स ने 35,118.61 का नया रिकॉर्ड उच्चतम स्तर छुआ, तो वहीं निफ्टी 10,803 के नए रिकॉर्ड उच्चतम स्तर तक पहुंचने में कामयाब रहा. बैंक निफ्टी में भी निचले स्तर से शानदार रिकवरी आई. बैंक निफ्टी 300 अंकों से ज्यादा चढ़कर बंद हुआ.
311 अंक चढ़कर बंद हुआ सेंसेक्स
बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 311 अंक चढ़कर 35,082 के स्तर पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 88 अंक की मजबूती के साथ 10,788.5 के स्तर पर बंद हुआ.
छोटे-मझोले शेयरों में शानदार रिकवरी
छोटे-मझोले शेयरों में भी शानदार रिकवरी देखने को मिली है. बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.7 फीसदी की बढ़त के साथ 17,932.4 के स्तर पर बंद हुआ. निफ्टी का मिडकैप 100 इंडेक्स 1 फीसदी की मजबूती के साथ 21,516.5 के स्तर पर बंद हुआ. हालांकि पहले निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 20,945 तक गिरा था. बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 0.5 फीसदी बढ़कर 19,687.6 के स्तर पर बंद हुआ. आज के कारोबार में बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 19,225 तक टूटा था.
इनमें हुई जमकर खरीदारी
आज के कारोबार में बैंकिंग, फाइनेंशियल सर्विसेस, एफएमसीजी, आईटी, मेटल, फार्मा, कैपिटल गुड्स और पावर शेयरों में जमकर खरीदारी देखने को मिली. बैंक निफ्टी 1.2 फीसदी उछलकर 26,289 के स्तर पर बंद हुआ है. निफ्टी के पीएसयू बैंक इंडेक्स में 4.2 फीसदी, एफएमसीजी इंडेक्स में 0.6 फीसदी, आईटी इंडेक्स में 0.8 फीसदी, मेटल इंडेक्स में 1 फीसदी और फार्मा इंडेक्स में 1.25 फीसदी की मजबूती देखने को मिली. बीएसई के कैपिटल गुड्स इंडेक्स में 1.6 फीसदी और पावर इंडेक्स में 1 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है. हालांकि, मीडिया, ऑयल एंड गैस और कंज्यूमर ड्युरेबल्स शेयरों में लगातार दबाव बना रहा.
डाउनलोड करें Dainik Khabare APP और रहें हर खबर से अपडेट।
दैनिक खबरे से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए DainikKhabare.com के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें

Post a Comment
Post a Comment