| चाणक्य नीति : इन 4 बातों को हमेशा रखें गुप्त, नहीं तो झेलनी पड़ेगी भारी मुसीबत |
हमारी जिंदगी में कई ऐसी निजी बातें होती है जो हमेशा हमें दूसरो से गुप्त रखनी चाहिए। अगर हम इन बातों को किसी के सामने सार्वजनिक करते हैं तो हम खुद अपने लिए भविष्य में परेशानियां पैदा करने के लिए रास्ता बना देते हैं। आज हम आपको ऐसी 4 बातें बताने जा रहे हैं जो आपको किसी भी सूरत में किसी के भी साथ साझा नहीं करनी चाहिए। तो चलिए जानते हैं वो बातें –
अपना अपमान :- अगर हमें जिंदगी में कभी भी घोर अपमान का सामना करना पड़े तो हमें यह बात हमेशा दूसरों से गुप्त रखनी चाहिए। अगर हम अपने घोर अपमान वाली बात दूसरों से साझा करेंगे तो हमें देर-सवेर इससे और ज्यादा अपमान झेलना ही पड़ेगा। इसलिए सदैव अपने अपमान की बात किसी के साथ साझा नहीं करनी चाहिए। अगर आप ऐसी कोई भी बात किसी के साथ साझा करते हो तो आप भविष्य के लिए अपने लिए और अपमान की स्थिति पैदा कर रहे हो और लोग आपके ही कारण आपका मजाक बना सकते हैं।
धन की हानि :- ज़माना बदलने के साथ ही आजकल व्यक्ति की शक्ति का पैमाना शारीरिक शक्ति को नहीं बल्कि पैसे को माना को जाता है। जिसके पास जितना पैसा होता है वह उतने ही रॉब-रुतबे से रहता है। आपने गौर किया होगा शादी के रिश्ते जुड़ते वक्त भी दूल्हे के पास और उसके परिवार के पास कितना पैसा है इसको काफी महत्व दिया जाता है। अगर पैसा अधिक रहता है तो सगे-संबंधियों से लेकर मित्रों तक सबको तवज्जो देते हैं। इसीलिए माना गया है कि अगर आपको धन की हानि होती है तो यह बात दूसरों को कभी नहीं बताना चाहिए।
अगर आप अपने धन के हानि की बात को जितना ज्यादा लोगो को बताएँगे उतना ही ज्यादा आपके मित्रो से लेकर आपके सगे-संबंधी आपका मजाक बनाएंगे और आपसे धीरे-धीरे दूर होते जाएंगे। अगर आप यह कहकर कि ‘आपको धन की हानि हुई है’ किसी से मदद मांगेंगे तो आपको मदद मिलनी काफी मुश्किल रहेगी। इसलिए कभी भी धन की हानि किसी को नहीं बताइये।
घर के झगड़े :- दुनिया में शायद कोई ऐसा परिवार नहीं होगा जिसमे छोटी-मोटी नोक-झोक से लेकर लड़ाई-झगड़ा ना हुआ होगा। आमतौर पर ऐसे झगड़े हर परिवार में होते हैं इसका मतलब ये नहीं कि आप अपने घर के झगड़ों को दोस्तों और रिश्तेदारों से बताने लगे। घर के लड़ाई-झगड़े अपने दोस्तों और रिश्तेदारो के आगे सार्वजानिक करने से आपको ही परेशानी झेलनी पड़ती है। कुछ समय बाद जब आपके परिवार का माहौल ठीक होता है तो वो ही रिश्तेदार और दोस्त आपके आपके परिवार का पीठ पीछे मजाक बनाते हैं। इसलिए कभी भी भूल कर भी अपने परिवार के झगडे की बात किसी के भी साथ साझा नहीं करनी चाहिए।
रतिक्रिया :- स्त्री और पुरुष को हमेशा ही रतिक्रिया के दौरान एकांत रखना बहुत जरुरी है। इससे जुड़ी बाते हमेशा गुप्त रखनी चाहिए। अपने क़रीबी से करीबी दोस्त को भी इस क्रिया से जुड़ी बातें नहीं बतानी चाहिए नहीं तो ये आपके लिए अच्छा साबित नहीं होगा। अगर आप इसे अपने दोस्तों को बताते हैं तो आपके चरित्र और सामजिक जीवन पर गलत प्रभाव पड़ने की आशंका हमेशा बनी रहती है।
डाउनलोड करें Dainik Khabare APP और रहें हर खबर से अपडेट।
दैनिक खबरे से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए DainikKhabare के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
Post a Comment
Post a Comment