इस वक्त जब पूरी दुनिया व्हाट्सएप के नए डिलीट फॉर एवरीवन फीचर से काफी खुश है तो वहीं गूगल प्ले-स्टोर पर नकली व्हाट्सएप वर्जन भी नजर आ रहा है।
अपडेट व्हाट्सएप मैसेंजर नाम के इस नकली ऐप बनाने वाली कंपनी ने खुद के नाम में भी व्हाट्सएप जोड़ रहा है। कई यूजर्स द्वारा इस ऐप को नकली बताने के बाद भी अब तक इसे प्ले-स्टोर पर दस हजार बार डाउनलोड किया जा चुका है, वहीं इस ऐप का एक और वर्जन है, जो दस लाख बार डाउनलोड हो चुका है।
इसे लेकर यूजर्स ने ट्विटर पर लोगों को आगाह भी किया है। यूजर्स ने लोगों को सतर्क करते हुए लिखा है कि व्हाट्सएप के नाम से एक नकली ऐप प्ले-स्टोर पर मौजूद हैं। इसे डाउनलोड करने से बचें। वहीं एक यूजर ने लिखा कि नकली व्हाट्सएप को डाउनलोड न करें, क्योंकि ये आपके स्मार्टफोन को एड से भर देगा।
गूगल प्ले-स्टोर पर नकली व्हाट्सएप की सबसे पहले पोल ट्विटर पर @MujtabaMHaq इस यूजर ने खोली थी। जिसे बाद में व्हाट्सएप ट्रेकिंग वेबसाइट WABetaInfo ने भी ट्विटर पर साझा किया।
@WABetaInfo @WhatsApp before official original app, there's a copycat app has been launched on @GooglePlay Store... pic.twitter.com/XFtA5mVEP8— Mᵁᴶᵀᴬᴮᴬ Mᴬᴺˢᴼᴼᴿ (@MujtabaMHaq) October 31, 2017
Not available in Pakistan! pic.twitter.com/aOpLpFMUXX— Mᵁᴶᵀᴬᴮᴬ Mᴬᴺˢᴼᴼᴿ (@MujtabaMHaq) November 2, 2017
Thanks to report this.Please followers, DON'T DOWNLOAD THIS APP! IT'S FAKE!WhatsApp Business IS NOT OFFICIALLY AVAILABLE YET FOR ALL.Check only official channels to download WhatsApp Business *in future*.@WhatsAppshould ask to @GooglePlay to remove it as soon as possible. https://t.co/Uve3Y3vsbp— WABetaInfo (@WABetaInfo) October 31, 2017
इस यूजर ने अपने ट्विट के जरिए बताया कि व्हाट्सएप का नकली बिजनेस ऐप प्ले-स्टोर पर मौजूद है। यूजर ने ट्विटर पर ही बताया कि एक नकली ऐप जिसे उस कंपनी ने बनाया है, जो खुद को व्हाट्सएप बिजनेस इंक नाम दे रही है। प्ले-स्टोर पर जिसकी रेटिंग 4.3 बताई जा रही है।इसे कई यूजर ने इसे फेक और डाटा चुराने वाला भी बताया।
कुछ यूजर्स ने कमेंट सेक्शन में नकली व्हाट्सएप को लेकर कमेंट भी किया। हालांकि उसके बाद ये ऐप प्ले-स्टोर से गायब हो गया।
हालांकि इसके बाद भी व्हाट्सएप मैसेंजर के कई दूसरे वर्जन भी डाउनलोड के लिए मौजूद हैं। ऐसे में प्ले-स्टोर पर नकली व्हाट्सएप दिखने के बाद अब गूगल की बारी है कि वो इन ऐप को अपने प्लेटफॉर्म से डिलीट करे, ताकि यूजर्स किसी फर्जीवाड़े का शिकार न हों और उनका डाटा सुरक्षित रहे।
डाउनलोड करें Dainik Khabare APP और रहें हर खबर से अपडेट।
दैनिक खबरे से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए DainikKhabare के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
VIDEO
VIDEO
Post a Comment
Post a Comment