हमारे हाथों की रेखा में कुछ लकीरें ऐसी भी होती है जिनका अर्थ हमें पता नहीं होता है, लेकिन वो लकीर उस व्यक्ति के स्वभाव के बारे में बहुत कुछ बोलती है। दरअसल प्राचीन सभ्यता के लोगों में हाथों और शरीर की बनावट को देखकर भाग्य को जानने की कला थी जिसको भारत में सामुद्रिक शास्त्र कहते है वही प्राचीन मिश्र के लोग भी इस विज्ञान को भलीभाँति समझते थे।
इंसान की हथेली में जो रेखाएँ होती है उसके आधार पर सुख-दुःख और व्यक्तिगत स्वभाव का पता लगाया जा सकता है 
तो चलिए जानते है हाथों की रेखा के कुछ विशेष प्रभाव के बारे में -
जिस व्यक्ति के हाथ में बुद्धि रेखा,मस्तिष्क रेखा और जीवन रेखा को मिलकर अंग्रेजी का M अक्षर बनता है वह अधिक बुद्धिशाली होते है इसलिए ऐसे लोग स्वतंत्र व्यापार करें, तो काफी सफल व्यक्ति बन सकते है क्योंकि ऐसी रेखा बड़े-बड़े बिज़नेस मैन की हथेलियों में पाई जा चुकी है। अगर ऊपर बताई रेखा स्त्री और पुरुष दोनों के हाथों में हो, तो उनका वैवाहिक जीवन राधा और कृष्ण के समान होता है अर्थात दोनों के बीच अधिक बनती है।
यदि किसी व्यक्ति के हाथ में अंग्रेजी अक्षर X का चिन्ह होता है तो वह आने वाले समय में उच्च अधिकारी अथवा राजा के समान सुख भोगता है क्योंकि ऐसी रेखा सिंकदर और सम्राट अशोक के हाथों में पायी जा चुकी है।

डाउनलोड करें Dainik Khabare APP और रहें हर खबर से अपडेट।


दैनिक खबरे से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए DainikKhabare के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें

Post a Comment

Powered by Blogger.