इंस्टाग्राम जैसे कई सोशल मीडिया प्लेटफार्म ऐसे हैं, जहां लोग घंटों बितातें हैं. सोशल मीडिया पर एक्टिव बहुत से यूज़र्स को शायद इस बात की जानकारी नहीं कि इंस्टाग्राम से आप कमाई भी कर सकते हैं. बशर्ते आपके फॉलोवर्स की संख्या ज्यादा हो.


अगर आप भी इंस्टाग्राम के जरिए अच्छी कमाई करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको सबसे पहले ढेर सारे फॉलोवर्स जोड़ने होंगे.



इंस्टाग्राम पर कैसे बढ़ाएं फॉलोवर

इंस्टाग्राम पर फॉलोवर बढ़ाने के लिए सबसे जरूरी है, आपकी प्रोफाइल कैसी दिखती है? कोई भी यूज़र्स किसी दूसरे यूज़र को फॉलो करने से पहले, प्रोफाइल विजिट जरूर करता है. इसलिए एक अच्छी डिस्प्ले पिक्चर (DP) के साथ इंस्टाग्राम पर एक अच्छी बायो का होना बहुत जरूरी है. जो ज्यादा फॉलोवर को अट्रैक्ट करेगी.


फॉलोवर बढ़ाने के लिए अच्छी डिस्प्ले पिक्चर के साथ जरूरी है अच्छी बायो होना




अच्छी प्रोफाइल के साथ जरूरी है, यूज़र इंस्टाग्राम पर कितना एक्टिव है. कई बार लोग अकाउंट बनाकर भूल जाते है, या कई हफ़्तों के बाद ढेर सारी फोटो अपलोड कर के फिर गायब हो जाते हैं. इंस्टाग्राम पर फॉलोवर जोड़ने के लिए यूज़र्स को चाहिए, इंस्टाग्राम पर रेगुलर एक्टिव रहें और रोज बेहतर क्वालिटी की इमेज पोस्ट करें, ताकि फॉलोवर्स के साथ लगातार इंगेजमेंट बना रहे.



इंस्टाग्राम पर कमाई करना है तो रहें रेगुलर एक्टिव




इंस्टाग्राम पर सामान्य और साधारण फोटो से बेहतर अच्छी और हाई क्वालिटी की फोटो पोस्ट करने चाहिए. इस तरह की इमेज लोगो को ज्यादा प्रभावित करने के साथ यूज़र की पॉजिटिव इमेज बिल्डअप करती है.



Instagram पर ज्यादा इंगेजमेंट के लिए जो चीज़ सबसे ज्यादार जरुरी है, वो है अच्छे हैशटैग का प्रयोग. कई बार क्वालिटी कंटेंट होने के बावजूद इंस्टाग्राम पर कई यूज़र्स को अच्छा इंगेजमेंट सिर्फ इसलिए नहीं मिल पाता क्योंकि वो गलत हैशटैग का इस्तेमाल करते है, या हैशटैग का इस्तेमाल ही नहीं करते है.



इंस्टाग्राम पर इंगेजमेंट बढ़ाने के लिए करें सही हैशटैग कर प्रयोग




इंस्टाग्राम पर अपने फॉलोवर्स को बनाए रखने के लिए यूज़र्स के लिए जरूरी है कि वह उनके साथ इंगेजमेंट बनाए रखें. इसके लिए फॉलोवर्स की पोस्ट पर कमेंट और रिएक्शन करते रहने जरूरी है.



प्रमोशन कर होगी कमाई

इंस्टाग्राम पर कमाई करने तरीका कुछ कुछ ब्लॉगर्स से मिलता जुलता ही है, जहां यूज़र अपने अकाउंट के जरिए अपने पार्टनर या क्लाइंट की सर्विस को प्रमोट करता है. जिसके बदले में यूज़र को पैसे दिए जाते हैं.

इसमें यूज़र को अपने अकाउंट के जरिए क्लाइंट का सोशल नेटवर्क में पॉजिटिव प्रोमशन करना होता है.


दूसरे के प्रोडक्ट और सर्विस को इंस्टाग्राम पर प्रोमोट कर पैसे कमाए जा सकते हैं




इंस्टाग्राम की प्रोफाइल बायो में प्रोडक्ट की खरीदारी से जुड़ी जानकारी दी जाती है, जिससे अगर कोई अन्य यूज़र चाहे तो इंस्टाग्राम के अकाउंट के जरिए लिंक पर जाकर उस प्रोडक्ट की खरीददारी कर सकता है. इस तरह के प्रोडक्ट प्रमोशन में ब्यूटी प्रोडक्ट, हेल्थ प्रोडक्ट, जूते, गारमेंट्स सहित कई प्रोडक्ट शामिल हैं.



स्पोंसर्ड पोस्ट

स्पोंसर्ड पोस्ट का कांसेप्ट खास कर वैरीफाइड और वीआईपी एकाउंट्स के लिए बेहतर ढंग से काम करता है. इससे कमाई करने के लिए आपके पास अच्छे खासे फॉलोवर्स का होना बेहद जरूरी है. इसमें यूज़र के पोस्ट किसी निश्चित कम्पनी या क्लाइंट के प्रोडक्ट को प्रोमोट करते हैं. इसमें यूज़र अपनी पोस्ट में  जूते किसी ब्रांड पर्टिकुलर ब्रांड के जूते, शर्ट या बैग हो सकते है. जिस एक फोटो के लिए वह कम्पनी या ब्रांड यूज़र को पैसे देती है.


यह तकनीक किसी प्रोडक्ट या कम्पनी फॉर्मल ब्रांड एम्बेसडर बनाए जाने से कुछ अलग है, इस तरह के प्रोडक्ट को प्रोमोट करने वाले लोग एक तरह के इन्फ्लुएंसर होते हैं.



Instagram फोटोज़ की करें ऑनलाइन सेल

अपने काम की अच्छी कीमत पाने के लिए सोशल मीडिया एक अच्छा प्लेटफार्म है, जहां थोड़ी सूझ-बूझ के साथ आपका कंटेंट एक बड़े वर्ग तक पहुंच सकता है. अगर आप एक अच्छे फोटोग्राफर हैं और काफी लम्बे समय से फोटोग्राफी कर रहे तो आप किसी गैलरी में जाकर अपनी फोटो प्रदर्शित करने से बेहतर इंस्टाग्राम पर आप अपनी फोटोज़ को आसानी से सेल कर सकते हैं. इसके लिए यूज़र वॉटरमार्क के साथ अपनी फोटो इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर सकते हैं. अपना कांटेक्ट डिटेल और खरीदारी से जुड़ीं अन्य जानकारी बायो में लिख सकते है, जिससे अगर कोई आपकी फोटोग्राफ पसंद करता है तो वो आपको आसानी से संपर्क कर, उन्हें खरीद सकता है.



यूज़ करने के बाद बेच दें अपना इंस्टाग्राम अकाउंट

अगर घर में रखा सामान आपके काम में नहीं आ रहा होता है तो अक्सर लोग उसे लोग उसे बेच कर कुछ पैसे कमा लेते हैं. आपको ये जानकर शायद हैरानी होगी लेकिन जिस इंस्टाग्राम अकाउंट को आप कई सालों से चला रहे, उस इंस्टाग्राम अकाउंट को आप बेच भी सकते हैं. Famewap जैसी कई वेबसाइट  ऐसी हैं, जहां यूज़र अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को बेच सकते हैं.


डाउनलोड करें Dainik Khabare APP और रहें हर खबर से अपडेट।


दैनिक खबरे से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए DainikKhabare के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें

Post a Comment

Powered by Blogger.