नई दिल्ली। व्यापारियों और आम लोगों के लिए एक अच्छी ख़बर है। सरकार ने जीएसटी की दरों में कटौती करने का फैलसा लिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अब सिर्फ 50 सामानों पर ही 28 फीसदी जीएसटी लगेगा। वहीं, 177 सामानों पर जीएसटी की दर 28 फीसदी से घटाकर 18 फीसदी कर दी गई है। ये फैसला शुक्रवार को गुवाहाटी में चल रही GST काउंसिल की बैठक में लिया गया।
जानकारी के मुताबिक जीएसटी काउंसिल ने शेविंग क्रीम, टूथपेस्ट, शैंपू, चॉकलेट, मार्बल आदि को 28 फीसदी टैक्स की स्लैब से हटा दिया। बता दें कि इसका औपचारिक ऐलान आज शाम को सरकार कर सकती है।
बता दें कि ​परिषद की दो दिवसीय बैठक गुरुवार को शुरू हुई थी। जीएसटी परिषद की ये 23वीं बैठक है। इसमें असम के वित्त मंत्री हेमंत विश्व शर्मा की अध्यक्षता वाले मंत्री समूह की एकमुश्त योजना के लिए कर दरों में कटौती के सुझावों पर भी विचार किया गया।
अरुण जेटली

बता दें कि कुछ दिन पहले ही अरुण जेटली ने कहा था, ''कुछ वस्तुओं पर 28 प्रतिशत कर की दर नहीं होनी चाहिए और पिछले तीन-चार बैठकों में जीएसटी परिषद ने 100 वस्तुओं पर जीएसटी की दर में कमी की है। इसके तहत कर की दर को 28 प्रतिशत से 18 प्रतिशत और 18 प्रतिशत से 12 प्रतिशत की दर पर लाया गया है।''
जेटली ने कहा था, "हम धीरे-धीरे कर की दर को नीचे ला रहे हैं। इसके पीछे विचार यह है कि जैसे आपका राजस्व संग्रह तटस्थ होता है हमें इसमें कमी (उच्च कर दायरे में आने वाली वस्तुओं की संख्या) लानी चाहिए और परिषद अब तक इसी रूप से काम कर रही है।''
आपको बता दें कि जेटली की अध्यक्षता वाली इस परिषद में राज्यों के वित्त मंत्री शामिल हैं। देश में जुलाई 2017 से कार्यान्वित जीएसटी के तहत 1200 से अधिक वस्तुओं और सेवाओं को 5, 12, 18 और 28 प्रतिशत कर की श्रेणी में लाया गया है। विभिन्न वस्तुओं और सेवाओं के कर निर्धारण का आधार पिछले कराधार को बनाया गया है।

डाउनलोड करें Dainik Khabare APP और रहें हर खबर से अपडेट।


दैनिक खबरे से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए DainikKhabare के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें

Post a Comment

Powered by Blogger.