ये है याशिका बसेरा। इसके ग्लैमर लुक ने पूरे बॉलीवुड को दीवाना बना रखा है। याशिका राजस्थान के झुंझुनूं जिले के गांव सोनासर की रहने वाली है।
इन दिनों याशिका मुम्बई में अपने अभिनय के दम पर धूम मचा रही है। याशिका कई धारावाहिक व विज्ञापनों में काम कर चुकी है।
इसे पहचान सहारा वन पर प्रसारित होने वाले 'जय जय जय बजरंग बली ' से मिली।
इसके अलावा किस्मत कनेक्शन, सावधान इंडिया सहित लगभग एक दर्जन धारावाहिकों के लिए शूट किया।
अब डीडी नेशनल के शो 'बंधन कच्चे धागों का, बांते कुछ अनकही सी, में काम करने का मौका मिला है।
याशिका की माता का नाम सजनादेवी व पिता दरिया सिंह बसेरा है।
शुरुआती दिनों में इस एक राजस्थानी फिल्म में काम करने का अवसर मिला था।
याशिका गांव में प्रारम्भिक शिक्षा पूरी करने के बाद चूरू जिले के सरदारशहर में बीएसटीसी करने गई थी।
यहां से टीचर बनने का ख्वाब लेकर जयपुर पहुंची और टीचर बनने की बजाय बॉलीवुड में एंट्री हो गई।
Post a Comment
Post a Comment