Image result for श्रीलंका को पारी और 171 रन से
टीम इंडिया ने रचा इतिहास, श्रीलंका का क्लीन स्वीप कर 3-0 से जीती सीरीज़
कैंडी टेस्ट में पारी और 171 रनों के अंतर से श्रीलंका को हराकर भारतीय टीम में ऐतिहासिक कारनामा कर दिया है. भारतीय टीम ने तीन टेस्ट मैचों की सीरीज को क्लीन स्वीप किया है और यह पहली बार है जब विदेशी धरती पर भारतीय टीम ने यह कारनामा किया है.
पहले बल्लेबाज़ों और फिर गेंदबाज़ों के शानदार प्रदर्शन से भारतीय टीम ने केवल तीन दिनों में यह मैच अपने नाम किया.
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने शिखर धवन (119), हार्दिक पंड्या (108) के शतकों और लोकेश राहुल के (85) अर्धशतक की बदौलत अपनी पहली पारी में 487 रन बनाए.



इमेज कॉपीरइट

इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए श्रीलंकाई पारी को केवल 135 रनों पर समेट दिया. कुलदीप यादव ने चार, मोहम्मद शमी और रविचंद्रन अश्विन ने दो-दो विकेट जबकि अपनी शतकीय पारी के दौरान कई कीर्तिमान बनाने वाले पंड्या ने एक विकेट लिए.
इसके बाद मेजबान टीम फॉलोऑन खेलने उतरी. भारतीय गेंदबाज़ों ने शानदार प्रदर्शन जारी रखा और केवल 181 रनों पर श्रीलंका की दूसरी पारी को समेट दिया.
दूसरी पारी में रविचंद्रन अश्विन ने चार, मोहम्मद शमी ने तीन, उमेश यादव ने दो जबकि कुलदीप यादव ने एक विकेट लिए.

Image result for श्रीलंका को पारी और 171 रन से
'टीम इंडिया ने रचा इतिहास, श्रीलंका का क्लीन स्वीप कर 3-0 से जीती सीरीज़'



इमेज कॉपीरइट

श्रीलंका में पहली बार क्लीन स्वीप

भारत पिछले 10 सालों में श्रीलंका से कोई सीरीज नहीं हारा. इन दोनों देशों के बीच अब तक कुल 15 टेस्ट सिरीज़ खेली गई हैं. इनमें से भारत की यह आठवीं सिरीज़ जीत है जबकि श्रीलंका के खाते में तीन जीत हैं, अन्य चार ड्रॉ रही हैं.
भारत-श्रीलंका टेस्ट सिरीज़ के दौरान यह केवल दूसरा मौक़ा है जब भारत ने तीन टेस्ट की सिरीज़ क्लीन स्वीप किया हो, पहली बार ऐसा नतीजा 1994 में मिला था, जब श्रीलंकाई टीम भारत आई थी.
भारत और श्रीलंका के बीच श्रीलंका में यह आठवीं टेस्ट सीरीज है और पहली बार भारत ने वहां जाकर टेस्ट सीरीज 3-0 से क्लीन स्वीप किया.



इमेज कॉपीरइट

श्रीलंका में टेस्ट सीरीज पर 3-0 से भारत का कब्ज़ा
"टीम इंडिया ने रचा इतिहास, श्रीलंका का क्लीन स्वीप कर 3-0 से जीती सीरीज़"

भारत ने बनाए कई रिकॉर्ड

तीन टेस्ट की सीरीज के दौरान विराट कोहली की टीम ने श्रीलंका में कई रिकॉर्ड भी बनाए.
पहले टेस्ट में भारतीय टीम ने 600 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया था और श्रीलंकाई पारी को 291 रनों पर समेटने के बावज़ूद उन्हें फॉलोऑन के लिए नहीं बुलाया. भारत ने यह मैच 304 रनों के विशाल अंतर से जीता. रनों के अंतर से जीत के मामले में यह भारत की सबसे बड़ी जीत थी.
पहली पारी में शिखर धवन ने 190 और चेतेश्वर पुजारा ने 153 रनों की पारी खेली. दूसरी पारी में कप्तान विराट कोहली ने भी शतक बनाया. विराट कोहली ने गॉल में अपना 17वां और बतौर कप्तान 10वां टेस्ट शतक जड़ा.
श्रीलंका की ओर से इस मैच में केवल एक प्रदर्शन ख़ास रखा. 20 वर्षीय तेज़ गेंदबाज़ लाहिरु कुमारा ने भारत की बल्लेबाज़ी के दौरान पांच विकेट लिए.
190 रनों की शानदार पारी के लिए शिखर धवन को पहले टेस्ट में मैन ऑफ द मैच चुना गया.



इमेज कॉपीरइट

दूसरे टेस्ट को भारत ने चार दिनों में पारी और 53 रनों के अंतर से जीता. चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे के शतकों की बदौलत भारत ने पहली पारी में 622 रन बनाए. श्रीलंकाई टीम पहली पारी में 183 रन और दूसरी पारी में 386 रनों पर ऑल आउट हो गई.

श्रीलंका में टेस्ट सीरीज पर 3-0 से भारत का कब्ज़ा
टीम इंडिया ने रचा इतिहास, श्रीलंका का क्लीन स्वीप कर 3-0 से जीती सीरीज़
इस मैच में रवींद्र जडेजा मैन ऑफ द मैच रहे. उन्होंने न केवल नाबाद 70 रन बनाए बल्कि मैच में सात विकेट भी लिए. इसके अलावा रविचंद्रन अश्विन ने भी पहली पारी में पांच विकेट लिए.
तीसरे टेस्ट मैच में शिखर धवन ने एक बार फिर शतक (119) जड़ा और साथ ही हार्दिक पंड्या (108) ने भी अपना पहला टेस्ट शतक लगाया. इस दौरान उन्होंने एक ओवर में सबसे अधिक रन (26) बनाने का भारतीय रिकॉर्ड भी तोड़ा.
बतौर कप्तान यह विराट कोहली का 29वां टेस्ट है. उनकी कप्तानी में भारतीय टीम की यह 19वीं जीत है. 29वें टेस्ट तक जीत के लिहाज़ से विराट केवल स्टीव वॉ और रिकी पोंटिंग (21) से पीछे हैं.
तीन या इससे अधिक टेस्ट मैचों की सीरीज में यह केवल आठवां मौका है जब किसी भी टीम ने विदेशी दौरे पर सभी मैच जीते यानी क्लीन स्वीप किया है. हालांकि यह पहला मौका है जब किसी भी एशियाई टीम ने विदेशी धरती पर यह कारनामा किया है.

Post a Comment

Powered by Blogger.