electricity bill 14 08 2017
झारखंड में 3 कमरों का घर में आया 38 अरब 39 करोड़ का बिजली बिल

जमशेदपुर। बिजली विभाग कितना लापरवाह हो सकता है इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि झारखंड में एक शख्स को हजार या लाख रुपए का नहीं बल्कि 38 अरब रुपए का बिल आया है। यह बिल उसे रविवार को मिला जिसमें उसे 38 अरब, 39 करोड़, 99 लाख, 62 हजार 403 रुपए भरने के लिए कहा गया है।
इतना ही नहीं बिल ना भरने के चलते उसके घर की बिजली भी काट दी गई है। जानकारी के अनुसार इस शख्स का नाम बीआर गुहा है। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए आश्चर्य की तरह है। हमारा 3 कमरों का घर है जिनमें तीन पंखे, तीन ट्यूबलाइट और टीवी के अलावा कुछ चीजे हैं फिर कैसे इतना बिल आ सकता है।
वहीं उनकी बेटी ने बताया कि मेरी मां डायबिटीज की मरीज हैं और पिता ब्लड प्रेशर के। पड़ोसियों की मदद से ही हम कुछ कर पाते हैं। फिलहाल मामले में बिजली विभाग के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है।

Post a Comment

Powered by Blogger.