शास्त्रीनगर में आशापूर्णा मॉल के बाहर हिस्ट्रीशीटर दिनेश बम्बानी पर गोली चलाने वाले मुख्य शूटर राकेश मांजू को शास्त्रीनगर थाना पुलिस ने शनिवार मध्यरात्रि एक बजे पकड़ लिया।



जोधपुर
शास्त्रीनगर में आशापूर्णा मॉल के बाहर हिस्ट्रीशीटर दिनेश बम्बानी पर गोली चलाने वाले मुख्य शूटर राकेश मांजू को शास्त्रीनगर थाना पुलिस ने शनिवार मध्यरात्रि एक बजे पकड़ लिया। उसने अपने रिश्तेदार व फरार चल रहे हार्डकोर अपराधी कैलाश मांजू के इशारे पर गोली चलाई थी। फिलहाल पुलिस ने उसके पकड़ में आने की पुष्टि नहीं की है।


सूत्रों के अनुसार गत 13 जुलाई की रात दिनेश बम्बानी पर गोली चलाने के मामले में राकेश मांजू को मेडिकल कॉलेज रोड पर पकड़ा गया है। उसने पूछताछ में स्वीकार किया है कि दिनेश बम्बानी पर उसी ने गोली चलाई थी। वह उसके सिर में गोली मारना चाहता था लेकिन गोली पीठ पर जा लगी अब पुलिस उससे पूछताछ के आधार पर जोधपुर पुलिस के मोस्ट वांटेड कैलाश मांजू तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।


राकेश की गिरफ्तारी का खुलासा पुलिस संभवत: रविवार को कर सकती है। राकेश मांजू कई मामलों में वांछित है। कैलाश को धमकाने पर चलाई थी। गोली प्रारम्भिक पूछताछ में सामने आया है कि 31 दिसम्बर 2010 की रात दिनेश मांजू की हत्या हो गई थी। दिनेश की बड़ी राशि दिनेश बम्बानी के पास थी लेकिन दिनेश मांजू की हत्या के बाद बम्बानी ने यह राशि लौटाने से इनकार कर दिया था। तब से दोनों के बीच रंजिश चल रही है।


बम्बानी ने गोली लगने से कुछ दिन पहले ही कैलाश मांजू को फोन पर धमकाया था उसे गोली मारने की धमकी भी दी थी। संभवत: इसी के चलते कैलाश मांजू ने राकेश के मार्फत बम्बानी पर गोली चलवाई थी।

Post a Comment

Powered by Blogger.