मिताली की नेट वर्थ लगभग 5.5 करोड़ रुपए है। इसके बावजूद वे बेहद सिंपल लाइफ जीती हैं।
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज अपनी बेहतरीन परफॉर्मेंस और कप्तानी के दम पर टीम इंडिया को वर्ल्डकप में काफी आगे तक ले गईं हैं। मिताली वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली दुनिया की पहली महिला क्रिकेटर भी बन गई हैं। बात करें उनकी कमाई की तो महिला टीम की कप्तान के तौर पर वे बाकी खिलाड़ियों से काफी आगे हैं। मिताली की नेट वर्थ लगभग 5.5 करोड़ रुपए है। इसके बावजूद वे बेहद सिंपल लाइफ जीती हैं।
अब भी रहती हैं पुराने घर में...
जोधपुर में 3 दिसंबर 1982 को मिताली का जन्म हुआ। पिता दुराई राज एयर फोर्स में ऑफिसर थे तो मां लीला राज भी क्रिकेट खेल चुकी थीं। मिताली स्टार क्रिकेटर बनने के बाद करोड़ों कमा रही हैं इसके बावजूद इनका परिवार बेहद सिंपल लाइफ जीता है। रिपोर्ट्स के मुताबकि मिताली अब भी अपने पुराने घर में ही रहती हैं।
क्रिकेटर नहीं डांसर बनना चाहती थीं
तमिल परिवार में जन्मी मिताली ने बचपन में ही क्लासिकल डांस सीखना शुरू कर दिया। 10 साल की उम्र तक मिताली भरतनाट्यम में पारंगत हो गईं थीं। वे इसी में करियर बनाने के बारे में सोचने लगीं थीं।
लेकिन किस्मत को ऐसा मंजूर नहीं था। मिताली बचपन से ही आलसी थी। पिता चाहते थे कि बेटी अनुशासन में रहे और एक्टिव बने। इसलिए उन्होंने उसे क्रिकेट खेलने को कहा। 10 साल की उम्र में मिताली क्लासिकल डांस छोड़ हाथ में बैट पकड़े मैदान में नजर आने लगीं थीं।
इसके बाद उनकी स्कूलिंग हैदराबाद में हुई। स्कूल में लड़कों के साथ क्रिकेट की प्रैक्टिस करती। 17 साल की उम्र में मिताली का चयन भारतीय टीम में हो गया।
source:db
source:db
Post a Comment
Post a Comment