बाल काटने की बढ़ रही लगातार घटनाओं से लोगों में भय व अंधविश्वास का वातावरण बढ़ रहा है।
टोंक. बाल काटने की बढ़ रही लगातार घटनाओं से लोगों में भय व अंधविश्वास का वातावरण बढ़ रहा है। शहर के बहीर स्थित बैगम बाग क्षेत्र में भी शनिवार को बाल काटने की घटना सामने आई। सूचना पर पहुंचे परिजन उसे सोलंगपुरा स्थित बालाजी मंदिर ले गए। जहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। पीडि़ता की भाभी ने बताया कि पीडि़ता खेत में अकेली काम कर रही थी। इस बीच किसी ने उसे पीछे से बाल पकड़ कर खींच लिया। इसके बाद वह बेहोश हो गई। बाद में सदर थाना प्रभारी नरेन्द्र जैन, कोतवाल अशोक मीणा आदि भी मौके पर पहुंचे तथा घटना की जानकारी ली।
लगाए मेहंदी के छापे
उनियारा . बाल काटने की चर्चाओं के चलते कस्बे में दहशत व भय का माहौल है। कस्बे के कई वार्डों में लोगों ने घरों के मुख्य दरवाजे पर मेहंदी व कुमकुम के छापे लगाए।
Post a Comment
Post a Comment