वंशिका चौधरी मुंबई से अक्टूबर माह से एमटीवी पर शुरू हो रहे डांस रियलिटी शो शाइन ऑफ बॉलीवुड में वंशिका एंकरिंग करते हुए नजर आएगी।
मंडावा.
बॉलीवुड में नित नई कामयाबी हासिल कर रहीं शेखावाटी की बेटियों में एक बेटी का नाम और शामिल हो गया है। यह है वंशिका चौधरी। मूलरूप से नवलगढ़ तहसील के गांव देलसर खुर्द की रहने वाली है, मगर वर्तमान में इनका परिवार मंडावा के वार्ड सात में निवास कर रहा है।
सुभाष चन्द्र खींचड़ की बेटी वंशिका की मॉडलिंग के बाद छोटे पर्दे पर एंट्री हुई है। मुंबई से अक्टूबर माह से एमटीवी पर शुरू हो रहे डांस रियलिटी शो शाइन ऑफ बॉलीवुड में वंशिका एंकरिंग करते हुए नजर आएगी। इसमें इसका साथ देगी कंाटा लगा फेम शेफाली जरीवाला। शो के निर्माता नाजिर हुसैन कुरैशी व केतन जौबलिया तथा निर्देशक राजेश लीला कुमार है।
10 राज्यों में ऑडिशन
निर्माताओं ने 10 राज्यों में लगभग पांच हजार प्रतियोगियों का ऑडिशन लिया था, जिसमें 60 डांसर्स चुने गए थे। शो को फिल्म जगत की जानी मानी हस्तियां जज करेंगी। इसके अलावा वंशिका हाल ही में मुंबई में आयोजित डेलीवुड मिस इंडिया में फाइनल लिस्ट भी रही थीं। शेखावाटी की इस बेटी ने कई एड फिल्मों के साथ फैशन शो में भी काम किया है। जल्द ही एक फिल्म में भी नजर आने वाली है। फिल्म की शूटिंग हरियाणा में होगी। वंशिका ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र से होने के कारण उनकी बॉलीवुड की राह काफी मुश्किल भरी रही, मगर पिता व मामी इंद्रा के सहयोग से यहां तक पहुंच पाई है।
Post a Comment
Post a Comment