बीसीसीआई ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि राहुल द्रविड़ और जहीर खान दोनों ही काफी अनुभवी और बेहतरीन खिलाड़ी है।
नई दिल्ली।
कई दिनों से चली आ रही कोचिंग सपोर्ट स्टाफ विवाद का आखिरकार अंत हो गया। बीसीसीआई और सीओए ने टीम इंडिया के गेंदबाजी कोच पर भरत अरुण को नियुक्त कर दिया। तो वहीं माना जा रहा है कि यह फैसला हेड कोच बने रवि शास्त्री के कहने पर लिया गया है। इसके साथ ही संजय बांगर को बल्लेबाजी और श्रीधर को टीम इंडिया फिल्डिंग कोच बनाया गया।
टीम इंडिया के हेड कोच रवि शास्त्री के साथ मंगलवार को बीसीसीआई की हुई स्पेशल मीटिंग के बाद यह फैसला लिया गया। इन सभी की नियुक्ति अगले विश्व कप 2019 तक के लिए की गई है। तो वहीं बीसीसीआई के इस फैसले के साथ ही सीएसी द्वारा विदेशी दौरों के लिए चुने गए सहायक कोच के तौर पर राहुल द्रविड़ और जहीर खान का पत्ता कट गया।
बीसीसीआई ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि राहुल द्रविड़ और जहीर खान दोनों ही काफी अनुभवी और बेहतरीन खिलाड़ी है। अगर उनकी ओर टीम इंडिया को किसी तरह का सलाह मिलता है। तो भारतीय क्रिकेट टीम के लिए काफी फायदेमंद साबित होगा।
इस मामले में रवि शास्त्री के अलावा किसी और के चयन को लेकर स्थिति साफ नहीं थी, तो वहीं शास्त्री भरत अरुण को गेंदबाजी कोच के तौर पर जोड़ना चाहते थे। क्योंकि ऐसी खबरें थी कि जहीर 150 दिनों के करार के लिए अपनी इच्छा जाहिर की थी। लेकिन शास्त्री का कहना था कि मौजूदा परिस्थिति में 150 नहीं बल्कि 365 दिनों के लिए गेंदबाजी कोच की जरुरत है।
Post a Comment
Post a Comment