भगवान शिव को भोलेनाथ भी कहा जाता है, क्योंकि तुरंत और तत्काल प्रसन्न होने वाले देवता हैं।
भगवान शिव को भोलेनाथ भी कहा जाता है, क्योंकि तुरंत और तत्काल प्रसन्न होने वाले देवता हैं। इसलिए उन्हें आशुतोष कहा जाता है। आइए जानते हैं भगवान शिव को प्रिय ऐसी चीजों को अर्पित करने से भोलेनाथ हर कामना पूरी करते हैं।
दूध- सावन के महीने में दूध का सेवन निषेध है। दूध इस महीने में स्वास्थ्य के लिए गुणकारी होने के बजाए हानिकारक हो जाता है। इसलिए सावन मास में दूध का सेवन न करते हुए उसे शिव को अर्पित करने का विधान बनाया गया है। माना जाता शिवजी को दूध चढ़ाने से हर तरह की मानसिक परेशानी खत्म होती है।
चावल- अक्षत न हो तो शिव पूजा पूर्ण नहीं मानी जाती। यहां तक कि पूजा में आवश्यक कोई सामग्री अनुप्लब्ध हो तो उसके एवज में भी चावल चढ़ाए जाते हैं। सावन शिवजी को चावल चढ़ाने से अपार धन आैर सौन्दर्य मिलता है।
चंदन- चंदन का संबंध शीतलता से है। भगवान शिव मस्तक पर चंदन का त्रिपुंड लगाते हैं। चंदन का प्रयोग अक्सर हवन में किया जाता है और इसकी खुशबू से वातावरण और खिल जाता है। यदि शिव जी को चंदन चढ़ाया जाए तो इससे समाज में मान सम्मान यश बढ़ता है।
धतूरा -भगवान शिव को धतूरा भी अत्यंत प्रिय है। वैज्ञानिक दृष्टि से धतूरा सीमित मात्रा में लिया जाए तो औषधि का काम करता है और शरीर को अंदर से गर्म रखता है। धतूरा चढ़ाने से शिव हर मनोकामना पूरी करते हैं।
भांग-शिव हमेशा ध्यानमग्न रहते हैं। भांग ध्यान केंद्रित करने में मददगार होती है। इससे वे हमेशा परमानंद में रहते हैं। भांग चढ़ाने से शिवजी चिंताएं व रोग दूर करते हैं।
Post a Comment
Post a Comment