रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने रेल यात्रियों के लिए एक नया ऐप लॉन्च किया है। इस ऐप को भारतीय रेलवे ने तैयार किया है। इस ऐप से रेल यात्रियों की सभी जरूरतें पूरी हो सकती हैं। इस ऐप में टिकट बुकिंग, इंक्वायरी से लेकर फ्लाइट बुकिंग और खाना ऑर्डर करने तक की सर्विसेज मिलेंगी। इससे पहले यात्रियों को अलग-अलग सर्विस के लिए अलग-अलग ऐप यूज करने पड़ते थे। ऐप को गूगल प्ले-स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।

Image result for rail-saarthi-launched

यात्रियों को मिलेंगी ये सेवाएं
इस खास मौके पर सुरेश प्रभु ने कहा कि रेल यात्रियों को बेहतर सर्विस देने के लिए इस ऐप को लॉन्च करना जरूरी था। अब पैसेंजर्स के पास यह मौका है कि वह एक ही ऐप से अपनी सारी जरूरतों को पूरा कर सकता है। इसके साथ ही यूजर्से के पास यदि कोई सुझाव या शिकायत है तो उसे भी इस ऐप के जरिए दिया जा सकता है। इस ऐप की मदद से रेल टिकट के साथ-साथ फ्लाइट टिकट, टैक्सी बुकिंग, होटल बुकिंग भी की जा सकती है।

Post a Comment

Powered by Blogger.