चंडीगढ़। लड़कियों और महिलाओं के लिए वोडाफोन ने सखी रीचार्ज कूपन योजना हरियाणा से शुरू किया है। सखी रीचार्ज कूपन योजना से अब महिलाएं बिना नंबर बनाए अपना फोन रीचार्ज कर सकेंगी। इस सेवा को वोडाफोन हरियाणा सर्कल के बिजनेस हैड मोहित नारू तथा महिला एवं बाल विकास विभाग और शहरी एवं स्थानीय निकाय मंत्री कविता जैन की मौजूदगी लॉन्च में किया गया। 

कविता जैन ने कहा कि इस सुविधा से महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ेगा। उन्होने कहा कि महिलाओं के लिए देशभर में मोबाइल सुरक्षा ऐप तैयार हो रहे हैं जिनका प्रयोग महिलाएं अपनी सुरक्षा के लिए कर सकतीं हैं। इसके अलावा, मोबाइल कंपनियों द्वारा इसमें अलार्म का ऑप्शन भी दिया जा रहा है।


Vodafone launches Sakhi pack for women, now recharge without revealing mobile number - Gadgets News in Hindi

उन्होंने कहा कि सखी रीचार्ज कूपन का हरियाणा में लॉन्च किया जाना सराहनीय कदम है जिसमें मोबाइल फोन यूजर्स अब से अपना मोबाइल नंबर रीटेलर को बिना बताए रीचार्ज करा सकेंगे। इस रीचार्ज की मदद से अब उपभोक्ताओं की पहचान गुप्त रह सकेगी तथा उन्हें अपनी सुरक्षा के लिए चिंता नहीं करनी पड़ेगी।


कंपनी के हरियाणा सर्कल के बिजनस हेड मोहित नोरा ने कहा कि इस नए फीचर के प्रयोग के लिए यूजर को 12604 नंबर पर मेसेज सेंड करना होगा। इसके बाद यूजर को 10 नंबरों वाला वन टाइम पासवर्ड जारी किया जाएगा। इसे किसी भी अन्य कंपनी के रीटेल आउटलेट, वोडाफोन स्टोर व वोडाफोन मिनी स्टोर पर मोबाइल नंबर की जगह देकर फोन रीचार्ज कराया जा सकेगा। अंत में रीचार्ज की प्रक्रिया पूरी होने के बाद यूजर को एक संदेश भेजा जाएगा।


Vodafone launches Sakhi pack for women, now recharge without revealing mobile number - Gadgets News in Hindi

उन्होंने बताया कि हरियाणा में ग्रामीण इलाकों में 70 प्रतिशत ग्राहक हैं, इसके अलावा प्रदेश में 21 एंजल स्टोर चलाए जा रहे हैं जहां केवल महिलाएं ही काम करती हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 25 हजार आशा वर्कर्स को मोबाइल कनेक्शन दिए गए हैं जिससे वे आपस में जुड़ी हुई हैं। इसके अलावा एम पैसा के माध्यम से प्रदेश के ऐसे गांव जहां बैंको की शाखाएं नहीं हैं वहां पर पेंशन दी जा रही है।

Post a Comment

Powered by Blogger.