जल्द ही फिल्म पद्मावती में नजर आने वाली ​दीपिका पादुकोण ने हाल ही में एक फोटोशूट करवाया हैं जिसे लेकर सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया है। 

Again deepika padukone troll on social media - Bollywood News in Hindi

हालांकि दीपिका की यह तस्वीर काफी खूबसूरत है। इसमें कोई दो राय नहीं है कि दीपिका खूबसूरत है। लेकिन कुछ लोगों को उनका ये बोल्ड अंदाज पसंद नहीं आया था। 

अब दीपिका की एक और तस्वीर उनके फैन्स को पसंद नहीं आ रही है और अब एक बार फिर दीपिका ट्रोलर्स के नजरों में खटक गई हैं।


दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम पर इंटरनेशनल मैग्जीन वैनिटी फेयर-यूके के लिए कराए गए अपने फोटोशूट की एक फोटो शेयर किया है। इस तस्वीर में दीपिका ब्लैक एंड वाइट कलर की ड्रेंस में नजर आ रही है। 

जूलरी एडिशन के लिए कराए गए इस फोटोशूट में दीपिका के गले में एक खूबसूरत नेकलेस भी नजर आ रहा है, लेकिन दीपिका के इस फोटो पर कई लोगों ने उन्हें बेहद दुबली दिखने के लिए ट्रोल कर दिया है। 

सभी ने अपने अपने तरफ से कई तरह के कमेंट किया। वहीं एक ने कमेंट में लिखा कि ‘कुछ खा लो’ वहीं एक ने लिखा कि ‘खाना नहीं है घर में...’ जैसी सलाह दे दी है।

Post a Comment

Powered by Blogger.