रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा ब्याज दरों में कटौती की संभावनाओं के बीच और वैश्विक बाजार से मिले अच्छे संकेतो के चलते सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को शेयर बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ में हुई. जहाँ प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी एक बड़ी बढ़त के साथ ही खुले. और खबरे लिखे जाने तक सेंसेक्स 200 अंकों की छलांग के साथ 32000 और निफ्टी 65 अंकों की तेजी के साथ 9881 के स्तर पर बिजनेस कर रहा है.


Related image

वही बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के मिडकैप इंडेक्स में भी 103 अंकों की तेजी पर कारोबार कर रहा है. आपको बता दे की यह ऐतिहासिक रिकॉर्ड है जब चंद मिनिटो में ही सेंसेक्स 32000 का ऐतिहासिक स्तर छू गया. दरअसल जून माह में सब्जियों, दालों और दुग्ध उत्पादों जैसी खाद्य वस्तुए सस्ती हो गई जिससे मुद्रास्फीति 1.54 प्रतिशत के ऐतिहासिक निचले स्तर तक आ गई.

जिसके बाद उम्मीद की जा रही है कि भारतीय रिजर्व बैंक आने वाले महीने में अपने ब्याज में कटौती कर सकता है. आपको बता दे कि जब सेंसेक्स 32000 का ऐतिहासिक स्तर के पार पंहुचा तब निफ्टी भी 65 अंको की बढ़ोतरी के साथ में 9881 के स्तर को पार कर गया. आपको बता दे की अगले महीने 2 अगस्त को केंद्रीय बैंक की मौद्रिक नीति समीक्षा बैठक होने वाली है.






Post a Comment

Powered by Blogger.