प्रियंका चोपड़ा ने अपनी दूसरी हॉलीवुड फिल्म Isn’t It Romantic की शूटिंग शुरू की, तस्वीरें वायरल

दो दिनों पहले इस फिल्म की शूटिंग न्यूयॉर्क के सेंट्रल पार्क में चल रही थी जिसकी कुछ तस्वीरें अब इंटरनेट पर लीक हो गई हैं और वायरल हो रही हैं.


Priyanka Chopra begins shooting for third Hollywood film with Rebel Wilson, Liam Hemsworth

नई दिल्ली: बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अब हॉलीवुड में कदम जमा चुकी हैं और इन दिनों अपनी दूसरी फिल्म ‘इज नॉट इट रोमांटिक’ की शूटिंग कर रही है. दो दिनों पहले इस फिल्म की शूटिंग न्यूयॉर्क के सेंट्रल पार्क में चल रही थी जिसकी कुछ तस्वीरें अब इंटरनेट पर लीक हो गई हैं और वायरल हो रही हैं. इन तस्वीेरों में प्रियंका चोपड़ा को हॉलीवुड एक्टर ऐडम डिवाइन पीछे से पकड़े हुए हैं.
priyanka-chopra
दरअसल ये उस सीन की शूटिंग की तस्वीरें हैं जिसमें प्रियंका चोपड़ा खा रही होती हैं और उनके गले में कुछ अटक जाता है. इसके बाद एक्टर ऐडम डिवाइन उन्हें पकड़ते हैं और उन्हें बचाने की कोशिश करते हैं. यही तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हैं.
DEin1f3XkAAKa1s (1)
इन तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा कोल्ड शोल्डर ड्रेस पहनी हुई हैं और साथ वी-नेक इस ड्रेस में उनका क्लीवेज भी साफ नज़र आ रहा है. पैरों में न्यूड कलर की सैंडल और मैचिंग पर्स के साथ इस ड्रेस में प्रियंका बहुत ही ग्लैमरस नज़र आ रही हैं. उनके इस लुक की जमकर चर्चा हो रही है.
priyanka (1)
इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा एक योग दूत का किरदार निभाएंगी. इसमें प्रियंका के अलावा रिबेल विल्सन, लिआम हेम्सवर्थ, एडम डिवाइन जैसे कलाकार भी नज़र आएंगे.
क्या है कहानी
यह फिल्म न्यूयार्क शहर की एक वास्तुकार नटाली की जिंदगी पर आधारित है, जोकि अपनी नौकरी के दौरान पहचान पाने के लिए कठिन कार्य करती है, लेकिन उससे शहर की अगली ऊंची ईमारत के डिजाइन बनवाने की जगह ज्यादातर कॉफी और बगेल्स परोसने के लिए कहा जाता है. उसका एक लुटेरे से सामना होता है जो उसकी बेहोशी की अवस्था को बदल देता है और जब वह उठती है, तो वह पाती है कि उसकी जिंदगी उसके सबसे खराब स्वप्न की तरह बन गई है.



फिल्म में विल्सन नटाली के रूप में, लिआम हेम्सवर्थ ब्लेक (एक सुंदर ग्राहक) के रूप में, एडम डिवाइन उसके सबसे अच्छा दोस्त के रूप में और प्रियंका चोपड़ा एक योग एम्बेसडर इसाबेला के किरदार में हैं.
DElC7KiXgAAV9yf
इस फिल्म का स्क्रीनप्ले (पटकथा) एरिन कार्डिलो, डाना फॉक्स और केटी सिल्बरमन और पाउला पेल द्वारा लिखा गया है. इस फिल्म की शूटिंग न्यूयॉर्क और उसके आसपास होगी.



प्रियंका चोपड़ा की ये रोमांटिक फिल्म अगले साल वैलेंटाइन डे पर 14 फरवरी को रिलीज होगी. (PHOTOS: Priyanka-Chopra.us)
यहां देखें Video:

Post a Comment

Powered by Blogger.