Showing posts with label SENSEX. Show all posts


Jaipurवैश्विक बाजारों की भारी गिरावट के बाद हुई चहुंओर बिकवाली से शुक्रवार को भी मुंबई शेयर बाजार धड़ाम हो गया। सेंसेक्स 400 अंक गिर 34,006 और निफ्टी 108 पॉइंट टूट कर 10,455 पर बंद हुआ। शुरुआती कारोबार में तो सेंसेक्स करीब 564 अंक गिरकर 34 हजार अंक के स्तर से नीचे आ गया, जबकि निफ्टी 1.6 प्रतिशत लुढ़क गया

अमेरिका में ब्याज दर बढ़ाए जाने की आशंका के कारण वॉल स्ट्रीट में इस सप्ताह दूसरी बार जबरदस्त गिरावट आने से अन्य एशियाई बाजारों में भी बड़ी गिरावट देखी गई। 

अमेरिका में डाउ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज कल 4.2 प्रतिशत लुढ़ककर बंद हुआ था। 


डाउनलोड करें 
Dainik Khabare APP और रहें हर खबर से अपडेट।


दैनिक खबरे से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए DainikKhabare.Com के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें


Jaipur: मंगलवार के कारोबारी सत्र में भारतीय शेयर बाजार में तगड़ी रौनक देखने को मिली। दिन का कारोबार बंद होने तक सेंसेक्स 36139 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में 117 अंको के साथ 11083 पर बंद हुआ।

मंगलवार को मार्केट खुलते ही सेंसेक्स और निफ्टी ने लंबी छलांग लगाई और रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए। सेंसेक्स जहां पहली बार 36000 के स्तर के पार गया वहीं निफ्टी भी 11000 के ऊपर कारोबार करने लगा।
 

सेंसेक्स रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ


दिन के अंत में भी बाजार रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ है। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स जहां 341 अंकों की तेजी के साथ 36139 के स्तर पर बंद हुआ है वहीं निफ्टी 117 अंकों की तेजी के साथ 11083 के स्तर पर बंद हुआ है।


डाउनलोड करें 
Dainik Khabare APP और रहें हर खबर से अपडेट।


दैनिक खबरे से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए DainikKhabare.Com के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें


Jaipur: सेंसेक्स ने इतिहास रच दिया है. बुधवार का दिन बाजार के लिए शानदार कारोबारी दिन रहा. सेंसेक्स पहली बार 35,000 के पार पहुंचा और इसके ऊपर बंद होने में भी कामयाब रहा. निफ्टी भी पहली बार 10,800 का स्तर छुने में कामयाब रहा. सेंसेक्स ने 35,118.61 का नया रिकॉर्ड उच्चतम स्तर छुआ, तो वहीं निफ्टी 10,803 के नए रिकॉर्ड उच्चतम स्तर तक पहुंचने में कामयाब रहा. बैंक निफ्टी में भी निचले स्तर से शानदार रिकवरी आई. बैंक निफ्टी 300 अंकों से ज्यादा चढ़कर बंद हुआ.
311 अंक चढ़कर बंद हुआ सेंसेक्स
बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 311 अंक चढ़कर 35,082 के स्तर पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 88 अंक की मजबूती के साथ 10,788.5 के स्तर पर बंद हुआ.

छोटे-मझोले शेयरों में शानदार रिकवरी
छोटे-मझोले शेयरों में भी शानदार रिकवरी देखने को मिली है. बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.7 फीसदी की बढ़त के साथ 17,932.4 के स्तर पर बंद हुआ. निफ्टी का मिडकैप 100 इंडेक्स 1 फीसदी की मजबूती के साथ 21,516.5 के स्तर पर बंद हुआ. हालांकि पहले निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 20,945 तक गिरा था. बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 0.5 फीसदी बढ़कर 19,687.6 के स्तर पर बंद हुआ. आज के कारोबार में बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 19,225 तक टूटा था.

इनमें हुई जमकर खरीदारी
आज के कारोबार में बैंकिंग, फाइनेंशियल सर्विसेस, एफएमसीजी, आईटी, मेटल, फार्मा, कैपिटल गुड्स और पावर शेयरों में जमकर खरीदारी देखने को मिली. बैंक निफ्टी 1.2 फीसदी उछलकर 26,289 के स्तर पर बंद हुआ है. निफ्टी के पीएसयू बैंक इंडेक्स में 4.2 फीसदी, एफएमसीजी इंडेक्स में 0.6 फीसदी, आईटी इंडेक्स में 0.8 फीसदी, मेटल इंडेक्स में 1 फीसदी और फार्मा इंडेक्स में 1.25 फीसदी की मजबूती देखने को मिली. बीएसई के कैपिटल गुड्स इंडेक्स में 1.6 फीसदी और पावर इंडेक्स में 1 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है. हालांकि, मीडिया, ऑयल एंड गैस और कंज्यूमर ड्युरेबल्स शेयरों में लगातार दबाव बना रहा.

डाउनलोड करें Dainik Khabare APP और रहें हर खबर से अपडेट।


दैनिक खबरे से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए DainikKhabare.com के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें


नई दिल्ली। इस कारोबारी हफ्ते के दूसरे दिन मंगलवार को भातयीय शेयर बाजार ने नए रिकॉर्ड स्तर दर्ज कराए हैं। आज पहली बार निफ्टी 10500 के पार खुला है। वहीं, सेंसेक्स भी 34000 के स्तर पर गया। निफ्टी ने 10515.1 का नया उच्चतम स्तर बनाया है, जबकि सेंसेक्स 34005.4 तक पहुंचने में कामयाब रहा।
BSE का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 44 अंक यानि 0.15 फीसदी की बढ़त के साथ 33,985 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। NSE का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 14 अंक यानि 0.15 फीसदी बढ़कर 10,507 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
बाजार की उछाल से मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में अच्छी खरीदारी हो रही है। BSE का मिडकैप इंडेक्स 0.4 फीसदी तक उछला है, जबकि निफ्टी के मिडकैप 100 इंडेक्स में 0.25 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है।
मेटल, मीडिया, ऑटो, रियल्टी, कैपिटल गुड्स और ऑयल एंड गैस शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिल रही है। वहीं, बैंक निफ्टी 0.25 फीसदी गिरकर 25,580 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। पीएसयू बैंक, फार्मा और एफएमसीजी शेयरों में भी दबाव दिख रहा है।
Powered by Blogger.