नई दिल्ली। इस कारोबारी हफ्ते के दूसरे दिन मंगलवार को भातयीय शेयर बाजार ने नए रिकॉर्ड स्तर दर्ज कराए हैं। आज पहली बार निफ्टी 10500 के पार खुला है। वहीं, सेंसेक्स भी 34000 के स्तर पर गया। निफ्टी ने 10515.1 का नया उच्चतम स्तर बनाया है, जबकि सेंसेक्स 34005.4 तक पहुंचने में कामयाब रहा।
BSE का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 44 अंक यानि 0.15 फीसदी की बढ़त के साथ 33,985 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। NSE का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 14 अंक यानि 0.15 फीसदी बढ़कर 10,507 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
बाजार की उछाल से मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में अच्छी खरीदारी हो रही है। BSE का मिडकैप इंडेक्स 0.4 फीसदी तक उछला है, जबकि निफ्टी के मिडकैप 100 इंडेक्स में 0.25 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है।
मेटल, मीडिया, ऑटो, रियल्टी, कैपिटल गुड्स और ऑयल एंड गैस शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिल रही है। वहीं, बैंक निफ्टी 0.25 फीसदी गिरकर 25,580 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। पीएसयू बैंक, फार्मा और एफएमसीजी शेयरों में भी दबाव दिख रहा है।
Post a Comment
Post a Comment