Showing posts with label SCHOOL. Show all posts


हर माता-पिता कि इच्छा होती है कि उनके बच्‍चे बेस्ट स्‍कूल में पढ़ाई करें। आजकल पढाई में कॉम्‍पिटीशन इतना बढ़ गया है कि कौन सा स्कूल आपके बच्‍चे के लिए सबसे बेहतर है, यह तय करना भी मुश्किल हो जाता है। इतना ही नहीं हमारे देश में तो कुछ स्कूल इतने महंगे हैं कि आम लोगों के लिए इन स्कूलों में अपने बच्चों को पढ़ाना नामुमकिन है। हालांकि यहां पर हर सुविधा का बखूबी ख्याल रखा जाता है और इसी कारण इन स्कूलों का नाम टॉप स्कूलों में लिया जाता है। इन स्कूलों की फीस इतनी है कि आप सुनते ही हैरान हो जाएंगे। आइए बताते हैं भारत के सबसे महंगे स्कूलों के बारे में।
दून स्‍कूल (Doon School, Dehradun) – 
Most Expensive Schools Of India, Hindi, Information, Jankari,
यह भारत के टॉप स्‍कूलों में शुमार है। इस स्‍कूल को दून वैली में 1929 में खोला गया था। यह स्कूल सिर्फ लड़कों के लिए है। यहां से देश के कुछ अमीर घरानों के बच्‍चों ने पढ़ाई की है। राहुल गांधी, राजीव गांधी, हीरो ग्रुप के सुनील मुंजाल और पवन मुंजाल इसमें शामिल हैं।
फीस – इस स्‍कूल की फीस 9.7 लाख रुपए सालाना है। 25 हजार टर्म फीस है। एडमिशन के समय यहां पर 3,50,000 रुपए सिक्‍युरिटी के तौर पर जमा कराने होते हैं, जो रिफंडेबल होता है। वनटाइम एडमिशन फीस 3.5 लाख रुपए देनी होती है।
सिंधिया स्‍कूल (Scindia School, Gwalior)-
सिंधिया स्कूल को 1897 में ग्वालियर में खोला गया था। इस स्‍कूल को तब के महाराज माधव राव सिंधिया ने खोला था। यहां से बॉलीवुड के कई सितारों ने पढ़ाई की है। उनमें से सलमान खान और अनुराग कश्यप प्रमुख हैं। इसके अलावा रिलायंस इंडस्‍ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी ने भी इसी स्‍कूल से पढ़ाई की है।
फीस – सिंधिया स्कूल की सालाना फीस करीब 7,70,800 रुपए है।



डाउनलोड करें Dainik Khabare APP और रहें हर खबर से अपडेट।



दैनिक खबरे से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए DainikKhabare के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
मायो कॉलेज (Mayo College, Ajmer) –
यह राजस्थान के अजमेर में है। यह ब्यॉयज रेसिडेंशियल पब्लिक स्‍कूल है, जिसे 1875 में बनाया गया था। यह भारत के सबसे पुराने बोर्डिंग स्‍कूलों में से एक है। यहां 9 होल गोल्‍फ कोर्स और पोलो ग्राउंड हैं।
फीस – यहां की सालाना फीस लगभग 5.14 लाख रुपए है।
इकोल मोंडिएल वर्ल्ड स्कूल (École Mondiale World School, Mumbai) –
यह स्कूल IB प्राइमरी ईयर्स प्रोग्राम, मिडल ईयर्स प्रोग्राम और डिप्‍लोमा प्रोग्राम के लिए है। ये ग्रेड 9 और 10 के लिए IGCSE भी ऑफर करता है।
फीस – यहां की सालाना फीस करीब 10.9 लाख रुपए है।
वेलहम ब्यॉयज स्कूल (Welham Boys’ School, Dehradun) –
यह 30 एकड़ में फैला स्कूल है, जो दून वैली स्कूल के पास ही है। यहां से कई बड़े नेताओं ने पढ़ाई की है। उनमें से पूर्व केंद्रीय मंत्री मणि शंकर अय्यर, ओडि़शा के सीएम नवीन पटनायक पंजाब के सीएम कैप्‍टन अ‍मरिंदर सिंह और विक्रम सेठ जैसे दिग्‍गजों ने पढ़ाई की है। यहीं से वरुण गांधी के पिता संजय गांधी ने भी पढ़ाई की थी।
फीस – यहां की सालाना फीस लगभग 5.7 लाख रुपए है। उस अवधि के दौरान ट्यूशन समेत अन्‍य फैसिलिटी के लिए अतिरिक्त 1लाख रुपए देने पड़ते हैं।
वुडस्टॉक स्कूल (Woodstock School, Mussoorie) –
यह एक को-एड बोर्डिंग सकूल है। यह स्कूल मसूरी में हैं। यहां से एक्‍टर टॉम अल्‍टर और राइटर नयनतारा सहगल ने पढ़ाई की है।
फीस – सालाना फीस लगभग 15.9 लाख रुपए है। यहां पर एडमिशन के समय 4 लाख रुपए देने होते हैं, जो नॉन-रिफंडेबल फीस होती है।
गुड शेफर्ड स्कूल (Good Shepherd School, Ooty) –


ऊटी का यह एक फुल टाइम रेजिडेंशियल स्कूल है। नीलगिरि पहाड़ी पट्टी में स्थित इस स्कूल का कैंपस 70 एकड़ में फैला है।
फीस – 10 लाख रुपए तक (सालाना) ।

डाउनलोड करें Dainik Khabare APP और रहें हर खबर से अपडेट।


दैनिक खबरे से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए DainikKhabare के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें



इम

इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक केंद्र सरकार ने शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट को बताया कि चाइल्ड पोर्नोग्राफी के मुद्दे से पूरी तरह निपटने के लिए क़दम उठाए जा रहे हैं.

Image result for mobile पोर्न

सरकार ने जस्टिस दीपक मिश्रा की अगुवाई वाली तीन सदस्यीय पीठ को यह भी बताया कि उन्होंने सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) से स्कूलों में जैमर लगाने पर विचार करने को कहा है, ताकि छात्रों की पोर्नोग्राफी साइटों तक पहुंच न हो सके.
सरकार की ओर से अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल पिंकी आनंद ने पीठ से कहा कि हम ऐसे तरीकों के साथ आ रहे हैं जो ऐसे हालात से पूरी तरह निपटेंगे. हालांकि, उन्होंने बताया कि स्कूल बसों में जैमर लगाना मुमकिन नहीं है.
Powered by Blogger.