Showing posts with label NEW YEAR. Show all posts

New Delhi: मुकेश अंबानी के स्वामित्व वाली रिलायंस Jio ने नए साल पर अपने यूजर्स को ऐसा गिफ्ट दिया है, जो उनके काफी काम आएगा।
दरअसल, Jio ने अपने प्रीपेड यूजर्स को बंपर कैशबैक देने का ऐलान किया है। Jio यूजर्स अगर 399 या उससे अधिक का रीचार्ज करवाते हैं तो उन्हें 3300 रुपए तक कैशबैक जीतने का मौका मिलेगा।
 
रिलायंस का ये ऑफर 26 दिसंबर से शुरू हो गया है जो 15 जनवरी तक चलेगा। इस ऑफर को लेने से पहले हम आपको बता रहे हैं कि आप इस ऑफर का फायदा कैसे उठा सकते हैं और इस ऑफर में आपको क्या-क्या मिल रहा है। Jio ने अपने यूजर्स के लिए सरप्राइज कैशबैक ऑफर पेश किया है, जिसमें 399 या उससे अधिक के रिचार्ज पर 3300 रुपए का कैशबैक मिलता है। इस कैशबैक में 400 रुपए माय Jio कैशबैक वाउचर के तौर पर, 300 रुपए वॉलेट में और 2600 रुपए अलग-अलग ई-कॉमर्स कंपनियों के डिस्काउंट वाउचर के कूपन के तौर पर मिलता है।
ऐसे मिलेगा फायदा: आपको बता दें कि Jio का ये ऑफर खास तौर पर प्राइम कस्टमर के लिए है। यानी जिन यूजर्स ने प्राइम मैंबरशिप ली है, केवल वही इस ऑफर को पा सकेंगे, बाकी के यूजर्स के लिए ये ऑफर वैध नहीं होगा। वहीं इस ऑफर का फायदा 26 दिसंबर से 15 जनवरी 2018 मिलेगा। Jio कैशबैक ऑफर पाने के लिए आपको MyJio  एप में जाना होगा। वहीं माय रिचार्ज सलेक्ट करें। रिचार्ज ऑप्शन पर क्लिक करते ही आपके सामने पूरी लिस्ट खुल जाएगी। आप उस लिस्ट में से 399 या उससे अधिक का कोई भी प्लान चुन सकते है। 399 या उससे अधिक का प्लान चुनने पर ही आपको ये ऑफर मिल सकता है।
Jio कैशबैक ऑफर के फायदे एक बार रिचार्ज करवाने के बाद आप MyJio  एप में जाकर माय वाउचर को सलेक्ट करें। रिचार्ज के बाद आपको वहां 50 रुपए के 8 रिचार्ज वाउचर मिलेंगे, जिनका इस्तेमाल आप अगले 8 महीनों तक रिचार्ज में एक-एक कर कर सकते हैं। हर बार रिचार्ज में आपको 50 रुपए की छूट मिलेगी।

शॉपिंग वाउचर वहीं आपको 2600 रुपए का शॉपिंग वाउचर मिलेगा। जिसके इस्तेमाल आप Jio के पार्टनर्स वॉलेट के साथ शॉपिंग के दौरान कर सकते हैं। इन वाउचर का इस्तेमाल आप जूमकार पर 20 फीसदी डिस्काउंट, OYO से होटल बुकिंग पर 30 फीसदी डिस्काउंट, पेटीएम मॉल पर इलेक्ट्रोनिक्स की 10000 की शॉपिंग पर 2000 रुपए तक का डिस्काउंट पा सकते है। वहीं बिग बास्केट से 600 की शॉपिंग पर 20 फीसदी की छूट, Gionee से 1500 की खरीददारी पर 300 का कैशबैक, यात्रा डॉट कॉम से टिकट लेने पर 1000 की छूट पा सकते है।

कैसे करें क्लेम : Jio के कैशबैक ऑफर चुनने के बाद आपको Jio वाउचर में 400 रुपए का कैशबैक मिलता है। आप MyJio  एप में जाकर माय डियो वाउचर को सलेक्टर कर इसे देक सकते है। आप इस कैशबैक का इस्तेमाल एमेजॉन पे, पेटीएम, मोबीविक्स, फोनपे, भीम और फ्रीचार्ज में पा सकते है।

डाउनलोड करें Dainik Khabare APP और रहें हर खबर से अपडेट।


दैनिक खबरे से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए DainikKhabare.com के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें


नई दिल्ली: ऑनलाइन उपभोक्ताओं के संरक्षण के लिए केंद्र ने सोमवार से ई-कामर्स कंपनियों के लिए उनके द्वारा बेचे जाने वाले सभी उत्पादों पर अधिकतम खुदरा मूल्य (एम.आर.पी.) का उल्लेख करना अनिवार्य कर दिया है। इसके अलावा ई-कामर्स खिलाडिय़ों को उत्पादों पर अन्य सूचनाओं मसलन अवधि समाप्त होने की तारीख (एक्सपायरी डेट) और कस्टमर केयर का भी ब्यौरा देना होगा। 

इसके लिए उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय ने विधि मापिकी (पैकेटबंद सामग्री) नियम में जून, 2017 में संशोधन किया था। कंपनियों को इस नए नियम के अनुपालन के लिए 6 महीने का समय दिया गया था। 


डाउनलोड करें Dainik Khabare APP और रहें हर खबर से अपडेट।


दैनिक खबरे से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए DainikKhabare.com के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें

नए साल पर रेलवे यात्रियों को तोहफा: चलती ट्रेन में डेबिट-क्रेडिट कार्ड से बनेंगे टिकट
रेलवे नए साल में यात्रियों को तोहफा देने की तैयारी कर रहा है। अब चलती ट्रेन में यात्री कैश न होने की दशा में अपने क्रेडिट और डेबिट कार्ड का इस्तेमाल कर टिकट बुक करा सकेंगे। इसके लिए ट्रेवलिंग टिकट एक्जामनर (टीटीई) को टैब एवं पीओएस (प्वाइंट आफ सेल) मशीन उपलब्ध कराई जाएगी। इसका इस्तेमाल आरक्षित टिकट बनाने व बेटिकट यात्रियों से चार्ज वसूलने के लिए होगा। रेलवे 15 जनवरी से इस योजना को लागू करने की तैयारी कर रहा है।

ऐसे यात्री जिन्होंने आनन-फानन में ट्रेन पकड़ी हो अथवा जिनके पास टिकट न हो या किसी कारणवश अपना टिकट न ले पाए हों, रेलवे ऐसे यात्रियों का सफर आसान करने जा रहा है। इसके तहत आने वाले दिनों में रेलवे के टीटीई के हाथ में एक टैब और एक पीओएस मशीन होगी, जिसमें सफर के दौरान यात्री क्रेडिट व डेबिट कार्ड का प्रयोग कर खाली पड़ी सीटों पर आरक्षण प्राप्त कर सकेंगे।
 
वहीं, कोच में टीटीई की ओर से वसूल किये जाने वाला चार्ज या जुर्माने का भुगतान भी कार्ड से होगा। रेलवे ने उम्मीद जताई है कि जहां इससे यात्रियों की परेशानी कम होगी, वहीं कैश में गड़बड़ी की संभावना भी कम हो जाएगी। हाल ही में, रेलवे बोर्ड की एक बैठक में इस प्रस्ताव पर मुहर लग चुकी है और 15 जनवरी तक रेलवे बोर्ड द्वारा इस फैसले को लागू करने की रूपरेखा तैयार की गई है। 

उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी नितिन चौधरी रेलवे की यह योजना पूरी तरह तैयार है। चलती ट्रेन में पीओएस और टैब की कनेक्टिविटी पर तैयारी चल रही है। साथ ही इसके फेलियर होने के समय विकल्प ढूंढे जा रहे हैं, ताकि असुविधा न हो। 15 जनवरी के आसपास सुविधा शुरू करने की योजना है।


डाउनलोड करें Dainik Khabare APP और रहें हर खबर से अपडेट।


दैनिक खबरे से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए DainikKhabare.com के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें


नई दिल्ली: साल 2017 में भारत ने मोबाइल डेटा इस्तेमाल में अमेरिका और चीन के कुल डेटा कंजंप्शन को भी पीछे छोड़ दिया। 2017 में टेलिकॉम सेक्टर की कहानी पूरी तरह बदल गई, कंपनियों में टैरिफ वॉर चली और कॉल दरें तो लगभग फ्री तक हो गईं। डेटा की बढ़ती मांग को देखते हुए 2018 में सेक्टर की ग्रोथ नई रफ्तार पकड़ेगी और अगले दो सालों में करीब 3 लाख करोड़ रुपये निवेश टेलिकॉम सेक्टर में होने का अनुमान है।

कंपनियां बिकीं 
भारत के टेलिकॉम सेक्टर में 2017 बदलाव वाला साल रहा और साल के अंत तक मार्केट में केवल तीन बड़े प्लेयर्स बचे। माहौल कुछ ऐसा बन गया है कि टेलिकॉम सेक्टर में केवल वही कंपनियां बची रह सकती हैं जो बड़ा पैसा इन्वेस्ट कर सकती हैं। एक तरफ टाटा ने अपना टेलिकॉम बिजनस भारती एयरटेल को बेच दिया वहीं पिछले साल मार्केट में एंट्री लेने वाली मुकेश अंबानी की रिलायंस जियो ने छोटे भाई की कंपनी आरकॉम का वायरलेस नेटवर्क खरीदा। 

अगला साल ग्रोथ का 
दूसरी तरफ वोडाफोन इंडिया और आइडिया सेलुलर ने एक होकर देश के सबसे बड़ा मोबाइल ऑपरेटर बनने का निर्णय लिया। एयरटेल ने टेलिनॉर की भारतीय कंपनी टेलिनॉर को खरीदने के अलावा तिकोना भी खरीदा। टेलिकॉम सेक्रटरी अरुणा सुंदराजन ने 2017 और 2018 में इंडस्ट्री के बारे में कहा, '2017 टेलिकॉम सेक्टर में कंपनियों के एक होने का रहा वहीं अगला साल सेक्टर की ग्रोथ का होगा।' भारत का टेलिकॉम सेक्टर चीन के बाद दूसरे नंबर पर है

जियो की क्रांति 
जियो की एंट्री से कॉल दरें जहां मुफ्त होने तक के स्तर तक नीचे आ गई वहीं ग्राहकों के एक बड़े वर्ग ने पहली बार सस्ती दरों पर 4जी डेटा, सस्ते 4जी मोबाइल हैंडसेट जैसे अनदेखे सपनों को पूरा होते देखा। विश्लेषकों का कहना है कि यह साल भारतीय टेलिकॉम सेक्टर और कस्टमर्स के बारे में कई मिथकों को तोड़ने वाला रहा। एक बड़ा मिथक तो यह टूटा कि फीचर फोन बहुल भारतीय बाजार नई टेक्नॉलजी को नहीं अपनाएगा। 

अब कॉल नहीं डेटा से कमाई 
शोध संस्थान स्टेटकाउंटर रिसर्च की रिपोर्ट के अनुसार इस समय 80 प्रतिशत भारतीय इंटरनेट का इस्तेमाल स्मार्टफोन के जरिए कर रहे हैं। अमेरिकी वेंचर कैपिटल फर्म केपीसीबी की पार्टनर मैरी मीकर ने अपनी ताजा रिपोर्ट में भारतीय टेलिकॉम इंडस्ट्री में ताजा बदलावों को रेखांकित किया है। इसके अनुसार ऐंड्रॉयड फोन पर बिताए जाने वाले समय के लिहाज से चीन को छोड दें तो भारत दुनिया में पहले स्थान पर है। देश में एक जीबी इंटरनेट डेटा की सालाना लागत 2014 की तुलना में घटकर लगभग आधी रह गई। किसी समय कहा जाता था कि वॉइस यानी फोन कॉल से होने वाली कमाई से ही चलता है लेकिन अब इसकी जगह डेटा ले चुका है। 

डाउनलोड करें Dainik Khabare APP और रहें हर खबर से अपडेट।


दैनिक खबरे से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए DainikKhabare.com के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें


उम्मीदों से भरा ये नया साल सपनों के पंख लगाने वाला साबित हो सकता है। सस्ती हवाई सेवाओं से आम नागरिक न सिर्फ ऊंची ‘उड़ान’ भर सकेंगे बल्कि हम फिर से चांद पर कदम रखते हुए अंतरिक्ष के क्षेत्र में सफलता की नई इबारत भी लिखेंगे। मदन जैड़ा की विशेष रिपोर्ट।

भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम के लिए यह साल खासतौर पर काफी अहम है। अंतरिक्ष के क्षेत्र में दुनिया में अपनी धाक जमाने की शुरुआत जनवरी से ही हो जाएगी। 10 जनवरी को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) एक साथ 31 उपग्रहों को लॉन्च कर कीर्तिमान रचेगा। इनमें कार्टोसैट भी शामिल होगा। खास बात यह है कि इसमें से 28 उपग्रह अमेरिका के होंगे। इसके बाद मार्च ‘मिशन चंद्रमा’ का गवाह बनेगा। इसरो ने नौ साल पहले चंद्रयान-1 लांच किया था। अब वह चंद्रयान-2 लांच करने जा रहा है। इसके तहत चंद्रमा पर एक रोवर उतारा जाएगा जो चंद्रसतह के बारे में नई जानकारियां एकत्र करेगा। इस कार्यक्रम के जरिए भारत अंतरिक्ष कार्यक्रम में एक और झंडा गाड़ेगा। चंद्रयान-1 के नतीजों के स्वरूप इस बात की पुष्टि हुई थी कि चंद्रमा पर कभी पानी था।


इसके अलावा देश का आम नागरिक भी अब हवाई सफर कर सकेगा। केंद्र सरकार की ‘उड़ान’ योजना के तहत 500 किलोमीटर के सफर के लिए 2500 रुपये में भी हवाई टिकट उपलब्ध हो सकेगा। इससे मध्यमवर्ग भी विमान से यात्रा कर सकेगा। करीब दो दर्जन छोटे शहरों के बीच किफायती ‘उड़ान’ सेवा की शुरुआत की जाएगी। कई विमानन कंपनियों ने इसके लिए तैयारी कर ली है और नए साल में हमें इसकी शुरुआत देखने को मिल सकती है। इसी तरर्ह हिंडन एयरफोर्स स्टेशन से नागरिक विमान उड़ान भर सकेंगे। आसमानी और अंतरिक्ष के सफर के अलावा देश में हाई स्पीड ट्रेन का काम भी इसी साल शुरू होने की संभावना है। मुंबई-अहमदाबाद के बीच हाई स्पीड रेल कॉरीडोर का निर्माण शुरू होगा। इसे बुलेट ट्रेन कॉरीडोर के रूप में भी जाना जाता है


तकनीक

चंद्रयान-2: नए साल की पहली तिमाही में चंद्रयान-2 के लांच करने की संभावना है।चालक रहित ट्रेक्टर: र्मंहद्रा की ओर से विकसित पहले बिना चालक ट्रैक्टर के इस वर्ष व्यावसायिक रूप से उपलब्ध होने की उम्मीद है।  
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस: दुनियाभर की तरह भारत में भी आम जिंदगी में आईई की संभावनाओं को बढ़ाने पर जोर रहेगा। 
31 उपग्रह एक साथ लॉन्च किए गए
28 उपग्रह में इसमें अमेरिकि से और पांच उपग्रह अन्य देशों से

संचार

सस्ता डाटा: 46.6 करोड़ भारतीय यूजर्स को सस्ते इंटरनेट डेटा मिल रहा है। इस साल भी यह जारी रहेगा। 
क्षेत्रीय भाषा का जोर 73 फीसदी भारतीय कार्यक्रमों को मातृभाषा में देखना पसंद करते हैं। डबिंग में तेजी आएगी।  
वीडियो ऑन डिमांड: वीडियो ऑन डिमांड की मांग बढ़ेगी। वर्तमान में 49% यूजर्स स्मार्टफोन पर कार्यक्रम देखते हैं। 
15.5 करोड़ स्मार्टफोन बिकने की उम्मीद
2.5 लाख गांव दिसंबर तक ऑप्टिकल फाइबर से जुड़ेंगे
1.5 लाख ग्राम पंचायतों में होगा वाई फाई

स्वास्थ्य

कुष्ठ रोग से मुक्ति: देश को इस साल कुष्ठ रोग से मुक्त करने का लक्ष्य रखा गया है, जिसपर काम हो रहा है।
पटना एम्स: फरवरी 2018 में पटना एम्स का पूरी तरह से परिचालन शुरू हो जाएगा। आठ नए विभाग काम करेंगे। 
स्वास्थ्य बीमा: लाख रुपये तक का बीमा उपलब्ध कराने वाली प्रधानमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना का क्रियान्वयन। 
412मेडिकल कालेजों में बायोमैट्रिक उपस्थति लगेगी
आर्युवेदिक और होम्योपैथिक में प्रवेश के लिए नीट परीक्षा देनी होगी
राष्ट्रीय स्वास्थ्य सुरक्षा योजना लागू होगी। धन अभाव में इलाज नहीं रुकेगा
कुष्ठ रोग से मुक्ति: देश को इस साल कुष्ठ रोग से मुक्त करने का लक्ष्य रखा गया है, जिसपर काम हो रहा है।
पटना एम्स: फरवरी 2018 में पटना एम्स का पूरी तरह से परिचालन शुरू हो जाएगा। आठ नए विभाग काम करेंगे। 
स्वास्थ्य बीमा: लाख रुपये तक का बीमा उपलब्ध कराने वाली प्रधानमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना का क्रियान्वयन। 

पर्यावरण
विश्व पर्यावरण कांग्रेस: बेंगलुरु इस वैश्विक कार्यक्रम की मेजबानी 10-12 जनवरी के बीच करेगा। इसमें दुनियाभर के प्रतिनिधि शामिल होंगे। 
सौर ऊर्जा :21 गीगावाट क्षमता के सौर एवं पवन ऊर्जा संरचना स्थापित करने के लिए केंद्र सरकार मार्च 2018 तक निविदा आमंत्रित करेगी।  
दिल्ली-एनसीआर: में प्रदूषण कम करने के लिए अप्रैल से बी-6 मानक के ईंधन की आपूर्ति शुरू होगी।


डाउनलोड करें Dainik Khabare APP और रहें हर खबर से अपडेट।


दैनिक खबरे से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए DainikKhabare.com के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें


राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत समूचे भारत में लोगों ने पूरे जोशो खरोश और मौज मस्ती के साथ नाच गाकर नए साल का स्वागत किया।



नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत समूचे भारत में लोगों ने पूरे जोशो खरोश और मौज मस्ती के साथ नाच गाकर नए साल का स्वागत किया। इस मौके पर राजधानी दिल्ली में नए साल के स्वागत के लिए विभिन्न होटलों और रेस्तरां में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया था। दिल्ली के कनॉट प्लेस में लोगों की भारी भीड जमा हुई। इस मौके पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे।
मुम्बई में पब में आग की घटना के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने रेस्तरां और होटल प्रबंधन से विशेष एहतियात बरतने को कहा था। रात के 12 बजते ही लोगों ने आतिशबाजी करके नए साल का स्वागत किया और लोगों को सोशल मीडिया के जरिए न्यू ईयर विश किया। नववर्ष के मौके पर मुम्बई में छत्रपति शिवाजी टर्मिनस और बृहन्मुम्बई महानगरपालिका इमारत को रोशनी से सजाया गया था।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए सकारात्मक बदलाव के साथ नए साल में पॉजिटिव इंडिया से प्रोग्रेसिव इंडिया की दिशा में मजबूती से कदम बढ़ाने की उम्मीद जताई।

Narendra Modi
✔
@narendramodi
I convey greetings for a happy 2018. I also convey my best wishes for the various festivals we will mark in January 2018. #MannKiBaat https://soundcloud.com/narendramodi/pm-extends-greetings-for-various-festivals-in-january …
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट करके देशवासियों को नववर्ष की बधाई दी। नये वर्ष की बधाई देने वाले अन्य प्रमुख लोगों में जम्मू कश्मीर के राज्यपाल एनएन वोहरा, जम्मू कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती, बिहार के राज्यपाल सत्य पाल मलिक और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर, अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल ब्रिगेडियर (सेवानिवृत्त) डॉ बी डी मिश्रा और मुख्यमंत्री पेमा खांडू, पुडुचेरी की उप राज्यपाल किरन बेदी तथा नगालैंड के मुख्यमंत्री टी आर जेलियांग शामिल है। वहीं, गृह मंत्री राजनाथ सिंह नए साल की शाम रविवार को आईटीबीपी जवानों के बीच पहुंचे। उन्होंने उत्तराखंड के उत्तरकाशी में 12वीं बटालियन के जवानों को नए साल की शुभकामनाएं दीं। राजनाथ ने नेलॉन्ग में आईटीबीपी की बा हरी पोस्ट का दौरा भी किया। 
पूरे विश्व में नये साल के स्वागत में जश्न मनाया गया। इसकी शुरुआत न्यूजीलैंड के सबसे बड़े शहर ऑकलैंड से हुई जहां नववर्ष की पूर्व संध्या पर आयोजित होने वाली स्ट्रीट पार्टी में हजारों लोग शामिल हुए। इस मौके पर स्काई टावर से आतिशबाजी भी की गई। हॉन्गकॉन्ग में वर्ष 2018 का स्वागत शानदार तरीके से किया गया जहां इस शहर के प्रसिद्ध विक्टोरिया हार्बर के ऊपर अद्भुत आतिशबाजी की गई।
हार्बर के पास प्रसिद्ध आतिशबाजी का नजारा लेने के लिए हजारों लोग एकत्रित हुए थे। 10 मिनट के संगीतमय आतिशबाजी के दौरान ऊंची इमारतों की छतों से शूटिंग स्टार पटाखे भी छोडे गए। तीन घंटे पहले आस्ट्रेलिया में नये वर्ष का आगाज सतरंगी आतिशबाजी से हुआ जो कि सिडनी हार्बर ब्रिज के ऊपर की गई। करीब 15 लाख लोग ऐतिहासिक पुल और ओपेरा हाउस के ऊपर आतिशबाजी का नजारा लेने के लिए शहर के समुद्र किनारे जुटे। यह न्यूजीलैंड के बाद पूरे विश्व में होने वाला सबसे प्रमुख जश्न समारोह है।

डाउनलोड करें Dainik Khabare APP और रहें हर खबर से अपडेट।


दैनिक खबरे से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए DainikKhabare.com के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें

न्यूजीलैंड में सेलिब्रेशन स्टार्ट हो चुके हैं. दुनिया में सबसे पहले नए साल का जश्न न्यूजीलैंड में ही बनाया जाता है. समोआ में सबसे पहले नए साल ने दस्तक दी है. यहां सबसे पहले जश्न शुरू हो चुका है. भारत के हिसाब से 3:30 बजे यहां 12 बज चुके हैं.


न्यूजीलैंड में शुरू हो हैप्पी न्यू ईयर
नई दिल्ली. दुनियाभर के लोग नए साल के स्वागत के लिए तैयार हैं. अभी आप पार्टी करते रहिए और नए साल का इंतजार करते रहिए लेकिन न्यूजीलैंड में नया साल शुरू हो चुका है. यहां के लोग शानदार तरीके से इसका स्वागत तैयार कर रहे हैं. हालांकि तैयारी तो आपकी भी किसी से कमतर नहीं है.

भारत के हिसाब से 04:30 PM पर न्यूजीलैंड में नया साल शुरू हो चुका है. काउंटडान खत्म हो चुका है न्यूजीलैंड में अब नए साल का धूमधड़ाका भी जमकर हो रहा है. इसके अलावा दुनियाभर में लोग अभी तैयारियों में लगे हैं. न्यूजीलैंड में काफी संख्या में भारतीय भी रहते हैं इसलिए पक्का भारत में भी इस जश्न का असर दिखाई देगा. 
 समोआ में सबसे पहले नया साल मनाया जा रहा है. भारत के 3:30 बजे ही यहां आधी रात हो चुकी है. इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के ज्यादातर हिस्सों में नया साल मनाया जाएगा. जापान और दक्षिण कोरिया में 08:30 PM से नया साल शुरू होगा वहीं नॉर्थ कोरिया में रात 9:00 बजे नया साल दस्तक देगा. चीन में 09:30 बजे से नया साल मनाया जाएगा. इंडोनेशिया और थाईलैंड में 10:30 बजे नया साल शुरू होगा तो वहीं म्यांमार में 11:00 बजे. 
बांग्लादेश में 11:30 बजे नया साल शुरू होगा. नेपाल में 11:45 PM से नया साल दस्तक देगा. इसके बाद बारी आती  है भारत और श्रीलंका की. यहां 12:00 AM से नया साल शुरू होगा. इसके आधे घंटे बाद 12:30 AM से पाकिस्तान में नया साल दस्तक देगा. अमेरिका में नया साल 10:30 AM से शुरू होगा. 

डाउनलोड करें Dainik Khabare APP और रहें हर खबर से अपडेट।


दैनिक खबरे से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए DainikKhabare.com के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें

WhatsApp: व्हॉट्सएप यूज करने वालों के लिए काम की खबर,आप भी अगर ये जानने के लिए उत्सुक हो रहे हैं कि कहीं आपका भी मोबाइल प्लेटफॉर्म इस लिस्ट में शामिल तो नहीं पढ़िए.


Parents will be able to keep track of Whatsapp activities of children
Parents will be able to keep track of Whatsapp activities of children
नई दिल्ली: WhatsApp यूजर्स को नए साल पर जोरदार झटका लगने वाला है. जी हां, 31 दिसंबर 2017 से व्हॉट्सएप बंद होने वाला है, इस बात की पुष्टि कंपनी ने अपने हाल ही में सामने आए ब्लॉग में की है. व्हॉट्सएप सबसे पॉपुलर मैसेजिंग एप में से एक है, ये एप एक दूसरे से कनेक्ट करने का सबसे बेहतरीन प्लेटफॉर्म है. BlackBerry OS, BlackBerry 10, Windows Phone 8.0 समेत पुराने Operating System सपोर्ट करने वाले हैंडसेट्स में मोबाइल यूजर्स अपने फोन में व्हॉट्सएप इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे.
2016 में इन मोबाइल प्लेटफॉर्म से व्हॉट्सएप को हटाने की घोषणा हुई थी लेकिन एक ब्लॉग में डेडलाइन को बढ़ाकर 30 जून 2017 को कर दिया है. एक बार फिर ये डेडलाइन बढ़ी और अब 31 दिसंबर को सपोर्ट खत्म हो जाएगा. व्हॉट्सएप ने ब्लॉग पोस्ट में लिखा कि ये निर्णय हमारे लिए काफी टफ है, हम लोगों से कहते हैं कि वह अपने एंड्रॉयड वर्जन, आईफोन iOS को अपग्रेड कर लें.
31 दिसंबर के बाद नहीं चलेगा व्हॉट्सएप
  1. Nokia Symbian S60 प्लेटफॉर्म पर 30 जून 2017 से व्हॉट्सएप बंद हो गया था.
  2. BlackBerry OS and BlackBerry 10 प्लेटफॉर्म पर 31 दिसंबर 2017 से व्हॉट्सएप बंद हो जाएगा.
  3. Windows Phone 8.0 और इससे पुराने प्लेटफॉर्म पर पर 31 दिसंबर 2017 से व्हॉट्सएप बंद हो जाएगा.
  4. Nokia S40 प्लेटफॉर्म पर पर 31 दिसंबर 2018 से व्हॉट्सएप बंद हो जाएगा.
  5. Android versions 2.3.7 और इससे पुराने एंड्रॉयड वर्जन पर 1 फरवरी 2020 से व्हॉट्सएप बंद हो जाएगा.

डाउनलोड करें Dainik Khabare APP और रहें हर खबर से अपडेट।


दैनिक खबरे से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए DainikKhabare.com के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें

साल 2017 को बाय बाय करने का समय आ गया है. और नया साल बाहें फैलाकर इंतजार कर रहा है. ऐसे में न्यू ईयर विश करने के लिए शायरी सबसे बेहतरीन तरीका है अपनी फीलिंग और अपने विचारो को एक दूसरे से शेयर करने का. तो इस न्यू ईयर अपने दोस्तो और रिश्तेदारों को संदेश भेजने के लिए व्हट्सअप, फेसबुक, एसएमएस और मैसेंजर पर इन शायरियों के जरिये कहें हैप्पी न्यू ईयर


हैप्पी न्यू ईयर



नई दिल्ली: साल 2017 को अलविदा और नए साल 2018 के स्वागत का समय आ चुका है. कुछ दिन बाद हम 2017 को अलिवदा कर देंगे. और नए साल के स्वागत बड़े ही धूम धाम से करेंगे. नए साल पर हम अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को हैपी न्यू ईयर विश करते है. 

आज हम आपके लिए लेकर आए है. हैप्पी न्यू ईयर एसएमएस ,शायरी ,क्योट्स ,विशेष और विशेष प्रकार की शायरी जिसे अपने दोस्तों को शेयर कर सकते है.
सोचा किसी अपने से बात करे
अपने किसी खास को याद करे
किया जो फैसला नए साल की शुभकामनाए देने का
दिल ने कहा क्यों न शुरुआत आप से करे
दुआओं की सौगात लिए, दिल की गहराइयों से
चांद की रौशनी से, फूलों के कागज पर
आपके लिए सिर्फ तीन लफ्ज हैपी न्यू ईयर
भूला दो बीता हुआ कल
दिल में बसाओ आने वाला कल
हंसो और हंसाओ चाहे जो भी हो पल
खुशियां लेकर आऐगा ये आने वाला कल
नव वर्ष की हार्दिक बधाई
आपकी आंखों में सजे हैं जो भी सपने,
और दिल में छुपी हैं जो भी अभिलाषाएं,
यह नया वर्ष उन्हें सच कर जाए,
आपके लिए यही है हमारी शुभकामनाएं
नव वर्ष की शुभकामनाएं
ये फूल ये खुशबू ये बहार 
तुमको मिले ये सब उपहार 
आसमा के चांद और सितारे 
इन सब से तुम करो सृंगार 
तुम खुश रहों आवाद रहों
खुशियों का हो ऐसी फुहार 
हमारी ऐसी दुआ हैं हजार 
दामन तुम्हारा छोटा पर जाए 
जीवन में मिले तुम्हे इतना प्यार
नव वर्ष की हार्दिक बधाई
इस नए साल में
जो टू चाहे वो तेरा हो
हर दिन खूबसूरत और रातें रौशन हो
कामयाबी चूमती रहे तेरे कदम हमेशा यार
नया साल मुबारक हो तुझे मेरे यार
हैप्पी न्यू ईयर
सुनहरे सपनो की झंकार लाया है नववर्ष
खुशियों के अनमोल उपहार लाया है नववर्ष
आपकी रहो में फूलो को बिखेरकर लाया है नववर्ष
महकती हुई बहारो की खुशबु लाया है नववर्ष
हैप्पी न्यू ईयर
जरा सा मुस्कुरा देना न्यू ईयर से पहले
हर एक गम को भुला देना न्यू ईयर से पहले
ना सोचो के किस किस ने दिल दुखाया
सब को माफ कर देना न्यू ईयर से पहले

हैप्पी न्यू ईयर 2018 रोमांटिक एसएमएस ,शायरी

12 महीने का इंतजार फिर तुम आते हो हर साल
दिलो के बिच दुरिया कुछ पलो के लिए ही सही
मिटा देते हो हर साल हैप्पी न्यू ईयर 2018
नये साल में गुलाब ढेरों खिलाने है
रोते हुए दोस्त सारे मनाने है
बन्द आंखों में जो चुभ रहे है रेत की तरह
पलको को खोलके आसुं सारे गिराने है 
नव वर्ष मुबारक हो
पुराना साल सबसे अब हो रहा हैं दूर
क्या करे यही हैं, कुदरत का दस्तूर
बीती यादें सोचकर उदास ना हो तुम
करो खुशियों के साथ नए साल को मंजूर
नया साल तहे दिल से मुबारक हो
कुछ इस तरह से नव वर्ष की शुरुआत होगी
चाहत अपनों की सबके साथ होगी
न फिर गम की कोई बात होगी
क्योंकि नये साल में खुशियों की बरसात होगी 
हैप्पी न्यू ईयर 2018
कोई दिल किसी का ना तोड़े,
कोई साथ किसी का ना छोड़े,
ए काश 2018 ऐसा हो,
हैप्पी न्यू ईयर 2018 दोस्तों
दस्तक दी, किसी ने कहा सपने लाया हूं
खुश रहो आप हमेशा, इतनी दुआ लाया हूं
नाम है मेरा एस एम एस
आपको हैप्पी न्यू ईयर विश करने आया हूं
नया साल मुबारक हो
गुल को गुलशन मुबारक
चांद को चांदनी मुबारक
शायर को शायरी मुबारक
आपको हमारी तरफ से
नया साल मुबारक
नया रंग हो नयी उमंगें आंखों में उल्लास नया
नए गगन को छू लेने का मन में हो विश्वास नया
नए वर्ष में चलो पुराने मौसम का हम बदले रंग
नयी बहारें लेकर आये जीवन में मधुमास नया
नए वर्ष की हार्दिक बधाई

हैप्पी न्यू ईयर 2018  जोक्स एसएमएस ,शायरी

प्रेमिका – जानू हम न्यू ईयर के दिन पार्टी करेंगे
प्रेमी – ओह नहीं मेरी बीवी बीमार है
मुझे उसे अस्पताल ले जाना है
प्रेमिका – क्या तुम शादी शुदा हो
तुमने मुझे धोखा दिया
प्रेमी – पर मैंने तो पहले ही बताया था ना
कि मेरे घर एक मुसीबत है
न्यू ईयर के दिन पप्पू रोटी का
एक निवाला खुद खा रहा था
और एक पास बैठी मुर्गी को
खिला रहा था
ये देख उसके दोस्त को
आश्चर्य हुआ और पूछा ये क्या कर रहा है
पप्पू – ओये दिखता नहीं,
में चिकन के साथ रोटी खा रहा हूं

डाउनलोड करें Dainik Khabare APP और रहें हर खबर से अपडेट।


दैनिक खबरे से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए DainikKhabare.com के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
Powered by Blogger.