नई दिल्ली। गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनी (एनबीएफसी) पैसालो डिजिटल लिमिटेड ने सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) के सशक्तिकरण की दिशा में कदम बढ़ाते हुये अपने ऋण वितरण को पूरी तरह से डिजिटल बनाने के लिए पैसालो ऐप लॉच किया है।
कंपनी ने यहां जारी बयान में यह घोषणा करते हुए कहा कि शत प्रतिशत ऋणों का वितरण डिजिटल किये जाने के लक्ष्य से यह ऐप लॉच किया गया है। इसके जरिये 10 हजार रुपये से लेकर 50 हजार रुपये तक के ऋण का वितरण किया जायेगा और ऋण चुकाने की अवधि अधिकतम 24 महीने है। कंपनी को इस ऐप से वित्त वर्ष 2018-19 में करीब 30 हजार आवेदन मिलने का अनुमान है।
कंपनी के प्रबंध निदेशक सुनील अग्रवाल ने कहा कि निचले स्तर से आर्थिक विकास के दृष्टिकोण के साथ छोटे व्यापारियों की प्रगति में भागीदार बनने तथा रोजगार के नये अवसर सुनिश्चित करने में मददगार बनने के उद्देश्य से यह ऐप लॉच किया गया है। कंपनी ने अपने 26 वर्षों के अनुभव से एमएसएमई सेक्टर की प्रमुख चुनौतियों को चिह्नित किया है तथा उनकी वित्तीय जरूरतों को पूरा करते हुए उनकी कार्यशील पूंजी तथा अन्य आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुये सरलता से ऋण उपलब्ध कराने की कोशिश की जा रही है।
उन्होंने कहा कि पैसालो ऐप गूगल तथा ऐपल स्टोर पर उपलब्ध है। इसको आसान ऋण प्रदान करने के लिए डिजाइन किया गया है। यह उन लोगों के लिए सुलभ है जिन्हें तत्काल ऋण की आवश्यकता है। पूरी तरह से आवश्यकताओं के अनुरूप डिजाइन किये गये इस ऐप के माध्यम से मानवीय हस्तक्षेप के बगैर अपने मोबाइल से 50 हजार रुपये तक के ऋण ले सकते हैं।
डाउनलोड करें Dainik Khabare APP और रहें हर खबर से अपडेट।
दैनिक खबरे से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए DainikKhabare.Com के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
Post a Comment
Post a Comment