अग्रणी दुपहिया वाहन निर्माता कंपनी टीवीएस (TVS) मोटर्स ने नए स्कूटर को इंडियन मार्केट में लॉन्च कर दिया है. स्कूटर को कंपनी ने TVS NTorq 125 नाम से बाजार में उतारा है. इसकी दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत 58,750 रुपए है. इस स्कूटर के कॉन्सेप्ट वर्जन को टीवीएस ने ऑटो एक्सपो 2016 में पेश किया था. इसे उसके अनुरूप ही तैयार किया गया है. कंपनी के मुताबिक यह प्रीमियम रेंज का स्कूटर है, जिससे कंपनी 18 से 24 साल के युवाओं को टारगेट करेगी. नया TVS Ntorq 125 को स्टाइलिश होने के साथ ही टेक्नोलॉजी के लेवल पर काफी दमदार माना जा रहा है.
स्कूटर की खास बात यह है कि इसमें कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ और नेवीगेशन जैसे फीचर्स दिए गए हैं. ऐसे फीचर्स वाला यह भारत का पहला स्कूटर है. स्कूटर को ब्लूटूथ के जरिए फोन से कनेक्ट किया जा सकता है. डिजाइन और लुक की भी बात करें तो ये बाजार में मौजूदा स्कूटरों से काफी अलग है.
टीवीएस के नए स्कूटर NTorq 125 में न्यू जेनरेशन CVTi-REVV 124.79cc, सिंगल सिलिंडर, 4-स्ट्रोक, 3-वॉल्व, एयर-कूल्ड SOHC इंजन दिया गया है. यह इंजन 9.4 bhp की पावर और 10.5 न्यूटन मीटर टॉर्क जेनरेट करता है. कंपनी के दावे के मुताबिक इस स्कूटर की टॉप स्पीड 95 किलोमीटर प्रति घंटे की है.
TVS NTorq 125 में ब्लूटूथ से लैस टेक्नोलॉजी TVS SmartXonnect भी दिया गया है. इसे NTorq मोबाइल ऐप से जोड़ा जा सकता है. मोबाइल ऐप से जोड़ने के बाद इसे ऑन- ऑफ करने में आसानी होगी. इस ऐप को आप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं.
TVS NTorq में नेविगेशन असिस्ट, टॉप-स्पीड रिकॉर्डर, इन बिल्ट लैप-टाइमर, सर्विस रिमाइंडर, ट्रिप मीटर, इंजन ऑयल टेम्परेचर और मल्टी राइड स्टेटिस्टिक मोड्स (स्ट्रीट और स्पोर्ट) जैसे फीचर्स दिए गए हैं. मोबाइल से कनेक्ट होने के बाद यह फोन में बैटरी की क्षमता, आखिरी पार्किंग लोकेशन जैसे कई फीचर्स के बारे में भी जानकारी देगा. यानी आप स्कूटर को पार्क करने के बाद यदि लोकेशन मिस करते हैं तो स्कूटर आपकी मदद करेगा.
स्कूटर के मोटर को ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन के साथ उतारा गया है और यह टीवीएस के स्कूटर पोर्टफोलिया में सबसे पावरफुल है. TVS NTorq 125 में टीवीएसी की रेसिंग टेक्निक और दूसरे फीचर्स का टच दिया गया है. इसके अलावा, नए TVS NTorq 125 में स्मार्टक्सोनेट टेक्नोलॉजी है जोकि अपनेआप में पहला फीचर है. इसके अलावा, 55 फीचर्स के साथ फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी है.
TVS NTorq 125 में नेविगेशन असिस्ट, टॉप स्पीड रिकॉर्डर, इन-बिल्ड लैम्प टाइमर, सर्विस रिमांडर, ट्रिप मीटर, इंजन ऑयल टेम्परेशचर और मल्टी राइड स्टेटिस्टिक मोड जैसे स्ट्रीट और स्पोर्ट जैसे फीचर्स हैं. यह स्कूटर मोबाइल फोन के साथ जुड़कर फोन बैटरी डिस्प्ले, लास्ट पार्क लोकेशन असिस्ट जैसी चीजें भी दिखाता है.
स्कूटर में टेलीस्कोपिक सस्पेंशन के साथ वाइड 110x80x12 ट्यूबलेस टायर दिया गया है. TVS NTorq 125 एक्सटर्नल फ्यूल फिल, USB चार्जर, लार्ज अंडर सीट स्टोरेज और TVS के पेटेंट वाले EZ सेंटर स्टैंड के साथ ग्राहकों को उपलब्ध होगा. अभी यह स्कूटर डिस्क वेरिएंट में उपलब्ध है. बाजार में इस स्कूटर का मुकाबला Honda Grazia और आने वाले Aprilia SR 125 से होगा.
डाउनलोड करें Dainik Khabare APP और रहें हर खबर से अपडेट।
दैनिक खबरे से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए DainikKhabare.Com के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
Post a Comment
Post a Comment