डाउनलोड करें Dainik Khabare APP और रहें हर खबर से अपडेट।
दैनिक खबरे से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए DainikKhabare के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
इस बाइक के फ्रंट में दो चक्के और पीछे की ओर एक चक्का दिया गया है. तीन चक्कों वाली बाइक का कॉन्सेप्ट पहले भी नजर आता रहा है लेकिन निकेन में दिया गया लीन फंक्शन इसे बाकी बाइक्स से अलग बनाता है.
यामाहा निकेन में लिक्विड-कूल्ड, फ्यूल-इंजेक्टेड, फोर-स्ट्रोक, डीओएचसी, फोर-वॉल्व, इन-लाइन ट्रिपल इंजन दिया गया है. तीन-सिलेंडर वाले इस इंजन का पावर 847cc है जो यामाहा MT-09 से लिया गया है. ये कंपनी का पहला प्रोडक्शन मॉडल है. फिलहाल इस बाइक की ज्यादा जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है. कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी इसे अगले साल ही सेल के लिए उतार सकती है. हालांकि कीमत की जानकारी सामने नहीं आई है.
कंपनी ने बाइक के डायमेंशन की जानकारी दी है जिसमें इसकी लंबाई 2150mm है , चौड़ाई 885mm और उंचाई 1250mm है. इसके साथ ही बाइक में ट्रिपल सिलेंडर इंजन दिया गया है.
डाउनलोड करें Dainik Khabare APP और रहें हर खबर से अपडेट।
दैनिक खबरे से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए DainikKhabare के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें


Post a Comment
Post a Comment