Showing posts with label मोबाइल. Show all posts

माइक्रोसॉफ्ट ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) क्षमता वाला एक मुफ्त आईफोन एप जारी किया है। यह दृष्टिहीनों को बताती है कि उनके आसपास क्या-क्या है। 
अगर इससे लैस फोन को किसी पार्क की ओर मोड़ें तो उसका कैमरा एप ‘सीइंग एआई’ सक्रिय हो जाता है और वह सामने के दृश्यों की विस्तार से जानकारी देता है। इसी तरह यह रेस्टोरेंट के बिल को पढ़कर उसकी रकम बताता है। इसके अलावा यह हरेक चीज के बारे में जानकारी देता है। 
माइक्रोसॉफ्टने ने इस एप के बारे में कहा कि यह दृश्यों को बोलकर सुनाता है। इसका इंटेलीजेंट कैमरा एप आपके आसपास के दुनिया की जानकारी आपको मुहैया कराता है। सीएनईटी की रिपोर्ट में बुधवार को कहा गया कि अकेला माइक्रोसॉफ्ट ही नहीं, बल्कि एपल, गूगल, फेसबुक और अमेजन जैसी कंपनियां भी इसी प्रकार की परियोजनाओं पर काम में जुटी हैं। यह माइक्रोसॉफ्ट की कृत्रिम बुद्धिमत्ता प्रौद्योगिकी से लैस नवीनतम परियोजना है।


नई दिल्लीः आसुस ने अपना टैंगो इनेबल और डे-ड्रीम सपोर्टिव स्मार्टफोन जेनफोन AR भारत में लॉन्च कर दिया है. इस स्मार्टफोन की कीमत 49,999 रुपये रखी गई है. ये स्मार्टफोन फ्लिपकार्ट पर आज शाम 4 बजे से 49,999 रुपये बिक्री के साथ उपलब्ध होगा. इसके साथ जेनफोन AR खरीदने वालों को गूगल डेड्रीम वीआर हैंडसेट पर 2,500 रुपये कीन छूट मिलेगी. जिसकी कीमत 6,499 रुपये है. जेनफोन को पहली बार CES 2017 में लॉन्च किया गया था.Asus ZenFone AR With 8GB of RAM Launched in India


जेनफोन AR दुनिया का दूसरा स्मार्टफोन है जो गूगल टैंगो तकनीक के साथ आता है इससे पहले लेनोवो फैब 2 प्रो लॉन्च किया जा चुका है जो टैंगो तकनीक सपोर्टिव होगा.
जेनफोन AR के स्पेसिफिकेशन
आसुस जेनफोन AR की बात करें तो ये एंड्रॉयड 7.0 ओएस पर चलेगा जो कंपनी के ZenUI 3.0 ओएस पर बेस्ड होगा. इस स्मार्टफोन में 5.7 इंच की QHD डिस्प्ले है जिसकी रिजॉल्यूशन 1440×2560 पिक्सल है. इसकी स्क्रीन पर गोरिल्ला ग्लास 4 प्रोटेक्शन दिया गया है. प्रोसेसर की बात करें तो इसमें 2.34GHz क्लावकॉम स्नैपड्रैगन 821 चिपसेट दी गई है. यहां ध्यान देने वाली बात ये है कि बाजार में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 चिपसेट सबसे लेटेस्ट है ऐसे में इस स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 821 का होना थोड़ा निराश करता है.
जेनफोन AR के 8 जीबी की रैम और 128 जीबी इंटरनल मैमोरी के साथ लॉन्च किया गया है. इस डिवाइस में Vapor Cooling सिस्टम भी दिया गया है ताकि भारी AR और VR एप के इस्तेमाल पर भी डिवाइस में हिटींग की परेशानी ना हो. इसमें 23 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है. वहीं 8 मेगापिक्सल का फ्रंट फेसिंग कैमरा दिया गया है.
क्या है टैंगो तकनीक?
गूगल के टैंगो तकनीक के जरिए यूजर रूम में रखे किसी भी ऑब्जेक्ट का साइज़ जान जा सकता है या दूसरे शब्दों में कहे तो यूजर ऑब्जेक्ट से वर्चुअली कनेक्ट हो सकता है. ये तकनीक आपके डिवाइस का दुनिया से इंटरेक्ट या देखने का पूरा तरीका ही बदल देगी. इस तकनीक में स्मार्टफोन को इसतरह बनाया गया है कि वो ऑबजेक्ट को ठीक वैसे देख सके जैसे इंसानी आंखे देखती हैं. कुछ खास तरह के गेम खेलते पर यूजर वर्चुअल वर्ल्ड को फील कर सकेगा.

Related image

ख़ास बातें

  • हॉनर 8 प्रो 4000 एमएएच की बैटरी के साथ आता है
  • Honor 8 Pro भारत में 29,999 रुपये में मिलेगा
  • इस कीमत में हॉनर 8 प्रो की सीधी भिड़ंत वनप्लस 5 से होगी

हुवावे टर्मिनल के हॉनर ब्रांड का Honor 8 Pro (रिव्यू) आम ग्राहकों के लिए गुरुवार से ओपन सेल में उपलब्ध होगा। हॉनर 8 प्रो को अमेज़न इंडिया पर उपलब्ध कराया जाएगा। तकनीकी तौर पर कहा जाए तो इस फोन को अब उन लोगों के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है जिनके पास अमेज़न प्राइम सब्सक्रिप्शन नहीं है। याद दिला दें कि इस स्मार्टफोन को भारत में पिछले हफ्ते लॉन्च किया गया था। इसे अमेज़न प्राइम डे सेल के तहत, अमेज़न प्राइम मेंबर के लिए उपलब्ध कराया गया था। हॉनर 8 प्रो 4000 एमएएच की बैटरी के साथ आता है। इसके अलावा डुअल कैमरा सेटअप, 6 जीबी रैम और 5.7 इंच का क्वाडएचडी डिस्प्ले अन्य अहम खासियतें हैं।

इस कीमत में हॉनर 8 प्रो की सीधी भिड़ंत वनप्लस 5 से होगी। कागजी तौर पर OnePlus 5 कुछ मामलों में बेहतर है। लेकिन यह हर डिपार्टमेंट में अच्छी परफॉर्मेंस नहीं देता। वनप्लस 5 में आपको कम क्षमता वाली बैटरी और कम रिजॉल्यूशन वाला डिस्प्ले मिलेगा।

Honor 8 Pro की भारत में कीमत और लॉन्च ऑफर

Honor 8 Pro भारत में 29,999 रुपये में मिलेगा। ओपन सेल के अमेज़न इंडिया ने अपने यूज़र के लिए वोडाफोन की ओर से 5 महीने के लिए 45 जीबी डेटा का वादा किया है। इसके अलावा नो कॉस्ट ईएमआई का भी विकल्प है। इस स्मार्टफोन को नेवी ब्लू और मिडनाइट ब्लैक में उपलब्ध कराया गया है। कंपनी ने भारत में इसके 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को उपलब्ध कराया है।

हॉनर 8 प्रो के स्पेसिफिकेशन और फ़ीचर

हॉनर 8 प्रो की सबस बड़ी ख़ासियत है इसमें दिए गए 12 मेगापिक्सल के दो रियर कैमरे। हॉनर 8 प्रो में बेहतरीन क्वालिटी की तस्वीरों के लिए डुअल-टोन एलईडी फ्लैश, अपर्चर एफ/2.2, 4के वीडियो रिकॉर्डिंग के साथ 12 मेगापिक्सल के दो रियर कैमरे हैं। पहले कैमरे को मोनोक्रोम जबकि दूसरे रियर कैमरे को आरजीबी के लिए दिया गया है। इसके अलावा फोन में सेल्फी और वीडियो चैट करने के लिए अपर्चर एफ/2.0 के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है। फोन का रियर सपाट है यानी किसी तरह का कैमरा उभार नहीं है। भारत में इस स्मार्टफोन के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट को लॉन्च किया गया है। स्टोरेज को 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

हॉनर 8 प्रो में 5.7 इंच (2560 x 1440 पिक्सल) क्वाड एचडी एलटीपीएस 2.5डी कर्व्ड ग्लास डिस्प्ले है। स्क्रीन की डेनसिटी 515 पीपीआई है। फोन में कंपनी का किरिन 960 प्रोसेसर है। ग्राफिक्स के लिए माली जी71 ऑक्टा--कोर जीपीयू है। यह फोन एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलता है जिसके ऊपर इमोशन यूआई 5.1 दी गई है। फोन हाइब्रिड डुअल सिम सपोर्ट करता है, जिसका मतलब है कि यूज़र दो सिम कार्ड या एक सिम कार्ड और एक माइक्रोएसडी कार्ड का ही इस्तेमाल कर पाएंगे।

हॉनर 8 प्रो में एक फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। फोन में एक इन्फ्रारेड सेंसर है। इस स्मार्टफोन का डाइमेंशन 157 x 77.50 x 6.97 मिलीमीटर और वज़न 184 ग्राम है। 4जी वीओएलटीई के अलावा यह फोन वाई-फाई 802.11 एसी, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप-सी सपोर्ट करता है। फोन को पावर देने के लिए फास्ट चार्जिंग के साथ 4000 एमएएच की बैटरी दी गई है।


Moto E4 Plus आज भारत में होगा लॉन्च

ख़ास बातें


  • मोटो ई4 प्लस पिछले महीने मोटो ई4 के साथ लॉन्च हुआ था
  • यह फोन एक्सक्लूसिव तौर पर फ्लिपकार्ट पर मिलेगा
  • मोटो ई4 प्लस में 5000 एमएएच की बैटरी है

लेनोवो ने अपना नया फोन मोटो ई4 प्लस को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसमें दी गई 5000mAh की दमदार बैटरी और एंड्रॉयड नूगट का लेटेस्ट वर्जन 7.1.1 है।
इस फोन की सीधी टक्कर नोकिया 3, शाओमी रेडमी नोट 4, शाओमी रेडमी 4 से होगी। फोन की बिक्री आज रात 12 बजे से फ्लिपकार्ट पर होगी। इसके अलावा कंपनी ने भारत में मोटो ई की उपलब्धता के बारे में भी जानकारी दी। कंपनी ने कहा कि 8,999 रुपये की कीमत पर मोटो ई4 को ऑफलाइन रिटेल स्टोर से खरीदा जा सकता है।

मोटो ई4 प्लस की भारत में कीमत
मोटो ई4 प्लस को भारत में अमेरिका जितनी कीमत के आसपास ही लॉन्च होने की उम्मीद है। अमेरिका में फोन को 179.99 डॉलर (करीब 11,600 रुपये) में लॉन्च किया गया था। मोटो ने पहले ही पुष्टि कर दी है कि यह स्मार्टफोन फ्लिपकार्ट एक्सक्लूसिव होगा।


मोटो ई4 प्लस के स्पेसिफिकेशन और फ़ीचर
Moto E4 Plus 5.5 इंच के एचडी (720x1280 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले के साथ आएगा। प्लस वेरिएंट में भी मोटो ई4 वाले 1.4 गीगाहर्ट्ज़ स्नैपड्रैगन 425 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। इसकी बैटरी 5000 एमएएच की है। कैमरे की बात करें तो मोटो ई4 प्लस में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। वहीं, फ्रंट कैमरे का सेंसर 5 मेगापिक्सल का है।

आपको लेटेस्ट एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा का अनुभव मिलेगा। अमेरिकी मार्केट में मोटो ई4 प्लस के दो स्टोरेज वेरिएंट लॉन्च किए गए हैं- 16 जीबी और 32 जीबी। दोनों ही मॉडल 2 जीबी रैम के साथ आएंगे। मोटो ई4 प्लस को तीन रंग में पेश किया गया है- आइरन ग्रे, ऑक्सफोर्ड ब्लू और ब्लश गोल्ड

समर सरप्राइज आॅफर खत्म होने के बाद भी रिलायंस जियो अपने यूजर्स के लिए एक आैर धमाकेदार आॅफर लेकर आया है।

Image result for रिलायंस जियो OFFER 399

नर्इ दिल्ली:
समर सरप्राइज आॅफर खत्म होने के बाद भी जियो रिलायंस जियो अपने यूजर्स के लिए एक आैर धमाकेदार आॅफर लेकर आ रहा है। जानकारी के मुताबिक 'धन धना धन' आॅफर के बाद जियो एेसा धांसू आॅफर ला रहा है जिसके बाद पुराना आॅफर तीन महीने के लिए बढ़ा दिया जाएगा। कंपनी ने पोस्टपेड आैर प्री पेड यूजर्स के लिए अलग-अलग प्लान पेश किए हैं। इस आॅफर का नाम भी 'धन धना धन' आॅफर ही रखा गया है। हालांकि इसका लाभ उठाने के लिए मेंबररशिप का होना जरूरी है।


जियो के इस नए प्लान की कीमत 399 रुपए रखी गर्इ है, जिसमें किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड लोकल आैर एसटीडी काॅल, फ्री रोमिंग आैर 20 फीसदी ज्यादा डेटा मिलेगा। जियो ने इस आॅफर को लेकर अपनी वेबसाइट पर भी एक विज्ञापन जारी किया है। जियो ने पहले ही साफ कर दिया था कि वो अपने प्राइम मेंबर्स के लिए नए आैर सस्ते प्लान पेश करती रहेगी।

इस विज्ञापन के मुताबिक जियो अपने नए 'धन धना धन' आॅफर के तहत ही 399 रुपए में 84 दिन के लिए 84 जीबी 4जी डेटा उपलब्ध कराएगा। इस दौरान रोजाना एक जीबी डेटा का इस्तेमाल किया जा सकेगा। यदि यूजर एक जीबी डेटा खत्म कर देता है तो इसके बाद 128 केबीपीएस की स्पीड के साथ इंटरनेट का इस्तेमाल किया जा सकेगा।

इसके साथ ही जियेा यूजर्स जियो म्यूजिक, जियो न्यूज आैर जियो टीवी एेप्स पर भी अनलिमिटेड सुविधाआें का लाभ उठा सकेंगे। वहीं जियो के अन्य प्लान के मुताबिक 509 रुपए के रिचार्ज पैक में 56 दिन के लिए 112 जीबी हार्इ स्पीड डाटा दिया जाएगा। वहीं इस आॅफर के तहत यूजर रोजाना 2 जीबी डेटा खर्च कर सकेगा।

हम आपको बता दें कि रिलायंस जियो ने 5 सितंबर को काॅमर्शियल आॅपरेशन शुरू किया था। 2016 के अंत तक जियो ने 7.2 करोड़ सब्सक्राइबर्स बनाए थे। इस तरह से उसकी इस क्षेत्र में 6.4 फीसदी बाजार हिस्सेदारी थी। 

मल्टीमीडिया डेस्क। इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफार्म व्हाट्सएप देश में काफी लोकप्रिय है। हालांकि, कुछ चुनिंदा ऑपरेटिंग सिस्टम पर अब यह काम नहीं करेगा। कपंनी ने पहले ही साफ कर दिया था कि पुराने प्लेटफार्म पर चलने वाले कुछ मोबाइल फोन पर यह 30 जून के बाद काम करना बंद कर देगा। कंपनी ने स्पष्ट कर दिया है कि नोकिया सिंबियन, ब्लैकबेरी 10 सहित कई पुराने सॉफ्टवेयर पर सपोर्ट नहीं करेगा।

Related image
इसके अलावा पुराने एंड्रॉइड वर्जन पर भी यह काम नहीं करेगा। पिछले साल भी यह देखने में आया था कि कंपनी ने दिसंबर में पुराने हो चुके एंड्रॉइड और आईओएस के लिए सपोर्ट मुहैया कराना बंद कर दिया था। इसलिए यदि आप भी व्हाट्सएप का यूज करते हैं, तो पक्का कर लें कि कहीं आपके प्लेटफार्म भी तो पुराना नहीं है। इन पर काम नहीं करेगा व्हाट्सएप।
Nokia S40
Nokia S60
Blackberry OS
BlackBerry 10
Android 2.2 Froyo
iOS 6
Windows Phone 7
इन प्लेटफार्म के लिए बढ़ा दी है तारीख
व्हाट्सएप ने पुष्टि की है कि कुछ सॉफ्टवेयर के लिए एक्सटेंशन दिया गया है और इन पर 31 दिसंबर 2017 तक व्हाट्सएप काम करेगा। व्हाट्सएप की ओर से सुझाव दिया गया है कि इन फोन के यूजर्स नए ऑपरेटिंग सिस्टम पर अपग्रेड कर लें। इन ऑपरेटिंग सिस्टम के अलावा अन्य ऑपरेटिंग सिस्टम्स वाले यूजर्स को परेशान होने की जरुरत नहीं है।
ब्लैकबेरी ओएस, ब्लैकबेरी 10 और विंडोज 8.0 पर 31 दिसंबर तक व्हाट्सएप चल सकेगा। इसके अलावा Nokia S40 के लिए भी 31 दिसंबर 2018 तक के लिए सपोर्ट को बढ़ा दिया गया है। इसी तरह से एंड्रॉइड के वर्जन 2.3.7 और इसके बाद के वर्जन पर 1 फरवरी 2020 तक व्हाट्सएप की ओर से सपोर्ट मिलता रहेगा।

लंदन। वैज्ञानिकों ने एक ऐसा स्मार्टफोन ऐप विकसित किया है जिससे नकली सामान की आसानी से एकदम सटीक पहचान हो सकेगी। नया ऐप दवाओं से लेकर कार के कलपुर्जों तक की पहचान कर बता सकता है कि यह असली या नकली।Image result for mobileapp
इस ऐप को अगले साल तक उपभोक्ताओं के लिए मुहैया कराया जा सकता है। शोधकर्ताओं के अनुसार, हर साल दुनियाभर में नकली और पायरेटेड सामान से करीब 32 लाख करोड़ रुपए का नुकसान होता है। जबकि उद्योगों को अकेले नकली दवाओं से ही हर साल 13 लाख करोड़ का भारी नुकसान झेलना पड़ता है।
ये दवाएं सेहत के लिए भी घातक होती हैं। इसके चलते हर साल लाखों लोगों की मौत हो जाती है। इसे ध्यान में रखकर ब्रिटेन की लैंकेस्टर यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने नई क्वांटम तकनीक ईजाद की है।
उनका कहना है कि इस तकनीक की मदद से सामान की जालसाजी असंभव हो जाएगी। यह तकनीक स्मार्टफोन ऐप के माध्यम से काम करती है। इस ऐप के जरिए यह जाना जा सकता है कि कोई सामान असली या नकली है। शोधकर्ताओं का कहना है कि डिजिटल पहचान से उत्पादों की जालसाजी को खत्म किया जा सकता है। यह तकनीक और संबंधित ऐप 2018 की पहली छमाही में ग्राहकों को मुहैया करा दिए जाने की उम्मीद है।

फोन को आकर्षक लुक देने के लिए अक्सर लोग शानदार कवर की तलाश में रहते हैं।
लेकिन इसके लिए उन्हें बाजार में हर बार कीमत चुकानी पड़ती है।
Image result for फोन स्किन प्रिंटर

इसे ध्यान में रखते हुए एक कंपनी ने दुनिया का पहला फोन स्किन प्रिंटर तैयार किया है। 

इस प्रिंटर के जरिए आप अपने फोन या टैबलेट को मनचाहे रंगों में रंग सकते हैं।



फोन पर कलर प्रिंट करते हुए डिवाइस पर किसी तरह का दुष्प्रभाव नहीं पड़ता। 
प्रिंटर की मदद से फोन की बॉडी पर 3 एमएम की लेयर चढ़ाई जा सकती है। 
खास बात यह है कि इस कलर प्रिंट लेयर पर किसी ठंडे या गर्म पदार्थ का कोई असर नहीं पड़ता। 
साथ ही  आप जब चाहें तब एक नए फोन का अनुभव ले सकते हैं।

फोन पर कलर प्रिंट करते हुए यह मशीन लोगो, कैमरे, फिंगरप्रिंट स्कैनर और कीपैड 
जैसे खास हिस्सों को खुद-ब-खुद छोड़ देती है। 
इसके लिए आपको बस मशीन पर कलर सेलेक्ट कर कमांड देनी होगी, 
इसके बाद मशीन में रखा किसी भी आकार या डिजाइन का फोन अपने आप प्रिंट हो जाएगा।





यह व्यवस्था सिम हटाने या आईएमईआई संख्या बदलने पर भी सभी नेटवर्क पर काम करेगी.Image result for चुराए गए फोन पर नहीं मिलेगी किसी प्रकार की सेवा

खास बातें

  1. बीएसएनएल पर थी नई प्रणाली के लिए सॉफ्टवेयर बनाने के जिम्मेदारी
  2. पुणे केंद्र से महाराष्ट्र में छह महीने तक पायलट आधार पर परीक्षण होगा
  3. यह प्रणाली आईएमईआई डाटाबेस को सभी मोबाइल ऑपरेटरों के साथ जोड़ेगी
नई दिल्ली: सरकार एक नई व्यवस्था लाने की तैयारी में है जो चुराए गए या गायब हुए मोबाइल फोन पर सभी सेवाओं को रोक देगी. यह व्यवस्था सिम हटाने या आईएमईआई संख्या बदलने पर भी सभी नेटवर्क पर काम करेगी. ऐसे में मोबाइल चोरी से लोगों को छुटकारा कुछ हद तक मिल सकता है क्योंकि इसे गायब करने वालों को इसका कोई फायदा नहीं होगा. सार्वजनिक क्षेत्र की भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) को इस नई प्रणाली सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर (सीईआईआर) के लिए सॉफ्टवेयर तथा क्रियान्वयन के तौर-तरीके के विकास की जिम्मेदारी दी गई थी और कंपनी को अपने पुणे केंद्र से महाराष्ट्र में छह महीने तक इसका पायलट आधार पर परीक्षण करना है.

 
Image result for चुराए गए फोन पर नहीं मिलेगी किसी प्रकार की सेवा 

एक आधिकारिक दस्तावेज में कहा गया है कि सीईआईआर का मकसद नकली मोबाइल फोन की संख्या में कमी लाना तथा चोरी को हतोत्साहित करना है. इससे ग्राहकों के हितें की रक्षा होने के साथ कानूनी रूप से आवाज पकड़ने (इंटरसेप्शन) को लेकर जांच एजेंसियों के लिए रास्ता सुगम होगा. दूरसंचार विभाग की योजना के अनुसार सीईआईआर प्रणाली आईएमईआई डाटाबेस को सभी मोबाइल ऑपरेटरों के साथ जोड़ेगी.

दस्तावेज के अनुसार सीईआईआर काली सूची में डाले गए मोबाइल टर्मिनल (सेट) को सभी नेटवर्क आपरेटरों के बीच साझा करने के लिये के लिये केंद्रीय प्रणाली के रूप में काम करता है ताकि उक्त श्रेणी में एक नेटवर्क में रखे गये उपकरण दूसरे में काम नहीं करें. यह स्थिति तब भी होगी जब सिम कार्ड बदल दिया जाए. जब मोबाइल फोन गायब होता है, संबंधित व्यक्ति को हैंडसेट का पता लगाने के लिए आईएमईआई संख्या बताना होगा. आईएमईआई 15 अंकों की संख्या है जो वैश्विक उद्योग संगठन जीएसएमए आवंटित करता है.

दस्तावेज में कहा गया है, "मोबाइल फोन की चोरी केवल वितीय नुकसान नहीं है बल्कि नागरिकों के व्यक्तिगत जीवन के साथ राष्ट्रीय सुरक्षा को भी खतरा है." गायब हुए, चुराए गए या नकली हैंडसेट के आईएमईआई को सीईआईआर की सूचना दी जाएगी. दूरसंचार विभाग ने वैसे तो दूरसंचार परिचालकों को फर्जी आईएमईआई संख्या वाले मोबाइल फोन को सेवा उपलब्ध कराने से इनकार किया है. लेकिन कंपनियों को नकली आईएमईआई संख्या वाले हैंडसेट की पहचान में दिक्कत आती है.

 सीईआईआर परिचालकों को फर्जी आईएमईआई संख्या वाले हैंडसेट की पहचान में भी मदद करेगा. दूरसंचार विभाग नियमों को भी अधिसूचित करने की तैयारी में है जिसमें आईएमईआई संख्या में छेड़छाड़ दंडनीय अपराध होगा. इसमें तीन साल तक की जेल हो सकती है.



क्या आप ने देखा है बिना बेट्री के चलने वाला फ़ोन
battery-free cellphone that runs on radio and light energy



वाशिंगटनः चार्जर, तार और बैटरी खत्म होने के झंझट से छुटकारा दिलाने के लिए रिसचर्स ने एक ऐसे सेलफोन का आविष्कार किया है, जो बिना बैटरी के चलता है. इस अविष्कार को करने वालों में एक भारतीय मूल का रिसर्चर भी शामिल है. बैटरी की बजाय यह फोन या तो आसपास के रेडियो सिगनल से एनर्जी लेते है या सोलर एनर्जी से चार्ज होता है.

रिसचर्स ने बताया कि यह फोन बातचीत के दौरान या स्पीकर से आवाज निकलने के होने वाली सूक्ष्म थरथराहट से भी ऊर्जा लेता है.इस बिना बैटरी के फोन से स्काईप कॉल भी की जा सकती है.

प्रोसीडिंग ऑफ द एसोसिएशन ऑफ कंप्यूटिंग मशीनरी ऑन इंटरेक्टिव, मोबाइल, वेयरेबल और यूबिक्विटस टेक्नॉलजीज जर्नल की रिपोर्ट में बताया गया है कि इस फोन के प्रोटोटाइप से कम्यूनिकेट करने में सफलता हासिल की है.

यूनिवर्सिटी ऑफ वाशिंगटन के एसोसिएट प्रोफेसर श्याम गोलाकोटा ने कहा, “हमने पहला ऐसा सेलफोन बनाया है जो जीरो ऊर्जा में काम करता है. इस तरह का फोन काम करे इसके लिए आपको पर्यावरण से ही ऊर्जा हासिल करनी होती है. हमने मौलिक रूप से विचार करना होगा कि इन डिवाइसों को किस तरह से डिजाइन किया जाए.”

रिलायंस जियो, जो वर्तमान में भारतीय दूरसंचार नेटवर्क के अनचाहे राजा हैं, ने अब तक अपनी चौंका देने वाली पेशकशों के साथ लोगों को दंग कर दिया है।

reliance jio new offers july and august 
इसके बाद, जीआईओ अपने ग्राहकों को रिचार्ज योजना के विभिन्न ग्रेडियंट्स के साथ छापने में सफल रहा। मनोरंजक डेटा योजनाओं और हर योजना में लगभग असीमित कॉलों के साथ, जेओओ ने अपने ग्राहकों को अधिक सुविधाएं प्रदान करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है हालांकि, अब तक, 10 मिलियन नियमित उपभोक्ताओं के साथ, यह रिलायंस की सहायक कंपनी का अब भारत में सबसे अधिक उपयोग किया जाता है और दुनिया भर में इसका सबसे अधिक उपयोग किया जाता है।
इससे पहले, ट्राई द्वारा लगाए गए विभिन्न मानदंडों और नियमों के बाद, इस नेटवर्क ने तीन महीने की ग्रीष्मकालीन स्तरीय प्रस्ताव की घोषणा की है, 11 अप्रैल को डाटा शीट की घोषणा कीरिलायंस जियो नई ऑफर जुलाई और अगस्त
धन धना धन के रूप में नामित किया गया है, इसे एक रिचार्ज ऑफ़र के रूप में घोषित किया गया है और यह जियो ग्रीष्म अर्क ऑफ़र के साथ उपलब्ध नहीं है। सभी लोगों को अब क्या करना चाहिए, भ्रम की स्थिति में है, क्योंकि तीन महीने की अवधि 11 वीं को समाप्त करने वाला है।शुरुआती प्रस्तावों में शामिल हैं:

    
1 जीबी 4 जी डेटा प्रतिदिन 84 दिनों के लिए 309 रुपये
    
2 जीबी 4 जी डेटा प्रतिदिन 84 दिनों के लिए 509 रुपयेदोनों ऑफ़र असीमित घरेलू कॉलिंग के साथ आते हैंअब, एक को ध्यान में रखना चाहिए कि अगर आपने या तो जीओ की 'समर सर्राइज़' की पेशकश या धन धना धन की पेशकश की थी, तो आपकी वैधता एक सप्ताह या उससे कम समय में जल्द ही खत्म होने वाली है।दूसरी ओर, प्राइम ग्राहकों को प्रमाणित वेबसाइट पर उपलब्ध विभिन्न डेटा योजनाओं के अनुसार नए ऑफ़र की जांच करना होगा या फिर रीचार्ज करना होगा।प्रस्तावों को स्वीकार करने के लिए चरण प्रक्रिया द्वारा इस चरण का अनुसरण करें:

    
अपने मोबाइल में MyJio ऐप पर जाएं
    
वर्तमान ऑफ़र पर क्लिक करें
    
यहां आप जांच कर सकते हैं कि जब आप रिचार्ज करते हैं और उसकी लगातार समाप्ति तिथि
    
आपको प्रति माह अपने नियमित रिचार्ज शुरू करना चाहिए ताकि आप अपने डेटा पैक को जारी रख सकें
    
ध्यान रखें कि इस रिचार्ज की वैधता 28 दिन होगी और 84 दिन नहीं होगी।
Powered by Blogger.