उत्तर प्रदेश विधानसभा में सदन के अन्दर विस्फोटक सामग्री मिलने से हड़कंप मच गया है।
लखनऊ।
उत्तर प्रदेश विधानसभा में सदन के अन्दर विस्फोटक सामग्री मिलने से हड़कंप मच गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस संबंध में उच्चस्तरीय बैठक बुलाने के साथ ही मामले की जांच सघनता से करने के आदेश दिए हैं। इस बैठक में विधानसभा अध्यक्ष हृदयनारायण दीक्षित भी मौजूद रहेगें।
राज्य के अपर पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) आनन्द कुमार ने बताया कि पीईटीएन नामक यह विस्फोटक नेता विरोधी रामगोविंद चौधरी की कुर्सी के आसपास मिला है। विस्फोटक पाउडर की मात्रा साठ ग्राम है। फारेंसिक जांच में इसकी पुष्टि हुई है। उनका कहना था कि इस विस्फोटक के लिए डेटोनेटर की जरुरत होती है लेकिन डेटोनेटर नहीं मिले हैं।
योगी आदित्यनाथ ने बताया आतंकी साजिश
विधानसभा के अंदर मिले विस्फोटक को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। योगी आदित्यनाथ ने इसे आतंकी साजिश का हिस्सा बताया है। साथ ही कहा है कि इसकी एनआर्इए से जांच करार्इ जानी चाहिए।
उन्होंने माना कि यह सुरक्षा में चूक है लेकिन पूरी जांच के बगैर कुछ और नहीं कहा जा सकता। उन्होंने कहा कि मामले की जांच हो रही है। दूध का दूध- पानी का पानी होगा। कल शाम विस्फोटक मिलने के बाद तत्काल इसे जांच के लिए भेज दिया गया था।
#Lucknow: Security personnel have reached Uttar Pradesh assembly, after suspicious white powder was found yesterday. pic.twitter.com/bCeFIN1mL4— ANI UP (@ANINewsUP) July 14, 2017
उधर, विस्फोटक मिलने के बाद विधानभवन की सुरक्षा और बढा दी गई है। कमाण्डों तैनात कर दिए गये हैं। चप्पे-चप्पे पर चौकसी बरती जा रही है। विशेषज्ञों की माने तो विस्फोटक काफी शक्तिशाली है। विधानभवन में गृह विभाग और पुलिस विभाग के बडे अधिकारी भी मौजूद हैं।
Post a Comment
Post a Comment