खबरों के मुताबिक वॉट्सएप पर ऐसा फीचर आने वाला है जिससे अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को पैसे ट्रांसफर कर पाएंगे। यह सुनकर आपको आश्चर्य जरूर हुआ होगा लेकिन जल्द ही यह सच होने जा रहा है। वेलेंटाइन डे से पहले वॉट्सएप को पेमेंट फीचर की सौगात मिलने वाली है। इस फीचर से डिजिटल ट्रांजेक्शन करना संभव होगा।
वॉट्सएप के बढ़ते यूजर और इसकी पॉपुलरिटी को देखते हुए इसमें यह फीचर जोड़ा जा रहा है। इसकी मदद से यूजर पैसे भेज सकेंगे और ऑनलाइन पेमेंट भी कर पाएंगे। अगर ऐसा होता है तो देश में डिजिटल पेमेंट्स की स्पीड और भी तेज हो जाएगी। जब से इसके बारे में यूजर को खबर मिली है उन्हें इस शानदार फीचर का इंतजार है। जानकारी के अनुसार फरवरी में यह फीचर लाया जाएगा।
आपकों बता दें कि इससे पहले वॉट्सएप ने लाइव लोकेशन और डिलीट फॉर एवरीवन फीचर को पेश किया था। अब कंपनी एक बड़े काम के फीचर को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है।
ये बैंक बनेंगे पार्टनर- खबर है कि वॉट्सएप इसके लिए तीन बड़े बैंकों से साझेदारी करेगी, जिनमें SBI, HDFC और ICICI बैंक शामिल हैं, हालांकि किसी ने भी इसकी पुष्टि नहीं की है। वॉट्सएप का यह फीचर इसके पार्टनर बैंकों के साथ टेस्टिंग के चरण में है।
यहां मिलेगा पेमेंट ऑप्शन- पेमेंट फीचर का उपयोग करने के लिए चैट इंटरफेस के भीतर ही ऑप्शन होगा। चैट के अंदर की रुपए के सिंबल का ऑप्शन होगा। इस पर क्लिक करने के बाद आपके कांटेक्ट को रिक्वेस्ट पहुंचेगी। हालांकि पेमेंट प्रक्रिया के लिए बैंक अकाउंट लिंक करना होगा।

डाउनलोड करें Dainik Khabare APP और रहें हर खबर से अपडेट।


दैनिक खबरे से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए DainikKhabare.Com के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें

Post a Comment

Powered by Blogger.