Jaipur: शेयर बाजार पर आज मोदी सरकार के आखिरी पूर्ण बजट का प्रभाव रहा और सुबह हरे निशान पर खुला बाजार पूरे दिन के उतार-चढ़ाव के बाद समाप्ति पर लुढ़क गया। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 58.36 अंक यानि 0.16 फीसदी गिरकर 35,906.66 के स्तर पर बंद हुआ।
वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 10.80 अंक यानि 0.10 फीसदी की गिरावट के साथ 11,016.90 के स्तर पर बंद हुआ। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी गिरावट देखने को मिली। गौरतलब है कि कल के कारोबार के दौरान बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 69 अंक टूटकर 36,000 अंक के नीचे बंद हुआ। वैश्विक स्तर पर मिले-जुले रुख के बीच खुदरा निवेशकों की बिकवाली तथा ताजा पूंजी निकासी से बाजार में गिरावट आई। 
तीस शेयरों वाले सेंसेक्स में पूरे कारोबार के दौरान गिरावट का रुख रहा और अंत में 68.71 अंक या 0.19 प्रतिशत की गिरावट के साथ 35,965.02 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 35,818.41 से 36,050.69 अंक के दायरे में रहा। सेंसेक्स 249.52 अंक की गिरावट के बाद रिकॉर्ड स्तर से नीचे आ गया।
Sensex slips 69 points before budget
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 21.95 अंक या 0.20 प्रतिशत की गिरावट के साथ 11,027.70 अंक पर बंद हुआ। अस्थायी आंकड़ों के अनुसार विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने शुद्ध रूप से मंगलवार को 105.56 करोड़ रुपए मूल्य के शेयर बेचे। वहीं घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 281.65 करोड़ रुपए के शेयर बेचे।


डाउनलोड करें 
Dainik Khabare APP और रहें हर खबर से अपडेट।


दैनिक खबरे से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए DainikKhabare.Com के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें

Post a Comment

Powered by Blogger.