dainik khabare
Chandra Grahan Live: भारत में शुरू हुआ चंद्र ग्रहण, इन राशियों का होगा भाग्योदय, ये राशियां होंगी बर्बाद

संवत 2074 माघशुक्ल पूर्णिमा यानी बुधवार को साल का पहला और पूर्ण चंद्र ग्रहण शुरू हो चुका है। यह चन्द्र ग्रहण खगोलीय दृष्टिकोण के साथ ही ज्योतिषीय दृष्टिकोण से भी बहुत प्रभावी है। आज के इस चंद्र ग्रहण में खग्रास चंद्र ग्रहण, सुपर मून और ब्लू मून एक साथ पड़ रहे हैं।
खगोलीय दृष्टिकोण से यह चंद्र ग्रहण 28 वर्षाें बाद ऐसा हो रहा है। जब ग्रहण की अवधि 3 घंटे से अधिक है और विभिन्न योग एक साथ निर्मित हो रहे हैं। भारत में ग्रहण की अवधि 3 घंटे 24 मिनट है। रायपुर में ग्रहण 2 घंटे 53 मिनट तक दिखाई देगा। 5 बजकर 18 मिनट से 8 बजकर 41 मिनट तक ग्रहण अवधि रहेगी।
यह चंद्रग्रहण अन्य चंद्रग्रहण की तुलना में अलग है, क्योंकि यह सुपर ब्लूमून की स्थिति में हो रहा है। सुपरमून के समय चंद्रमा सामान्य पूर्णिमा की तुलना में 14 प्रतिशत बड़ा तथा 30 प्रतिशत अधिक चमकदार होता है।
रविवि के खगोल भौतिकी अध्ययन शाला के प्रभारी डॉ. नंदकुमार चक्रधारी ने बताया, प्रकृति का यह नजारा हमें अपने शहर में भी देखने को मिलेगा। भारतीय समयानुसार रायपुर के लिए शाम 4:21 बजे चंद्रमा पर पृथ्वी की प्रतिछाया (हल्की छाया) तथा 5.18 को गहरी छाया (मुख्य छाया) पड़नी शुरू होगी। शाम 6.21 बजे चंद्रमा पूरी तरह पृथ्वी की छाया में ढक जाएगा।
छाया में ढकने के बावजूद चंद्रमा तांबे के रंग का दिखाई देगा। पूर्ण ग्रहण 7.37 तक होगा। इसके बाद चंद्रमा पृथ्वी की मुख्य/गहरी छाया से धीरे–धीरे हटना चालू होगा, जो 8.41 तक चलेगा। इसके बाद भी चंद्रमा पृथ्वी की प्रतिछाया/हल्की छाया में रहेगा, जिसके कारण यह हल्का धुंधला दिखाई देगा। रात्रि 9.38 को चंद्रमा पूर्णत: पृथ्वी की छाया से दूर हो जाएगा।

सूतक प्रात: 8.18 मिनट से

सूतक सुबत 8.18 मिनट से लग जाएगा, जो ग्रहण के साथ ही समाप्त होगा। महामाया मंदिर के पं. मनोज शुक्ला के मुताबिक इस दाैरान गर्भवती स्त्रियों को खुले में नहीं निकलना चाहिए। भोजन करने से भी शास्त्रों में मना किया गया है। इस दौरान मंत्रजाप का फल एक लाख गुणा अधिक होगा।

किस पर कैसा प्रभाव

श्री सुरेश्वर महादेव पीठ के संस्थापक स्वामी राजेश्वरानंद बता रहे हैं कौन से राशि पर ग्रहण का क्या प्रभाव पड़ेगा।       
राशि:-      प्रभाव
मेष:-        व्यथा
वृष:-        श्रीप्राप्ति
मिथुन:-     हानि
कर्क:-       घात
सिंह:-       क्षति
कन्या:-      लाभ
तुला:-       सुख
वृश्चिक:-   माननाश
धनु:-        मृत्यु तुल्य कष्ट
मकर:-      स्त्री कष्ट
कुंभ:-       सौख्य
मीन:-       चिंता

डाउनलोड करें Dainik Khabare APP और रहें हर खबर से अपडेट।


दैनिक खबरे से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए DainikKhabare.Com के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें

Post a Comment

Powered by Blogger.