नई दिल्ली: ई-कॉमर्स कंपनियों से लेकर हवाई यात्रा कराने वाली कंपनियों तक हर कोई गणतंत्र दिवस के मौके को भुनाने में लगा है. एक तरफ जहां ई-कॉमर्स वेबसाइट्स पर डिस्काउंट की बारिश हो रही है. वहीं, एयरलाइंस भी सस्ते हवाई सफर का ऑफर पेश कर रही हैं. विस्तारा, एयर एशिया, गोएयर, इंडिगो के बाद अब स्पाइसजेट भी ऐसा ही ऑफर लाई है. स्पाइसजेट ने रिपब्लिक डे ऑफर पेश किया है. इसमें यात्री सिर्फ 769 रुपए के बेस फेयर पर हवाई सफर का आनंद ले सकते हैं. 
4 दिन के लिए है ऑफर
स्पाइस जेट 'ग्रेट रिपब्लिक डे सेल' के नाम से यह ऑफर लेकर आई है. ऑफर के तहत घरेलू उड़ानों का शुरुआती किराया 769 रुपए और इंटरनेशनल रूट्स के लिए यह कीमत 2469 रुपए तय की गई है. एयरलाइन ने अपनी वेबसाइट पर जारी बयान में यह जानकारी दी. सेल पीरियड 22 से 25 जनवरी है जबकि ट्रैवल पीरियड 12 दिसंबर तक है.

प्रोमो कोड का इस्तेमाल करना होगा
घरेलू पैसेंजर्स को सर्विस देने के लिहाज से स्पाइस जेट भारत की तीसरी सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी है. एयरलाइन ने अपने बयान में कहा कि कस्टमर्स इस ऑफर का फायदा स्पाइस जेट की मोबाइल ऐप के जरिए भी उठा सकते हैं. इसके लिए प्रोमो कोड REP69 है. यह ऑफर एक तरफ के ट्रैवल के लिए ही लागू होगा. 

ग्रुप बुकिंग पर लागू नहीं
इसके इस ऑफर को किसी अन्य ऑफर के साथ क्लब नहीं किया जा सकता है, साथ ही ग्रुप बुकिंग पर यह ऑफर लागू नहीं होगा. यह ऑफर सीमित समय के लिए है, जो पहले आओ, पहले पाओ की तर्ज पर मिलेगा. 

यहां से बुक कर सकते हैं टिकट
स्पाइसजेट के मुताबिक, यात्री टिकट बुकिंग एयरलाइन की वेबसाइट, मोबाइल ऐप, ट्रैवल पोर्टल्स और बुकिंग एजेंट के जरिए भी बुक कर सकते हैं. हालांकि, इसमें यह भी कहा गया है कि मोबाइल ऐप के जरिए टिकट बुक करने पर एडिशनल डिस्काउंट भी मिल सकता है.


डाउनलोड करें 
Dainik Khabare APP और रहें हर खबर से अपडेट।


दैनिक खबरे से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए DainikKhabare.Com के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें

Post a Comment

Powered by Blogger.