Jaipur : Google Project Zero और दूसरे शोधविज्ञानियों ने Intel, AMD, ARM चिप वाले लाखों कंप्यूटरों में मेल्टडाउन और स्पेक्टर नाम के दो बग पाए हैं।
ये बग सिस्टम से यूजर्स की संवेदनशील जानकारियां चुरा लेते हैं। इसके बारे में सबसे पहले टेक पब्लिकेशन रजिस्टर ने जानकारी दी।
सुरक्षा जानकारों ने इंटेल के साथ ही, एडवांस माइक्रो डिवाइस यानी एएमडी और एआरएम होल्डिंग चिप वाले लगभग हर मॉर्डन कंप्यूटिंग डिवाइस में दो तरह के बग पाए जाने की बात कही है। इन बग्स का फायदा उठाते हुए हैकर यूजर्स की गोपनीय और संवेदनशील जानकारियां उड़ा सकते हैं।


स्पाइसजेट ने पेश किया रिपब्लिक-डे ऑफर, सिर्फ 769 में करें हवाई सफर

मेल्टडाउन बग इंटेल चिप को प्रभावित करता है। इसका फायदा उठाकर हैकर कंप्यूटर की मेमोरी आसानी से पढ़ सकता है। तो स्पेक्टर इंटेल के साथ ही एएमडी और एआरएम चिप को कमजोर बनाता है। इसके कारण हैकर ऐप से आसानी से गुप्त सूचनाएं चुरा सकता है। 
इंटेल ने खतरे की पुष्टि की है। कंपनी सीईओ ब्रायन क्रजनीक ने कहा, "इस बग से फोन, पीसी और दूसरी कई चीजों पर कुछ असर तो पड़ेगा। मगर अलग अलग प्रोडक्ट पर इसका असर अलग होगा।" 


Paytm के साथ नौकरी का बेहतरीन मौका, आप भी कर सकते हैं अप्लाई

इंटेल की चिप में मौजूद बग के बारे में द रजिस्टर ने सबसे पहले जानकारी दी। रजिस्टर के अनुसार इस खामी को दूर करने के लिए किए जाने वाले अपडेट से कंप्यूटर की रफ्तार 5 से 30 फीसदी धीमी पड़ने का खतरा है। 
हालांकि इंटेल ने इस खतरे से इंकार किया है कि अपडेट से कंप्यूटर की गति धीमी हो जाएगा। उसने एक बयान में कहा, "इंटेल ने इस समस्या को दूर करने के लिए सॉफ्टवेयर और फर्मवेयर अपडेट उपलब्ध कराने का काम शुरू कर दिया है। कुछ रिपोर्ट्स के विपरीत पीसी के काम की रफ्तार उसके वर्कलोड के कारण कम हो सकती है, न कि अपडेट के कारण।" 


गूगल ने अपने ब्लॉग पोस्ट में लिखा है, "लेटेस्ट सेक्यूरिटी अपडेट वाले सभी एंड्रॉयड फोन इस खतरे से दूर हैं। इसके नेक्सस और पिक्सल फोन में लेटेस्ट सेक्युरिटी अपडेट मौजूद हैं। जीमेल यूजर को खुद को हैकिंग से सुरक्षित रखने के लिए अलग से कुछ करने की जरूरत नहीं है। हां, इसके क्रोमबुक्स, क्रोम वेब ब्राउजर और इसकी गूगल क्लाउड सर्विस के यूजर्स को अपडेट इंस्टॉल करने की जरूरत है।" 

डाउनलोड करें Dainik Khabare APP और रहें हर खबर से अपडेट।


दैनिक खबरे से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए DainikKhabare.Com के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें

Post a Comment

Powered by Blogger.