इंटरनेट डेस्क। हर कोई सर्दियों के दिनों में नहाने का नाम सुनकर ही पूरी बॉडी सिहर उठती है। इसके लिए हम सभी अक्सर गर्म पानी का सहारा लेते हैं। लेकिन क्या आपको पता है, ठंडे पानी की बजाय गरम पानी से नहाने से आपकी सेहत को कितना नुकसान हो सकता है।
सर्दियों के दिनों में गरम पानी से नहाने के नुकसान…
त्वचा का फीकी होना
आपको सावधान कर दें कि ठंड के दिनों में गर्म पानी से स्नान करने से चमकने वाली आपकी त्वचा डल हो जाती है। ऐसे में जितना हो सके नहाते वक्त गरम पानी के इस्तेमाल से बचें। अन्यथा चाहे कितना मेकअप क्यों ना कर लें, वो चमक दोबारा वापस नहीं आ सकती है।
रूखे-सूखे बाल
गरम पानी से नहाने का सबसे ज्यादा असर बालों पर ही देखने को मिलता है। गरम पानी से आपके बाल रफ और ड्राय हो सकते हैं। बाल धोने के लिए हमेशा सामान्य टेंपरेचर वाले पानी का इस्तेमाल करें। ऐसा करने से बाल सिल्की बने रहते हैं। गर्म पानी से नहाने से बालों में रूसी की समस्या आ जाती है, लिहाजा बाल झड़ने लगते हैं।
चेहरे पर झुर्रियां
गरम पानी आपके चेहरे को नुकसान पहुंचा सकता है। गरम पानी से स्नान करने से स्किन के टिशूज डैमेज होने लगते हैं। लिहाजा त्वचा पर समय से पहले ही झुर्रियां आ जाती हैं। परिणाम यह होता है कि आप समय से पहले ही बूढ़े दिखने लगते हैं। इसलिए जितना हो सके गरम पानी का कम से कम इस्तेमाल करें।
बदन में खुजली
ठंड में रूखी त्वचा को मॉइश्चर की सबसे ज्यादा ज़रुरत होती है। हमसभी को पता है कि सफाई न करने से शरीर में खुजली की समस्या होती है। लेकिन जाड़े दिनों में गर्म पानी से नहाने के चलते पूरे बदन में खुजली की समस्या हो जाती है। गर्म पानी स्किन की नमी भी सोख लेता है।
डाउनलोड करें Dainik Khabare APP और रहें हर खबर से अपडेट।
दैनिक खबरे से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए DainikKhabare.Com के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें


Post a Comment
Post a Comment