इसके बाद देश के ग्रामीण और सुदूर इलाकों के तकरीबन 8500 रेलवे स्टेशनों पर रेलवे फ्री वाई-फाई मिलेगा।
Jaipur: भारतीय ट्रेनों में सफर करने वालों के लिए एक खुशखबरी है। देश के 216 बड़े रेलवे स्टेशनों पर अब यात्री फ्री में वाई-फाई का इस्तेमाल कर सकेंगे। मंगलवार (9 जनवरी) से शुरू हुई इस योजना का फायदा 70 लाख लोगों को होगा।
भारतीय ट्रेनों में सफर करने वालों के लिए एक खुशखबरी है।
216 रेलवे स्टेशनों पर फ्री वाई-फाई सेवा देना सिर्फ एक शुरुआत है, इसके बाद देश के ग्रामीण और सुदूर इलाकों के तकरीबन 8500 रेलवे स्टेशनों पर रेलवे फ्री वाई-फाई मिलेगा। 
भारतीय ट्रेनों में सफर करने वालों के लिए एक खुशखबरी है।
केंद्र सरकार की इस योजना के तहत देश के 1,200 बड़े स्टेशनों पर यात्रियों को फ्री वाई-फाई मिलेगा। इसके साथ ही ग्रामीण इलाकों के 7300 रेलवे स्टेशनों को अंडर लाइन किया गया, जहां ना सिर्फ यात्रियों को बल्कि ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों को भी इंटरनेट की सुविधा दी जा सकेगी।
देश के 216 बड़े रेलवे स्टेशनों पर अब यात्री फ्री में वाई-फाई का इस्तेमाल कर सकेंगे।
रेल मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि 2018 के आखिर तक देश के 600 स्टेशन वाई-फाई से लैस होंगे। ग्रामीण इलाकों के रेलवे स्टेशनों में वाई-फाई के साथ कियोस्क होंगे जो वहां के लोगों की इंटरनेट की जरूरत का पूरा करेंगे। वहीं 2019 तक रेलवे ने 8500 स्टेशनों को वाई-फाई जोन बनाने का टारगेट रखा है।
रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि ग्रामीण इलाकों में कियोस्क निजी भागीदारी से ही चलाए जाएंगे। ग्रामीण इलाकों को इंटरनेट मिल सके इसके लिए डिजिटल हॉट स्पॉट बनाने के लिए दूरसंचार मंत्रालय के साथ काम किया जा रहा है। रेलवे के इस कदम से उन लोगों की परेशानी खत्म होगी जो सफर के दौरान भी अपने काम और दोस्तों से जुड़े रहना चाहते हैं।

डाउनलोड करें Dainik Khabare APP और रहें हर खबर से अपडेट।


दैनिक खबरे से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए DainikKhabare.com के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें

Post a Comment

Powered by Blogger.