Jaipur: धरती पर इस वक्त कुदरत का अनोखा रूप देखने को मिल रहा है। जिस रेगिस्तान में गलती से भी बारिश नहीं होती उसी रेगिस्तान में बर्फ गिरी है।
वहीं दूसरी तरफ अमेरिका में भयंकर ठंड के कारण बुरा हाल हो रखा है। भंयकर ठंड की वजह से न सिर्फ इंसान, बल्कि जानवरों की भी हालत खराब हो रखी है।
जहां एक ओर फ्लॉरिडा में ठंड के कारण आइग्वान (छिपकली की प्रजाति) इन दिनों खुद-ब-खुद पेड़ों से गिर रही हैं वहीं दूसरी ओर नॉर्थ कैरलाइना के एक पार्क ने एक विडियो जारी किया है जिसमें देखा जा सकता है कि किस तरह इस भयानक ठंड में जानवर अपने जीवन के लिए संघर्ष कर रहे हैं।
नॉर्थ कैरलाइना के एक स्वॉम्प पार्क द्वारा जारी किए गए इस विडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह इस कड़ाके की ठंड में वहां के घड़ियालों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ठंड के कारण इस पार्क का पूरा पानी बर्फ में तब्दील हो चुका है। घड़ियाल ठंडे खून वाले जीव होते हैं इसलिए उनके लिए अपने शरीर में गर्मी पैदा करना मुमकिन नहीं होता। इसलिए ये जीव खुद को ऐसी परिस्थिति में जिंदा रखने के लिए बर्फ बन चुके पानी में सिर्फ अपनी नाक ऊपर रखते हैं इनका बाकी का शरीर जमे हुए पानी के अंदर ही रहता है।
पार्क द्वारा जारी इस विडियो को देखकर कोई भी यही कहेगा कि ऐसी हालत में इन घड़ियालों का जिंदा रहना नामुमकिन है लेकिन जानवरों के विशेषज्ञ कहते हैं कि ये सभी घड़ियाल जिंदा हैं और इनकी स्थिति पूरी तरह सामान्य है।
एक्सपर्ट्स का यह भी कहना है कि घड़ियाल को पहले ही पता चल जाता है कि कब तालाब जमनेवाला है। जमे हुए तालाब में ही वे कई दिन आराम से रह जाते हैं और जब बर्फ पिघलती है तो वे तैरने भी लगते हैं।
वहीं दूसरी तरफ दुनिया के सबसे गर्म और सबसे बड़े थार रेगिस्तान में बर्फ गिरी। सहारा रेगिस्तान में ऐसा ही कुछ नज़ारा देखने को मिल रहा है। यहां के एक शहर में रविवार को 16 इंच तक बर्फबारी हुई। यह पिछले 37 साल में तीसरी बार है जब अल्जीरिया के ऐन सेफरा टाउन में बर्फबारी हुई और लाल रेत के टापुओं पर सफेद चादर फैल गई। टाउन में एक से दो इंच बर्फबारी ही हुई, लेकिन टाउन के बाहर रेत के टीलों पर 16 इंच मोटी बर्फ की चादर देखने को मिली।
डाउनलोड करें Dainik Khabare APP और रहें हर खबर से अपडेट।
दैनिक खबरे से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए DainikKhabare.com के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
Post a Comment
Post a Comment