New Delhi: सुबह के वक्त जब हम सोकर उठते हैं तो मुंह से बदबू आना लाजमी है लेकिन ब्रश करने के बाद भी आपके मुंह से रेगुलर बदबू आती है तो समझ जाइए।

कई तरह के बीमारी के लक्षण हो सकते हैं। आज आपको बताएंगे कि मुंह से बदबू आने के क्या-क्या कारण हो सकते हैं।
किडनी डिजीज
किडनी डिजीज के कारण बॉडी में मेटाबॉलिक चेंजेस आने लगते हैं। इससे बॉडी में ड्राय माउथ की प्रॉब्लम होती है, जिसके कारण मुंह में बदबू आने लगती है।
गम डिजीज
गम डिजीज के कारण पेरिओडोन्टिक नामक बीमारी होने लगती है। यह मुंह की बदबू का कारण बनती है।
इन्फेक्शन
सही तरीके से ब्रश न करने के कारण दांतों में बैक्टीरिया जमा होने लगते हैं। ऐसे में मुंह में इन्फेक्शन होने लगता है और बदबू आने लगती है।
मसूड़ो की प्रॉब्लम
मसूड़ों में पेरियोडोंटल की प्रॉब्लम बैक्टीरिया से निकलने वाले चिपचिपे तत्व के कारण होती है।
ड्राय माउथ
सलाइवा हमारे मुंह को क्लीन रखता है। मुंह में सलाइवा कम बनने के कारण जेरोस्टोमिया या ड्राय माउथ की प्रॉब्लम होने लगती है। ऐसे में मुंह में बदबू आने लगती है।
लंग्स इन्फेक्शन
लंग्स में इन्फेक्शन के कारण कई बार सांसों से बदबू आने लगती है। लिवर इन्फेक्शन लिवर इन्फेक्शन के कारण इनडाइजेशन की प्रॉब्लम होने लगती है। ऐसे में बदबू आने लगती है।

डायबिटीज
डायबिटीज के कारण बॉडी में मेटाबॉलिक चेंजेस आने लगते हैं। इस कारण से मुंह में बदबू आने लगती है।

डाउनलोड करें Dainik Khabare APP और रहें हर खबर से अपडेट।


दैनिक खबरे से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए DainikKhabare.com के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें

Post a Comment

Powered by Blogger.