Jaipur: रेलवे जून 2018 तक अपनी तरह की पहली सेमी हाई स्पीड, स्वचालित ट्रेन लॉन्च करने जा रहा है। यह ट्रेन किसी सामान्य ट्रेनों के मुकाबले 20 प्रतिशत कम वक्त में समान दूरी तय करेगी। चेन्नई स्थित रेलवे की इंटिग्रल कोच फैक्ट्री (आईसीएफ) में ये ट्रेन सेट्स तैयार हो रहे हैं।
लगभग 16 वातानुकूलित कोचों वाली पहली ट्रेन जून 2018 तक बनकर तैयार हो जाएगी। आईसीएफ के जनरल मैनेजर एस मणि के मुताबिक, मेक इन इंडिया के तहत तैयार होने वाली ये दो नई रेलगाड़ियां विश्व स्तरीय सुविधाओं से लैस होंगी, जिनमें वाई-फाई से लेकर स्लाइडिंग डोर की सुविधा रहेगी। ईएमयू की जगह चलने वाली नई ट्रेनों के निर्माण की लागत विदेशों से आयात ट्रेनों की कीमत से आधी होगी।
ट्रेन-18 और ट्रेन-20
दोनों नई रेलगाड़ी को ट्रेन-18 और ट्रेन-20 नाम दिया गया है। ये ट्रेनें मौजूदा शताब्दी ट्रेनों की जगह लेंगी। दूसरी नई ट्रेन, जिसे ट्रेन 20 नाम दिया गया है, उसकी लांचिंग साल 2020 में होने की उम्मीद है।
130 किमी प्रतिघंटा रफ्तार
राजधानी और शताब्दी एक्सप्रेस की अधिकतम रफ्तार 150 किलोमीटर प्रति घंटे की है। उनकी औसत रफ्तार 90 किलोमीटिर प्रति घंटे तक सीमित रहती है। बताया जाता है कि दोनों हाईस्पीड ट्रेनें 130 किलोमीटर प्रति घंटे की औसत से दौड़ेंगी और इनकी अधिकतम रफ्तार 160 किलोमीटर प्रति घंटा है।
दिल्ली से हावड़ा में बचेंगे साढ़े तीन घंटे
ट्रेन 18 और ट्रेन 20 में दिल्ली से हावड़ा के 1440 किलोमीटर रूट पर लगने वाले समय में लगभग साढ़े तीन घंटे का समय बच जाएगा। इन ट्रेनों के हर कोच में ट्रैक्शन मोटर्स लगे होंगे, जिनसे यह तेजी से पटरी पर दौड़ेंगी।
इन नई खूबियों से लैस होगी ट्रेन
- नई ट्रेनों में कांच की लंबी-लंबी खिड़कियां
- सीटें हवाई जहाज जैसी होंगी
- स्वत: खुलने और बंद होने वाले दरवाजे
- सीढ़ियां, जो स्टेशनों पर खुद-ब-खुद खुलेंगी
- ट्रेनों में वैक्यूम वाले बायो-टॉइलट्स होंगे
- फुल एयर-कंडीशंड कोचेज में वाई-फाई
डाउनलोड करें Dainik Khabare APP और रहें हर खबर से अपडेट।
दैनिक खबरे से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए DainikKhabare.Com के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
Post a Comment
Post a Comment