एक क्लिक में मंगा सकेंगे पतंजलि के प्रॉडक्ट्स, इन कंपनियों के साथ लॉन्च करेगी ऐप
तेजी से भारतीय बाजार में पैर पसार रही बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि ने अपने प्रोडक्ट्स डिजिटल प्लेटफार्म पर बेचने की तैयारी कर ली है। कंपनी जल्द ही अपना ऐप लॉन्च करने वाली है।
पतंजलि आयुर्वेद रोजमर्रा के इस्तेमाल के अपने उत्पादों की ऑनलाइन बिक्री बढ़ाने के लिए आठ शीर्ष खुदरा विक्रेताओं से करार कर सकती है। कंपनी के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।


कंपनी इस महीने Amazon, Flipkart, PayTM Mall, 1mg, Big Basket, Groffers, Shopclues और Snapdeal के साथ करार करने की योजना बना रही है।पतंजलि 16 जनवरी को यहां एक कार्यक्रम आयोजित कर रही है जिसमें रामदेव व प्रबंध निदेशक आचार्य बालकृष्णन समेत इन ऑनलाइन खुदरा कंपनियों के प्रतिनिधियों के भी उपस्थित रहने की संभावना है।
कंपनी के प्रवक्ता एस.के. तिजारावाला ने कहा, ‘‘हम अब वृहद तरीके से सामने आने वाले हैं। हम अब अपने सारे उत्पाद ऑनलाइन उपलब्ध कराने के लिए संगठित व सुगठित अनुबंध करने वाले हैं।'
प्रवक्ता ने कहा, ‘‘यह एफएमसीजी उत्पादों की ऑनलाइन बिक्री की तस्वीर बदल कर रख देगा।' कंपनी अभी अपने पोर्टल पर अपने उत्पादों की ऑनलाइन बिक्री कर रही है। इसके अलावा उसके कुछ उत्पाद अन्य विक्रेताओं के जरिये भी ऑनलाइन उपलब्ध हैं।

डाउनलोड करें Dainik Khabare APP और रहें हर खबर से अपडेट।


दैनिक खबरे से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए DainikKhabare.com के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें

Post a Comment

Powered by Blogger.