San Isidro de Perez के कोस्टा रिका में एक ऐसा अजीबोंगरीब घर है जिसे बनाने में इस घर के मालिक को बारह साल लग गए। इस अंडरग्राउंड घर को मालिक ने बहुत ही मेहनत करके 63 फुट लंबे गड्ढ़े को खोदकर बनाया है।
इस घर को बनाने और सजावट करने में बहुत मेहनत की गई है। इस घर की दीवारों पर बच्चों के लिए अलग-अगल प्रकार के कार्टून नुमा चित्र बनाए गए हैं।
अगर आप इस घर में आते हैं तो यहां पर बाहर का शोर-गुल बिल्कुल भी नहीं सुनाई देता। घर को लाल मिट्टी वाली ज्वालामुखी चट्टान की खुदाई करके बनाया गया है। इस घर के अंदर जाने के लिए कई दरवाजे बनाए गए हैं। जो बिल्कुल भूल-भूलैया के जैसे हैं। इस घर में रहने के लिए 3 बैडरूम हैं। घर को तरो-ताजा रखने के लिए एक मेडिटेशन एरिया भी बनाया गया है। पौधों से घर में ताजगी रहती है, इस घर की साज-सजावट पुरानी चीज़ों, सी डी, फोन और फोटो ग्राफ्स से की गई हैं। इस अनोखे घर को देखने के लिए दूर-दूर से पर्यटक यहां आते हैं।
डाउनलोड करें Dainik Khabare APP और रहें हर खबर से अपडेट।
दैनिक खबरे से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए DainikKhabare.com के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
Post a Comment
Post a Comment