मुंबई: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता शशि कपूर का अंतिम संस्कार मंगलवार 5 दिसंबर की दोपहर को किया जाएगा. उनके निधन की खबर मिलते ही पूरा बॉलीवुड गमगीन हो गया है, दुनियाभर में फैले उनके लाखों चहेतों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की दिसंबर है. ऐसे में शशि के मुंबई स्थित निवास पर उनके अंतिम दर्शन के लिए लोगों का तांता लग गया है.
अमिताभ बच्चन अपने परिवार सहित उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे हैं. 79 साल की उम्र में शशि का सोमवार 4 दिसंबर 2017 की शाम मुंबई के कोकिलाबेन हॉस्पिटल में निधन हो गया था. वो लंबे वक्त से बीमार चल रहे थे, उन्हें शनिवार को सीने में दर्द की शिकायत के बाद यहां भर्ती कराया गया था.
अमिताभ ने अपने ट्विटर हैंडल पर अपने अधिकृत ब्लॉग की लिंक साझा की है, जिसमें उन्होंने शशि कपूर पर एक इमोशनल पोस्ट लिखा है.
बच्चन बोल नाम के इस ब्लॉग में लिखे गए पोस्ट की शुरूआत ही अमिताभ ने रूमी जाफरी के बड़े अलहदा शेर से की है. अमिताभ के ऑफिशियल ब्लॉग पर अंग्रेजी में लिखे गए इस पोस्ट को पढ़ने लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.
उन्होंने अपने ब्लॉग पोस्ट में लिखा है कि...
‘हम जिंदगी को अपनी कहां तक सम्भालते
इस कीमती किताब का कागज खराब था’
आपको बता दें कि और कई और फिल्म जगत की हस्तियां शशि कपूर के अंतिम दर्शन के लिए उनके आवास पहुंच रही हैं. इनमें काजोल, रानी मुखर्जी, करिश्मा कपूर, करीना कपूर खान, सैफ अली खान और आदि शामिल हैं. इसके पहले शशि कपूर के बारे में सुनते ही उनके फैमिली मेंबर्स ऋषि कपूर, नीतू कपूर, रणबीर कपूर, कृष्णा राज कपूर, रणधीर कपूर, करिश्मा कपूर, करीना कपूर खान, रीमा जैन उनके घर पहुंच हैं.
कोकिलाबेन हॉस्पिटल के सीईओ की ओर से जारी बयान के मुताबिक शशि कपूर ने सोमवार 4 दिसंबर की शाम को 5:20 बजे अंतिम सांस ली. बता दें कि शशि पृथ्वीराज कपूर के सबसे छोटे बेटे थे. पृथ्वीराज के तीन बेटे (राज कपूर, शम्मी कपूर और शशि कपूर) थे. शशि की पत्नी जेनिफर का निधन कैंसर की बीमारी से 1984 में ही हो गया था. करीबी बताते हैं कि जेनिफर के जाने के बाद वे काफी अकेले पड़ गए थे, उनके तीन बच्चे (कुणाल कपूर, करन कपूर और संजना कपूर) हैं.
डाउनलोड करें Dainik Khabare APP और रहें हर खबर से अपडेट।
दैनिक खबरे से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए DainikKhabare.com के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें

Post a Comment
Post a Comment