Twitter जल्द ला रहा है 'बुकमार्क' ऑप्शन यूजर्स को होंगे ये फायदे..

न्यूयॉर्क.
 सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट ट्विटर यूजर्स के लिए एक नई सुविधा देने की तैयारी में है. फिलहाल बुकमार्क नाम की इस सेवा का परीक्षण चल रहा है. इसकी सहायता से 30 करोड़ से ज्यादा ट्विटर यूजर्स ट्वीट को अपनी सुविधानुसार निजी रूप से पढ़ने के लिए सुरक्षित करके रख सकेंगे.
ट्विटर की प्रोडक्ट डिजाइनर टीना कोयामा ने देर रात ट्वीट करके यह जानकारी दी. उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, 'सेव फॉर लेटर टीम की तरफ से खबर हमने अपनी सुविधा (फीचर) को बुकमार्क नाम देने का फैसला किया है, क्योंकि इस शब्द का उपयोग आमतौर पर सामग्री को सुरक्षित करने के लिए किया जाता है और नेविगेशन में मौजूद अन्य सेवाओं के साथ इसका नाम सटीक बैठता है.'
कीथ कोलेमन ने किया था इस सुविधा का खुलासा 
कोयामा ने कहा, 'आपने हमें बताया कि आप ट्वीट्स को बुकमार्क करना चाहते हैं, ताकि आप उन्हें बाद में देख सकें. इस बात को ध्यान में रखते हुए हम इसका डिजाइन बना रहे हैं. ट्विटर यूजर्स की ओर से जिन प्रमुख सेवाओं की मांग की थी, यह सुविधा उनमें से ही एक है. पिछले महीने ट्विटर के उपाध्यक्ष (प्रोडक्ट) कीथ कोलेमन ने इस सुविधा का खुलासा किया था और कहा था कि टीम सेवफॉरलेटर पर काम कर रही है. 
आपको बता दें कि इस महीने की शुरूआत में ट्विटर ने अक्षरों की सीमा को 140 से बढ़ाकर 280 कर दी है. अब आप कैरेक्टर लिमिट की परवाह किए बगैर जी खोलकर अपनी भावनाओं की अभिव्यक्ति दुनिया भर में लोकप्रिय सोशल मीडिया के इस प्लेटफार्म पर कर सकते हैं.




अक्षर सीमा के कारण हो रही थी दिक्कतें
कंपनी ने कहा था कि अंग्रेजी भाषा में लिखे जाने वाले नौ फीसदी ट्वीट में 140 अक्षर का उपयोग हो ही जाता है. लोग अक्षर की सीमा की वजह से ज्यादातर समय अपना ट्वीट संपादित करते रहते हैं या उसे भेजते ही नहीं हैं.
यूजर की संख्या बढ़ेगी 
यह कदम उठाने के बाद कंपनी को उम्मीद है कि अब ज्यादा संख्या में लोग इससे जुड़ते हुए अधिक ट्वीट करेंगे. इससे ट्वीटर  के यूजर की संख्या बढ़ेगी. ट्वीटर इस शब्द सीमा को कई सप्ताह से जांचता-परखता रहा है.कंपनी धीरे-धीरे अक्षरों की सीमा को आसान बना रही है. अब लोग ज्यादा अक्षर ट्वीट में जोड़ सकते हैं. ट्वीटर में अक्षरों की सीमा इसलिए रखी गई थी, ताकि ट्वीट एक पंक्ति वाले संदेश में सही दिख सकें.

डाउनलोड करें Dainik Khabare APP और रहें हर खबर से अपडेट।


दैनिक खबरे से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए DainikKhabare.com के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें

Post a Comment

Powered by Blogger.