Photos अगर गलती से डिलीट हो गई हैं तो आपके पास उन्हें वापस पाने का एक और मौका है. यादगार पलों को हर कोई सहेज कर रखता है लेकिन कई बार एक साथ सभी फोटोज को डिलीट करने के चक्कर में कुछ ऐसी फोटो भी डिलीट हो जाती हैं जिन्हें हम हमेशा संभालकर रखना चाहते हैं.
| अगर यादगार पल हो गए हैं Delete तो ये फोटो Recover स्टेप्स आएंगे आपके काम |
Photos ऐसी यादें होती हैं जिन्हें हर कोई सहेज कर रखता है लेकिन अगर गलती से ये यादें Delete हो जाए तो कभी सोचा है आपका क्या हाल होगा? अगर आपसे भी गलती से फोटोज डिलीट हो गई हैं तो आज हम आपको एक ऐसे एप के बारे में बताएंगे जिसकी मदद से आप स्मार्टफोन से डिलीट हुई फोटोज को एक बार फिर से Recover कर सकेंगे. अक्सर एक साथ फोटो डिलीट करने के चक्कर में गलती से कुछ यादगार पल भी डिलीट हो जाते हैं जिसके बाद हमारे पास पछताने के अलावा और कोई रास्ता नहीं बचता.
अगर आपके स्मार्टफोन से गलती से आपके यादगार पल गलती से डिलीट हो गए हैं तो आपको अब घबराने की जरूरत नहीं है. आप डिलीट हुई फोटोज को एक बार फिर से रिस्टोर कर सकते हैं. फोटो को रिस्टोर करने में आप लोगों की मदद करेगा डिस्क डिगर फोटो रिकवरी (Disk Digger photo recovery) एप. इस एप की मदद से आप डिलीट हुई फोटो को स्मार्टफोन में एक बार फिर से वापस ला सकते हैं. अब आपके जहन में ये सवाल घूम रहा होगा आखिर डिलीट हुई फोटो को ये एप वापस कैसे ला सकता है, आप भी अगर इस बारे में जानना चाहते हैं तो आइए आपको पूरा प्रोसेस समझाते हैं:
प्रोसेस
- स्टेप 1: डिलीट फोटो को वापस पाने के लिए सबसे पहले आपको गूगल प्ले स्टोर (Google Play Store) से इस ऐप को इंस्टॉल करना होगा.
- स्टेप 2: एप को इंस्टॉल करने के बाद स्टार्ट बेसिक फोटो स्कैन का ऑप्शन मिलेगा. इस ऑप्शन पर आपको क्लिक करना होगा.
- स्टेप 3: इस ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद प्रोसेसिंग शुरू हो जाएगी, आपको डिलीट हुई फोटो नजर आने लगेंगी.
- स्टेप 4: आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि फोटो को रिकवर करने के लिए आपको अपने स्मार्टफोन को रूट करने की कोई जरूरत नहीं होगी.
- स्टेप 5: Disk Digger photo recovery एप की मदद से आप डिलीट हुई फोटो और वीडियो को एक बार फिर प्राप्त कर सकते हैं.
- स्टेप 6: बता दें कि डिलीट हुई फोटो को आप DropBox (ड्रॉपबॉक्स) और इमेल भी कर सकते हैं.
डाउनलोड करें Dainik Khabare APP और रहें हर खबर से अपडेट।
दैनिक खबरे से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए DainikKhabare.com के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
Post a Comment
Post a Comment